सीजी भास्कर, 15 सितंबर। जिले के डभरा थाना क्षेत्र के मेढ़ापाली गांव में अंबेडकर चौक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के मामले (Sakti Ambedkar Statue Damaged) में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है, जिसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।

11 सितंबर को सामने आया था मामला Sakti Ambedkar Statue Damaged
पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को मेढ़ापाली गांव के अंबेडकर चौक पर प्रतिमा तोड़े जाने की सूचना मिली थी। शिकायतकर्ता छत्रपाल आजाद की रिपोर्ट पर डभरा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 298 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए।
यह भी पढ़ें: Elephant Calf Rescue : झुंड ने नहीं अपनाया तो हाथी शावक को भेजा गया रमकोला, 5 दिन तक वन विभाग ने की वापसी की कोशिश
गवाहों के बयान और साक्ष्यों से खुलासा
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का नक्शा तैयार किया। शिकायतकर्ता समेत अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने घटनास्थल से मिले तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की।
जांच आगे बढ़ने पर तीन युवकों की घटना में संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की।
12 सितंबर को तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने 12 सितंबर को मेढ़ापाली निवासी हेमंत यादव (24), साहिल भारद्वाज (19) और अमित बसंत (20) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की सूचना आरोपियों के परिजनों को भी दी गई।
इसके बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें: Special B.Ed : दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, सामान्य बीएड से नहीं बनेगी बात
नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड में किया पेश
मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को भी पकड़ा है। नाबालिग को नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।
पुलिस के मुताबिक मामले की जांच अभी जारी है। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित रूप से शामिल लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
खबरें और भी हैं: Post Office Fraud Sitapur : महिला के खाते से 14 लाख गायब, पासबुक अपडेट होते ही खुला राज, तत्कालीन सहायक पोस्टमास्टर पर केस


