CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Minor rescued safely : शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

Minor rescued safely : शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
07/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 07 जुलाई। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्कूल जाने के लिए घर से निकली नाबालिग को शादी का झांसा देकर युवक अपने साथ भगा ले गया। आरोप है कि उसने नाबालिग के साथ रेप किया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को बिलासपुर के सीपत से गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को सकुशल बरामद कर रिश्तेदारों को सौंप दिया। (Minor rescued safely)

Contents
  • सीपत से नाबालिग को सकुशल बरामद किया : Minor rescued safely
  • पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी जेल भेजा गया

मामला कोतरारोड़ थाना क्षेत्र का है। 11 फरवरी को पीड़िता की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी 15 साल 11 माह की बेटी सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। शाम को स्कूल से बेटी के अनुपस्थित रहने की सूचना मिलने पर रिश्तेदारों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद उन्होंने ने आशंका जताई कि किसी युवक ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि नाबालिग, 27 वर्षीय सूरज कुमार साहू निवासी पकरिया भाठापारा (लटिया), थाना अकलतरा के साथ है।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन का विश्लेषण किया, जिसमें आरोपी की लोकेशन बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में मिली। इसके बाद पुलिस टीम तत्काल वहां रवाना हुई।

सीपत से नाबालिग को सकुशल बरामद किया : Minor rescued safely

पुलिस ने सीपत पहुंचकर कार्रवाई करते हुए नाबालिग को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद किया। बरामदगी के समय पीड़िता के माता-पिता भी मौजूद थे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी काम के सिलसिले में किरोड़ीमल क्षेत्र आया था, जहां उसकी नाबालिग से जान-पहचान हुई थी।

पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी जेल भेजा गया

महिला पुलिस अधिकारी के सामने दर्ज बयान में पीड़िता ने बताया कि आरोपी सूरज कुमार साहू उसे नाबालिग होने की जानकारी होने के बावजूद शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया (Minor rescued safely) और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Preity Zinta is returning to the big screen after 8 years : ‘लाहौर 1947’ के बाद अब ‘वाइब’ से करेंगी धमाल
🛑 दुष्प्रचार से DPS के हजारों पैरेंट्स में उपजा था आक्रोश, SP ने कहा – “हमने जांच करवाई है, फिजिकल एब्यूज जैसी कोई घटना नहीं हुई”🛑 अफवाह, भड़काने भटकाने के हालात देख देना पड़ा आधिकारिक बयान ताकि पैरेंट्स का भरोसा कायम रहे और शहर की शांति भी
Crime News : ग्रेजुएशन की फर्जी डिग्री से पुलिस विभाग में ले ली नौकरी 🛑 दो कांस्टेबल्स के खिलाफ जुर्म दर्ज 🛑 अग्रिम जांच में जुटी पुलिस
Affordable Medicines : 90 प्रतिशत तक मिल सकेंगी सस्ती दवाएं, जानिए क्या है सरकार का प्लान
पेट्रोल पंप पर लूट और हत्या की वारदात, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CEC Act Recall Plea
CEC Act Recall Plea : CEC एक्ट पर SC के फैसले के खिलाफ रिकॉल अर्जी, CJI सूर्यकांत बोले- जांच करेंगे कुछ और विकल्प

CEC Act Recall Plea  : मौजूदा व्यवस्था में…

Messi Farewell Match
Messi Farewell Match : Messi की यादगार विदाई, हेलीकॉप्टर से लहराई जर्सी; 10वें मिनट में रुका मैच और हुई आतिशबाजी

Messi Farewell Match : मेसी की अर्जेंटीना के…

LT Line Electrocution Death
LT Line Electrocution Death: बिलासपुर में टूटकर गिरी LT लाइन से करंट लगने पर कोटवार की मौत, 5 दिन बाद खेत में मिला शव

LT Line Electrocution Death : , ग्रामीणों ने बिजली…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling : ग्राहक तलाश रहा आरोपी 1.140 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

कुम्हारी पुलिस ने गांजा बेचने की फिराक में…

Timber Smuggling
Timber Smuggling :  इमारती लकड़ी की अवैध तस्करी, माजदा वाहन सहित चालक पकड़ाया

सुपेला थानांतर्गत स्मृति नगर चौकी पुलिस ने सुबह…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?