सीजी भास्कर, 17 सितंबर। खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले प्रतिभावान बच्चों के लिए आयोजित सम्मान समारोहमें उत्साह (Kharod Pratibha Samman) का माहौल रहा। वरिष्ठ पत्रकारकुंजबिहारी साहू की स्मृति में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के साथ खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
यह आयोजन लगातार पांचवें वर्ष हुआ। कार्यक्रम में कलेक्टर जन्मेजय महोबे मुख्य अतिथि रहे। जिला पंचायत सीईओ विनय पोयाम, एडिशनल एसपी डॉ. यूलैंडन यार्क समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ कॅरियर को लेकर भी मार्गदर्शन दिया गया।

कलेक्टर बोले- लक्ष्य तय कर आगे बढ़ें Kharod Pratibha Samman
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि शासकीय स्कूल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए यह सार्थक प्रयास है। उन्होंने पांच साल से आयोजन करने वाली समिति की पहल की सराहना की।
कलेक्टर ने विद्यार्थियों से अनुशासनके साथ अपने लक्ष्य पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि छात्र पहले यह तय करें कि उन्हें किस क्षेत्र में आगे बढ़ना है और फिर उसी दिशा में लगातार मेहनत करें।
सम्मान से बढ़ता है बच्चों का उत्साह
जिला पंचायतसीईओ विनय पोयाम ने कहा कि किसी मंच पर सम्मान मिलने से विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलता है और आगे बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को लगातार जारी रखने की बात कही।
एडिशनल एसपी डॉ. यूलैंडन यार्क ने विद्यार्थियों को कॅरियर से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शासकीय स्कूल में इस तरह का आयोजन होना महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी कॅरियर मार्गदर्शन और सहयोग देने की बात कही। साथ ही साइबर और यातायात जागरूकता के बारे में भी जानकारी दी।

माउंटेनर और टॉपर ने साझा किए अनुभव
कॅरियर मार्गदर्शन के दौरान चांपा की माउंटेनर अमिता श्रीवास ने बताया कि माउंट एवरेस्ट फतह करने के लिए उन्होंने करीब 8 साल तक कठिन मेहनत की। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य तय कर लगातार मेहनत करने की अपील की।
12वीं की टॉपर खुशबू देवांगन ने कॉमर्स विषय से मेरिट में जगह बनाने का अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि 10वीं में कुछ अंकों से मेरिट से चूकने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। पढ़ाई की योजना बनाकर नियमित मेहनत की और 12वीं में मेरिट में जगह बनाई।
ड्रोन दीदी हेमलता मनहर ने बताया कि एक समय वे घर संभालती थीं, लेकिन परिवार के सहयोग से आज जिले की पहली ड्रोन दीदी और लखपति दीदी के रूप में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से खुद पर भरोसा रखने और अपने पसंद के क्षेत्र में मेहनत करने की बात कही।

इन प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में खरौद के अलग-अलग शासकीय स्कूलों के 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें मयंक कुमार यादव, मोचन रात्रे, सुशांत नोनिया, मोहनी साहू, धानी आदित्य, संतोष आदित्य, यसीता आदित्य, जोनिका बर्मन, संध्या यादव, पुष्पा साहू, तरुण कुमार चौहान, वीणा नोनिया, हिमेश कुमार आदित्य, अनिशा खूंटे, भूमि काटले, गगन साहू, दिव्या आदित्य, वंशिका नोनिया, यंकिता नोनिया, टुकेश्वर साहू और रिया सिदार सहित अन्य विद्यार्थी शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: Cyber Cell : 4 राज्यों तक पहुंची सुकमा पुलिस की टीम, 75 गुम और चोरी के मोबाइल बरामद, 12 लाख के फोन मालिकों को लौटाए
गाजियाबाद में आयोजित नेशनल ड्रॉप रो बॉल प्रतियोगिता में शामिल भानू सिदार, देवव्रत भारद्वाज और पीयूष बंजारा को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा 10वीं में 60 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले 14 और 12वीं के 4 विद्यार्थियों को भी सम्मान दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन जया अग्रवाल ने किया और आभार स्कूल के प्राचार्य आरके गोस्वामी ने व्यक्त किया। आयोजन समिति के संयोजक राजकुमार साहू समेत स्कूल के शिक्षक, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं…Smart PDS Portal : पुराना पोर्टल बंद, नया ट्रायल में, 500 राशन कार्ड आवेदन अटके




