CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Heavy Rainfall Update : कवर्धा में नाले में फंसी रेत ट्रॉली, बाल-बाल बचे 7 मजदूर, सूरजपुर में आकाशीय बिजली से युवक की मौत, कई झुलसे

Heavy Rainfall Update : कवर्धा में नाले में फंसी रेत ट्रॉली, बाल-बाल बचे 7 मजदूर, सूरजपुर में आकाशीय बिजली से युवक की मौत, कई झुलसे

By Newsdesk Admin
16/09/2025
Share
Heavy Rainfall Update
Heavy Rainfall Update

सीजी भास्कर, 16 सितंबर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में नदियों और नालों का जलस्तर (Heavy Rainfall Update) अचानक बढ़ गया है। कवर्धा के घुमाछापर गांव के पास टमरू नाले में रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सोमवार को तेज बहाव में फंस गई। ट्रॉली में सवार सभी 7 मजदूर भी बह गए। सभी ने तैर कर अपनी जान बचा ली। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मजदूर सुरक्षित बाहर निकल पाए।

इसी बीच सूरजपुर ज़िले में आसमान से गिरी बिजली ने कहर बरपाया। पालकेवरा पंचायत में मोबाइल नंबर अपडेट कराने पहुंचे ग्रामीण आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इस दौरान 7 लोग झुलस गए, जिनमें से एक युवक की मौत हो गई। बाकी छह घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को सोनहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।

मौसम विभाग का अलर्ट

राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल (Heavy Rainfall Update) छाए रहे और दोपहर बाद रुक-रुककर तेज बारिश होती रही। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि –

आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है और आंधी चल सकती है। केवल कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा को अलर्ट से बाहर रखा गया है। हालांकि 17 सितंबर से मौसम में सुधार की संभावना जताई गई है।

बारिश और बाढ़ की स्थिति

पिछले 24 घंटे में रायपुर और रायगढ़ सहित कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। अब तक राज्य में औसतन 1033.2 मिमी बारिश हो चुकी है। बलरामपुर ज़िला सबसे आगे है जहाँ सामान्य से 51% अधिक (1399.8 मिमी) पानी बरसा है, जबकि बेमेतरा में अब तक 483.7 मिमी बारिश हुई है जो सामान्य से 50% कम है।

पिछले हफ्ते बस्तर संभाग में हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन (Heavy Rainfall Update) अस्त-व्यस्त कर दिया। दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा और बस्तर जिलों में 200 से ज़्यादा घर ढह गए। 2000 से अधिक लोग राहत शिविरों में शिफ्ट किए गए। बारसूर में स्टेट हाईवे-5 का पुल टूट गया। जिससे नारायणपुर और आसपास के 50 से अधिक गांव प्रभावित हुए।

फिलहाल बारिश का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन प्रभावित इलाकों में दिक्कतें अब भी बनी हुई हैं। प्रशासन राहत और पुनर्वास कार्यों पर फोकस कर रहा है।

Youth Congress protests in Bhilai : शराब दुकान के विरोध में पुलिस से धक्का-मुक्की
भ्रष्टाचार का खुलासा करना पड़ा महंगा! LLB छात्र पर हमला, फिर उसी पर दर्ज हुआ केस
Road Accident Rajnandgaon : मालवाहक और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत
Congress Campaign In Surajpur : सूरजपुर में कांग्रेस संगठन को धार देने पहुंचे मनोज गुप्ता, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर
IAS Contempt Case : हाई कोर्ट के आदेश की अवहेलना पर दो IAS अधिकारी तलब, न्यायालय ने जताई सख्त नाराजगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Polytechnic Lecturer Recruitment : पालीटेक्निक में व्याख्याता के पदों पर भर्ती, 8 सितंबर तक करें आवेदन
Polytechnic Lecturer Recruitment : पालीटेक्निक में व्याख्याता के पदों पर भर्ती, 8 सितंबर तक करें आवेदन

पालीटेक्निक में पढ़ाने का मौका तलाश रहे युवाओं…

Chitapur Broken Bridge
Chitapur Broken Bridge : स्कूल जाने की मजबूरी या सिस्टम की लापरवाही? टूटी पुलिया पर बांस की चटाई से गुजर रहे बच्चे

जिले के चितापुर ग्रामीण क्षेत्र में एक टूटी…

Chhattisgarh Minister of State : छत्तीसगढ़ में तीन नेताओं को राज्यमंत्री का दर्जा, सरकार ने जारी किया आदेश
Chhattisgarh Minister of State : छत्तीसगढ़ में तीन नेताओं को राज्यमंत्री का दर्जा, सरकार ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में राज्यमंत्री का दर्जा (Chhattisgarh Minister of…

Mahanadi River Alert
Mahanadi River Alert : महानदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट, गंगरेल बांध से 4670 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा

महानदी किनारे बसे गांवों के लिए जिला प्रशासन…

Rain Bus Accident : तेज बारिश में बेकाबू हुई बस, बस स्टॉप में घुसी; बड़ा हादसा टला
Rain Bus Accident : तेज बारिश में बेकाबू हुई बस, बस स्टॉप में घुसी; बड़ा हादसा टला

एक सवारी बस अचानक ऐसी स्थिति में फंस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?