CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG News : देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस के तेवर तीखे, कल कांग्रेस विधायक करेंगे राज भवन तक पैदल मार्च, 24 को जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन

CG News : देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस के तेवर तीखे, कल कांग्रेस विधायक करेंगे राज भवन तक पैदल मार्च, 24 को जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन

By Newsdesk Admin
22/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 22 अगस्त। विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस का तीखा विरोध पूरे प्रदेश में हो रहा है। जानकारी के मुताबिक 23 अगस्त को राजभवन मार्च कर कांग्रेस विधायक राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और शिकायत दर्ज करायेंगे। इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर तथ्यों को भी रखा जायेगा। जानकारी के मुताबिक नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक राजभवन जायेंगे।

इसके आलावा 24 अगस्त को कांग्रेस प्रदेश भर में देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि विधायक यादव को झूठे आरोप में फंसाया गया है। किसी भी हालत में विधायक यादव के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस ने प्रदर्शन के लिए जिला स्तर पर वरिष्ठ नेताओं की जवाबदारी तय कर दी है। रायपुर शहर व ग्रामीण के लिए धनेंद्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, शिवकुमार डहरिया व इंद्र साव है। सक्ति के लिए रामकुमार यादव व बालेश्वर साहू, दुर्ग शहर-ग्रामीण व भिलाई के लिए रविंद्र चौबे, अरूण वोरा को प्रभारी बनाया गया है।

इसी तरह सरगुजा के लिए टीएस सिंहदेव, महासमुंद में द्वारिकाधीश यादव, चातुरी नंद, विनोद चंद्राकर प्रभारी है। जगदलपुर एवं बस्तर ग्रामीण के लिए लखेश्वर बघेल,धमतरी में ओंकार साहू व गुरुमुख सिंह होरा, राजनांदगांव में दलेश्वर साहू, बालोद में अनिला भेड़‍िया-संगीता सिन्हा प्रभारी हैं।

कोरबा शहर व ग्रामीण के लिए जयसिंह अग्रवाल व फूल सिंह राठिया, सूरजपुर में प्रेमसिंह टेकाम, बिलासपुर शहर व ग्रामीण के लिए अटल श्रीवास्तव व रश्मि सिंह ठाकुर तथा कांकेर जिले के लिए कुंवर सिंह निषाद व संतराम नेताम को प्रभारी बनाया गया है।

रायगढ़ के मांड नदी में मिला युवक का शव:ग्रामीणों ने देखी लाश, माथे पर पुराने चोट के निशान..
‘संभल मस्जिद की रंगाई-पुताई का आदेश देना गलत’, High कोर्ट के फैसले को SC में चुनौती, CJI बोले- हम नहीं…
Bhilai Police Action: भिलाई में पुलिस की सख्त कार्रवाई, 180 उपद्रवी गिरफ्तार — मोहल्लों में शांति बहाल करने की मुहिम
Chhattisgarh News : दिल्ली की CWC बैठक में छत्तीसगढ़ के मुद्दों पर मंथन, E20 से बेरोजगारी तक केंद्र पर निशाना
Ambikapur Statue Controversy : अंबिकापुर में ‘आजाद’ की प्रतिमा पर सियासी संग्राम, CM के आने से पहले ही यूथ कांग्रेस ने किया अनावरण; FIR की तैयारी, निगम ने फिर ढका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?