सीजी भास्कर, 17 सितंबर। गुम या चोरी हुए मोबाइल की तलाश में जुटी सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता (Cyber Cell) मिली है। साइबर सेल की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए 75 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई गई है। खास बात यह रही कि पुलिस ने इन मोबाइलों को छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से भी खोज निकाला।
मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों को गुरुवार को उनके फोन लौटाए गए। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वास्तविक मालिकों को मोबाइल सौंपे गए। लंबे समय बाद अपना फोन वापस पाकर लोगों ने पुलिस और साइबर सेल की टीम का आभार जताया।

CEIR पोर्टल से मिली मोबाइल की लोकेशन Cyber Cell
पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर के निर्देश पर गुम और चोरी हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए साइबर सेल की विशेष टीम बनाई गई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह और मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में टीम ने मोबाइल नंबर और आईएमईआई नंबरों की जानकारी जुटाई।
उप पुलिस अधीक्षक सौरभ उईके की निगरानी और साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सचिन सिंह के नेतृत्व में टीम ने केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर यानी CEIR पोर्टल की मदद से मोबाइलों को ट्रेस किया। इसके बाद अलग-अलग राज्यों और स्थानों से फोन बरामद किए गए।
4 राज्यों से मिले 75 मोबाइल
जांच के दौरान सुकमा पुलिस ने छत्तीसगढ़ के साथ ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से भी मोबाइल बरामद किए। कुल 75 मोबाइल पुलिस के हाथ लगे, जिनकी कीमत करीब 12 लाख रुपए आंकी गई है।
यह भी पढ़ें: B.Ed Admission 2026 : चार सूची के बाद भी 5240 सीटें खाली, आगे फिर शुरू होगी काउंसलिंग
असली मालिकों को सौंपे फोन
गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
साइबर सेल की टीम ने की कार्रवाई
कार्रवाई में सहायक नोडल अधिकारी सौरभ उईके, प्रभारी निरीक्षक सचिन सिंह, प्रधान आरक्षक महेंद्र बहादुर कंवर और आरक्षक नेमपाल दिवाकर, मीना गाबड़े, रुखमणी यादव, लीलाराम पटेल, सुरेश पोडियम और भवानी पोडियम की भूमिका रही।
पुलिस के अनुसार गुम और चोरी हुए मोबाइलों को ट्रेस कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
खबरें और भी हैं…Pathalgaon Kunkuri Highway : 125 करोड़ से 64 किमी सड़क निर्माण को मिली गति, 24 महीने में पूरा होगा काम


