CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Government Job Fraud Arrest : दुर्ग में सरकारी नौकरी के नाम पर 5 लाख की ठगी, 8 साल बाद आरोपी गिरफ्तार

Government Job Fraud Arrest : दुर्ग में सरकारी नौकरी के नाम पर 5 लाख की ठगी, 8 साल बाद आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
14/09/2026
Share
Government Job Fraud Arrest
Government Job Fraud Arrest : दुर्ग में सरकारी नौकरी के नाम पर 5 लाख की ठगी, 8 साल बाद आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 14 सितम्बर। दुर्ग में संभाग आयुक्त कार्यालय में चपरासी की नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लोगों से 5 लाख रुपए लेने के मामले में पुलिस ने करीब 8 साल बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शमीम खान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 13 सितंबर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने दोनों लोगों से नौकरी लगाने के नाम पर रुपए लेने की बात स्वीकार की। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। (Government Job Fraud Arrest)

Contents
  • नौकरी का झांसा देकर लिए थे 5 लाख रुपए : Government Job Fraud Arrest
  • बैंक रिकॉर्ड और वीडियो से जुटाए गए सबूत
  • यूनियन बैंक का विवरण और पेन ड्राइव जब्त : Government Job Fraud Arrest

 

नौकरी का झांसा देकर लिए थे 5 लाख रुपए : Government Job Fraud Arrest

मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। पुरैना निवासी डी. सत्य साईं ने 17 नवंबर 2018 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, शमीम खान ने संभाग आयुक्त कार्यालय में चपरासी के पद पर नौकरी लगवाने का भरोसा दिया था।

आरोपी ने शिकायतकर्ता और उसके परिचित सीएच बैकुंठ राव से नौकरी दिलाने के नाम पर कुल 5 लाख रुपए लिए थे। रकम लेने के बाद दोनों की नौकरी नहीं लगी। इसके बाद आरोपी ने पैसे वापस भी नहीं किए।

Government Job Fraud Arrest
Government Job Fraud Arrest : दुर्ग में सरकारी नौकरी के नाम पर 5 लाख की ठगी, 8 साल बाद आरोपी गिरफ्तार

बैंक रिकॉर्ड और वीडियो से जुटाए गए सबूत

शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शिकायतकर्ता ने पुलिस को लेन-देन से जुड़े दस्तावेज, बैंक विवरण, पैसों के लेन-देन का वीडियो और कर्ज से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराए। पुलिस ने इन सभी साक्ष्यों की जांच की और आरोपी से पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने दोनों लोगों से नौकरी लगाने के नाम पर रुपए लेने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने 13 सितंबर को दोपहर करीब 1:40 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

यूनियन बैंक का विवरण और पेन ड्राइव जब्त : Government Job Fraud Arrest

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से यूनियन बैंक का बैंक विवरण, लेन-देन का वीडियो रखने वाली पेन ड्राइव और कर्ज से जुड़े तीन दस्तावेज जब्त किए हैं। इन साक्ष्यों को मामले की जांच में शामिल किया गया है।

आरोपी शमीम खान गुरुघासीदास वार्ड क्रमांक 44, कसारीडीह, दुर्ग का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

CG News : रेलवे ट्रेक पर ट्रेन से कटी हुई महिला की मिली लाश, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Fake Gold Scam India : 7 साल का भरोसा बना सबसे बड़ा जाल, घी बेचने वाली ने RI को ऐसे लगाया 45 लाख का चूना
Road Accident Tragedy : सड़क पर मवेशियों को बचाने की कोशिश में कार पेड़ से टकराई, पत्नी की मौत, मासूम समेत तीन घायल
Jagdalpur Railway Station : बस्तर की नई पहचान बन रहा जगदलपुर रेलवे स्टेशन, 34.43 करोड़ की लागत से 93% काम पूरा
Mental Hospital Suicide: सेंदरी मानसिक चिकित्सालय के बाथरूम में मरीज ने लगाई फांसी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Accident
Bilaspur Accident :  बिलासपुर में तेज रफ्तार बाइक नाले में गिरी, इलाज के दौरान युवक की मौत

बिलासपुर में मंगलवार देर रात नेहरू चौक के…

Chhattisgarh Horticulture Advisory : चक्रवात के असर से फसलों पर खतरा! किसानों को उद्यानिकी विभाग की सलाह, पानी निकासी और पौधों को सहारा देना जरूरी
Chhattisgarh Horticulture Advisory : चक्रवात के असर से फसलों पर खतरा! किसानों को उद्यानिकी विभाग की सलाह, पानी निकासी और पौधों को सहारा देना जरूरी

छत्तीसगढ़ में चक्रवात के कारण बारिश और तेज…

Chhattisgarh Hangman
Chhattisgarh Hangman :  छत्तीसगढ़ में जल्लाद बनने को तैयार पुलिस संघ के अध्यक्ष, सीएम और गृहमंत्री को लिखा पत्र

सजा सुनाए जाने के बाद अब जल्लाद की…

Balod Gangrape Case
Balod Gangrape Case :  बालोद में 13 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तीन आरोपी हिरासत में

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 13 साल की…

Chhattisgarh Holiday Calendar 2027 : छत्तीसगढ़ में 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, 110 अवकाश घोषित; देखें पूरी लिस्ट
Chhattisgarh Holiday Calendar 2027 : छत्तीसगढ़ में 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, 110 अवकाश घोषित; देखें पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ में अगले साल छुट्टियों (Chhattisgarh Holiday Calendar…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?