सीजी भास्कर, 03 नवंबर। जामगांव (आर) में बैठक के दौरान सचिव पर हमला कर दरवाजा तोड़ने वाला आरोपी जेल भेज (Panchayat Secretary) दिया गया है। आपको बता दें कि ग्राम पंचायत कुम्हली में सामान्य बैठक के दौरान पंचायत सचिव के साथ गाली-गलौज, मारपीट और पंचायत भवन में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को जामगांव (आर) पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें…Durg Traffic Police : सड़क हादसा मौतों में 27.5 फीसदी कमी, दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की सख्ती का दिखा असर
लेनदेन की जानकारी को लेकर उपजा विवाद Panchayat Secretary
पुलिस के अनुसार घटना 30 अक्टूबर की है। ग्राम पंचायत कुम्हली में सामान्य बैठक चल रही थी, जहां पंचायत संबंधी लेनदेन की जानकारी को लेकर विवाद शुरू हुआ। सचिव अरुण कुमार निर्मलकर ने सरपंच के आने के बाद जानकारी देने की बात कही। इस पर वार्ड पंच मोगन सपहा (30 वर्ष) आक्रोशित हो गया। उसने सचिव के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट कर उन्हें चोट पहुंचाई। इसके बाद आरोपी ने पंचायत भवन के सरपंच-सचिव कक्ष के दरवाजे पर लातें मारकर और वहां रखे खराब सबमर्सिबल मोटर पंप से तोड़फोड़ कर शासकीय संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया।
यह भी पढ़ें…Assault Case : घर में घुसकर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
त्वरित कार्रवाई कर भेजा गया जेल
सचिव की शिकायत पर थाना जामगांव (आर) में अपराध दर्ज कर पुलिस ने विवेचना (Panchayat Secretary) शुरू की। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी मोगन सपहा को हिरासत में लेकर पूछताछ की और विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
खबरें और भी हैं…Kharra Village : दूषित पानी की समस्या पर ग्रामीणों का चक्काजाम, 4 घंटे तक प्रदर्शन


