CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PWD review meeting : PWD सचिव ने दिए पारदर्शिता के निर्देश

PWD review meeting : PWD सचिव ने दिए पारदर्शिता के निर्देश

By Newsdesk Admin
21/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 21 मई। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने गुरुवार को नवा रायपुर स्थित पीडब्ल्यूडी मुख्यालय ‘निर्माण भवन’ में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्रदेशभर में चल रहे निर्माण कार्यों, टेंडर प्रक्रियाओं और आगामी परियोजनाओं की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। (PWD review meeting)

Contents
  • टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता के निर्देश
  • कचना रेलवे ओवरब्रिज की प्रगति पर ली जानकारी : PWD  review meeting

सचिव बंसल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय कामकाज में जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

निर्माण कार्यों में तकनीक के उपयोग पर जोर : PWD review meeting

बैठक के दौरान सचिव बंसल ने विभागीय अधिकारियों को आधुनिक तकनीकों और डिजिटलीकरण को तेजी से अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए तकनीकी उपकरणों, सॉफ्टवेयर और डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम का उपयोग कर कार्यों की गति और दक्षता बढ़ाई जाए।अधिकारियों ने जानकारी दी कि आधुनिक जियो-इन्फॉर्मेटिक्स तकनीक के जरिए निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग, मैपिंग और प्रोजेक्ट प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।

टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता के निर्देश

समीक्षा बैठक में टेंडर प्रक्रिया को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। सचिव बंसल ने कहा कि सभी टेंडर प्रक्रियाएं पूरी पारदर्शिता और तय समय-सीमा के भीतर पूरी की जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित और कड़ी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।इसके साथ ही कार्य आबंटन, बिलिंग प्रक्रिया और भुगतान प्रणाली की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों और ठेकेदारों के कार्य निष्पादन की स्थिति पर भी चर्चा हुई।

कचना रेलवे ओवरब्रिज की प्रगति पर ली जानकारी : PWD  review meeting

बैठक में रायपुर के कचना रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई। सचिव बंसल ने परियोजना की वर्तमान स्थिति, तकनीकी व्यवस्थाओं और गुणवत्ता नियंत्रण संबंधी जानकारी अधिकारियों से ली।

Rajim Chhura Road : 147 करोड़ की लागत से राजिम-छुरा सड़क का होगा चौड़ीकरण, यात्रा होगी और सुगम
Kailash Kher Performance : पद्मश्री कैलाश खेर और बैंड कैलासा की अद्भुत प्रस्तुति के साथ 40वें चक्रधर समारोह का भव्य समापन
मालगाड़ी पर ताबड़तोड़ पथराव, लोको पायलट के सिर पर लगी गंभीर चोट, दल्लीराजहरा से आयरन ओर लेकर भिलाई आ रही थी मालगाड़ी
Three Youths Killed in Bike Crash : सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक
छत्तीसगढ़ में मस्जिदों के आय-व्यय का लेखा-जोखा अनिवार्य, हर रुपये का देना होगा हिसाब…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jashpur Bus Accident : मवेशी को बचाने मोड़ी बस, पेड़ से टकराई; 15 से ज्यादा यात्री घायल

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : बस हादसा (Jashpur…

FIR Filing ASI : एफआईआर दर्ज करने वाले ASI को ही जांच, हाईकोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब
FIR Filing ASI : एफआईआर दर्ज करने वाले ASI को ही जांच, हाईकोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने वाले ASI…

Government Quarters : 13 डॉक्टर-कर्मचारियों को बेदखली नोटिस, शासकीय आवास खाली नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : शासकीय आवास (Rajnandgaon…

Job Fair 2026 : 10वीं, 12वीं और ITI पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 174 पदों पर भर्ती

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : जॉब फेयर (Job…

Janjati Samaj : कांग्रेस पर अपमान के आरोप, बालोद SP से शिकायत; कार्रवाई की मांग

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?