सीजी भास्कर, 15 सितंबर : दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक बनने की राह में बड़ा बदलाव किया गया है। अब विशेष शिक्षक के पदों पर नियुक्ति के लिए केवल सामान्य बीएड की डिग्री पर्याप्त नहीं होगी। संबंधित दिव्यांगता के क्षेत्र में विशेष बीएड (Special B.Ed) की योग्यता जरूरी होगी। कई पदों पर पुनर्वास परिषद का जीवित पंजीयन भी अनिवार्य किया गया है।
यह भी पढ़ें… Kedarnath Yatra : लगातार तीसरे दिन बंद रही यात्रा, 500 से ज्यादा तीर्थयात्री फंसे, हेलीकॉप्टर सेवा शुरू
नए नियमों में अलग-अलग दिव्यांगता के अनुसार शिक्षक पदों की शैक्षणिक योग्यता तय की गई है। यानी अभ्यर्थियों को जिस क्षेत्र में विशेष शिक्षक के रूप में नियुक्ति चाहिए, उसी क्षेत्र से संबंधित प्रशिक्षण और डिग्री हासिल करनी होगी। यह बदलाव शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे दिव्यांग अभ्यर्थियों (Special B.Ed) के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
दृष्टि बाधित शिक्षकों के लिए नियम
विशेष शिक्षक (दृष्टि बाधित) के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री के साथ मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से दृष्टि बाधित क्षेत्र में विशेष बीएड जरूरी होगा। इसके साथ पुनर्वास परिषद में जीवित पंजीयन की शर्त भी रखी गई है।
शिक्षक और प्रशिक्षित उच्च वर्ग शिक्षक के पदों पर भी स्नातक के साथ दृष्टि बाधित क्षेत्र में विशेष बीएड तथा पुनर्वास परिषद का जीवित पंजीयन अनिवार्य होगा। ऐसे में सामान्य बीएड के आधार पर इन पदों के लिए पात्रता नहीं मिलेगी। दृष्टि बाधित अभ्यर्थियों की शिक्षक योग्यता (Special B.Ed) अब संबंधित विशेष प्रशिक्षण से जुड़ी होगी।
श्रवण और बौद्धिक बाधितों की योग्यता
शिक्षक (श्रवण बाधित) के लिए स्नातक डिग्री के साथ श्रवण बाधित क्षेत्र में विशेष बीएड और पुनर्वास परिषद का जीवित पंजीयन जरूरी होगा। वहीं शिक्षक (बौद्धिक मंदता) के लिए स्नातक के साथ बौद्धिक मंदता क्षेत्र में विशेष बीएड की योग्यता निर्धारित की गई है।
एकीकृत शिक्षक के पद के लिए स्नातक डिग्री के साथ दृष्टि बाधित अथवा श्रवण बाधित क्षेत्र में विशेष बीएड और पुनर्वास परिषद का जीवित पंजीयन अनिवार्य किया गया है। इस प्रावधान से अलग-अलग दिव्यांगता के लिए विशेष योग्यता (Special B.Ed) की जरूरत स्पष्ट हो गई है।
बहुविकलांगता में भी विशेष प्रशिक्षण
प्रशिक्षित शिक्षक (बहु विकलांग) के लिए भी विशेष प्रशिक्षण की शर्त रखी गई है। इसके लिए स्नातक के साथ बौद्धिक मंदता क्षेत्र में विशेष बीएड तथा ऑटिज्म स्पेक्ट्रम, श्रवण बाधित, दृष्टि बाधित या विशेष अधिगम अक्षमता में से किसी एक क्षेत्र में विशेष बीएड की योग्यता निर्धारित की गई है।
प्रशिक्षित शिक्षक (बौद्धिक मंदता) के लिए स्नातक के साथ बौद्धिक मंदता में विशेष बीएड और पुनर्वास परिषद का जीवित पंजीयन जरूरी होगा। इसी तरह प्रशिक्षित शिक्षक (श्रवण बाधित) के लिए श्रवण बाधित क्षेत्र में और प्रशिक्षित शिक्षक (दृष्टि बाधित) के लिए दृष्टि बाधित क्षेत्र में विशेष बीएड की शर्त रखी गई है। बहुविकलांगता शिक्षक पदों की योग्यता (Special B.Ed) में संबंधित प्रशिक्षण को प्राथमिकता दी गई है।
समाज कल्याण विभाग के पद भी शामिल
समाज कल्याण विभाग से जुड़े प्रशिक्षक, व्यावसायिक शिक्षक और व्यावसायिक प्रशिक्षक के पदों के लिए भी न्यूनतम योग्यता निर्धारित की गई है। इन पदों पर 10+2 पद्धति से हायर सेकेंडरी उत्तीर्ण होने के साथ संबंधित ट्रेड में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, संस्था, पॉलीटेक्निक या आईटीआई से डिग्री अथवा डिप्लोमा मांगा गया है।
यह भी पढ़ें… BDG Satta App Network : हाईटेक ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, मास्टर एडमिन समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
मूक-बधिर शिक्षक के लिए कला संकाय में स्नातक तथा डीएड की योग्यता निर्धारित है। निम्न वर्ग शिक्षक के लिए स्नातक के साथ बौद्धिक मंदता में डीएड या अस्थि बाधित बाल गृह के लिए डीएड की शर्त रखी गई है। संगीतकार के पद के लिए संबंधित विषय में स्नातक स्तर की उपाधि अथवा स्नातक के साथ डीआईडी की उपाधि का प्रावधान किया गया है। दिव्यांग शिक्षक भर्ती की नई योग्यता (Special B.Ed) को देखते हुए अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले अपने पद की शैक्षणिक पात्रता जरूर जांचनी होगी।
आवेदन से पहले योग्यता जांचें
नए प्रावधानों का सबसे बड़ा असर उन अभ्यर्थियों पर पड़ेगा, जिन्होंने सामान्य बीएड कर रखी है और विशेष शिक्षक के पदों पर नियुक्ति की तैयारी कर रहे हैं। अब संबंधित दिव्यांगता के क्षेत्र में निर्धारित विशेष प्रशिक्षण की योग्यता और जहां आवश्यक है, वहां पुनर्वास परिषद का जीवित पंजीयन पूरा करना होगा।
इस बदलाव के बाद शिक्षक भर्ती में केवल सामान्य बीएड के बजाय पद के अनुसार विशेष शिक्षा की योग्यता महत्वपूर्ण हो गई है। इसलिए अभ्यर्थियों को भर्ती का विज्ञापन जारी होने पर पदवार योग्यता, मान्यता प्राप्त संस्थान और पंजीयन की शर्तों को ध्यान से देखना जरूरी होगा।
खबरें और भी हैं : Dhamtari Crime News : हथियार दिखाकर लूट करने वाले गिरोह पर रुद्री पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार



