सीजी भास्कर, 15 सितम्बर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पत्नी को दूसरे व्यक्ति के साथ देखने के बाद पति ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने गुस्से में लोहे के चाकू से पत्नी के गले पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। (GPM Wife Murder Case)
मामला गौरेला थाना क्षेत्र के अंजनी गांव का है। यहां जेपी एग्रोटेक के मजदूरों ने झाड़ियों में एक महिला का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतका की पहचान बिहार के पूर्णिया जिले के रूपौली निवासी लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई है। उसके पति का नाम सुमित कुमार यादव है।
यह भी पढ़ें : Cattle Smuggling : जशपुर में जंगल के रास्ते गोवंश तस्करी का पर्दाफाश, 14 मवेशी बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
देर रात पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखा : GPM Wife Murder Case
पुलिस की जांच के मुताबिक, 9 सितंबर की रात करीब 2 बजे सुमित कुमार यादव (32) ने देखा कि उसकी पत्नी कमरे में नहीं है। इसके बाद वह उसे तलाशने के लिए बाहर निकला। इसी दौरान उसने पत्नी को एक परिचित युवक के साथ देखा।
पत्नी को दूसरे व्यक्ति के साथ देखकर सुमित गुस्से में आ गया और उसने उस युवक को दौड़ा लिया। युवक मौके से भाग निकला। इसके बाद सुमित और उसकी पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई।
यह भी पढ़ें : दुर्ग में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, 15 हजार रुपए तक लेते थे कमीशन

विवाद के दौरान चाकू से किया हमला
झगड़े के दौरान सुमित ने लोहे के चाकू से पत्नी के गले पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने शव को झाड़ियों में फेंक दिया और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को गलत जानकारी भी दी।
यह भी पढ़ें : Cattle Smuggling : जशपुर में जंगल के रास्ते गोवंश तस्करी का पर्दाफाश, 14 मवेशी बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
जांच में मिले सबूत, आरोपी गिरफ्तार : GPM Wife Murder Case
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान मिले सबूतों और पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। इसके बाद सुमित कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।
गौरेला थाने में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 395/2026 दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 238(ख) के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़ें : BDG Satta App Network : हाईटेक ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, मास्टर एडमिन समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
ख़बरें और भी हैं : Government Job Fraud : दुर्ग में सरकारी नौकरी का झांसा देकर 5 लाख की ठगी, 8 साल बाद आरोपी गिरफ्तार


