CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Share Trading Scam : मुनाफे का झांसा देकर 1.15 करोड़ की ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार

Share Trading Scam : मुनाफे का झांसा देकर 1.15 करोड़ की ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
18/08/2026
Share
Share Trading Scam
Share Trading Scam

सीजी भास्कर, 18 अगस्त। रायपुर रेंज साइबर थाना पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लोगों से करीब 1.15 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गुजरात, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में साइबर ठगी से जुड़े मामले दर्ज हैं। (Share Trading Scam)

Contents
  • बैंक खातों और मोबाइल नंबरों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस : Share Trading Scam
  • तीन मामलों में 1.15 करोड़ की ठगी का खुलासा

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुजरात निवासी शुभम चौहान और साबले प्रेम विश्वास, महाराष्ट्र निवासी विक्की राहंगडाले तथा मध्यप्रदेश निवासी अनुज सेन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनके इस्तेमाल किए गए बैंक खातों व मोबाइल नंबरों से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों की जांच के आधार पर कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें : शेयर ट्रेडिंग में डबल मुनाफा का लालच दे शासकीय कर्मचारी से 25 लाख रुपए की ठगी, दुर्ग पुलिस केरल से अर्न्तराज्यीय गिरोह के 4 आरोपियों को दबोच लेकर आई भिलाई

Share Trading Scam
Share Trading Scam : मुनाफे का झांसा देकर 1.15 करोड़ की ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार

बैंक खातों और मोबाइल नंबरों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस : Share Trading Scam

पुलिस टीम ने ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया। जांच में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर अलग-अलग राज्यों में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी कंपनियों और सिम कार्ड का इस्तेमाल कर लोगों को शेयर ट्रेडिंग में बड़ा मुनाफा दिलाने का झांसा देते थे। इसके बाद पीड़ितों से अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराई जाती थी।

यह भी पढ़ें : Rajnandgaon Fraud Case : राजनांदगांव में 4 करोड़ की ठगी, तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के झांसे ने ली जान, आरोपी इंदौर से गिरफ्तार

तीन मामलों में 1.15 करोड़ की ठगी का खुलासा

पहले मामले में बलौदाबाजार जिले के पलारी निवासी डागेश चंद्राकर से शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 69 लाख रुपए ठगे गए थे। जांच के बाद पुलिस ने गुजरात के सूरत से शुभम चौहान और साबले प्रेम विश्वास को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक इन आरोपियों से जुड़े बैंक खातों के संबंध में अलग-अलग राज्यों में 20 से अधिक मामले सामने आए हैं।

दूसरे मामले में भाटापारा निवासी मुकेश विश्वकर्मा से 12 लाख रुपए की ठगी की गई थी। इस मामले (Share Trading Scam)  में मध्यप्रदेश के कटनी निवासी अनुज सेन को जबलपुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी फर्जी कंपनियों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर अपने साथियों के साथ साइबर ठगी करता था।

तीसरे मामले में मंदिर हसौद निवासी वेदप्रकाश बघेल से 34 लाख रुपए ठगे गए थे। इस मामले की जांच के दौरान महाराष्ट्र के गोंदिया निवासी विक्की राहंगडाले को गिरफ्तार किया गया।

चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और उनके नेटवर्क की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : Durg Breaking : शेयर ट्रेडिंग TIPS के फेर में फंसा दुर्ग का सौरभ, गंवाए करीब 15 लाख रूपये, रिपोर्ट पर मोहन नगर थाने में FIR दर्ज

ख़बरें और भी हैं : SEBI open market buyback : 1 अगस्त से शेयर बाजार में बड़ा बदलाव

Kanker Naxal Encounter : सुरक्षाबलों ने महिला नक्सली लीडर रूपी रेड्डी को किया ढेर, विजय रेड्डी की पत्नी थी मृत ACM
MLA Rikesh called to Delhi : विधायक रिकेश सेन दिल्ली बुलाए गए, चयनित 4 लोगों के साथ होंगे रवाना
DA DR Discrimination Chhattisgarh : सरकार की दोहरी नीति पर भड़के कर्मचारी, दीपावली पर जलाएंगे ‘बिना एरियर आदेश’ की होली
Illegal Opium Farming: दुर्ग के समोदा गांव में 8 करोड़ की अफीम खेती का भंडाफोड़, भाजपा नेता समेत तीन गिरफ्तार; जमीन और जलस्रोत कब्जाने के आरोप
Korba Property Tax Deadline 2026 : प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की समय सीमा 30 अप्रैल तक बढ़ी, 31 जुलाई तक भुगतान पर मिलेगी 6.25% की छूट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Food Department Raid 
Food Department Raid : बिलासपुर में 102 किलो बर्फी सीज, खाद्य विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप

Food Department Raid : अधिकारियों के मुताबिक अभियान…

Share Trading Scam
Share Trading Scam : मुनाफे का झांसा देकर 1.15 करोड़ की ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार

Share Trading Scam :चारों आरोपियों को न्यायालय में…

Raipur Railway Track Murder
Raipur Railway Track Murder : रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव, जांच में हत्या का खुलासा

Raipur Railway Track Murder : पुलिस अब हत्या…

Chhattisgarh Weather Alert
Chhattisgarh Weather Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, 28 जिलों में बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh Weather Alert : मौसम विभाग ने आगामी…

Durg Newlywed Death
Durg Newlywed Death : पति के कथित प्रेम संबंध को लेकर विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम

Durg Newlywed Death :पुलिस अब मोबाइल फोन, कॉल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?