CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vishnu Deo Sai Statement : परिसीमन पर विपक्ष को CM साय का जवाब, बोले- चुनावी हार की हताशा में लगा रहे निराधार आरोप

Vishnu Deo Sai Statement : परिसीमन पर विपक्ष को CM साय का जवाब, बोले- चुनावी हार की हताशा में लगा रहे निराधार आरोप

By Newsdesk Admin
22/11/2026
Share
Vishnu Deo Sai Statement : परिसीमन पर विपक्ष को CM साय का जवाब, बोले- चुनावी हार की हताशा में लगा रहे निराधार आरोप
Vishnu Deo Sai Statement : परिसीमन पर विपक्ष को CM साय का जवाब, बोले- चुनावी हार की हताशा में लगा रहे निराधार आरोप

सीजी भास्कर, रायपुर, 22 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परिसीमन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी हार से हताश विपक्ष निराधार आरोप लगाकर अपनी खीझ मिटाने की कोशिश कर रहा है। भाजपा और एनडीए अपनी नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यों के दम पर जनता का विश्वास हासिल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के इस बयान (Vishnu Deo Sai Statement) के साथ ही पटवारी संघ की हड़ताल खत्म होने और कर्मचारियों की मांगों पर समिति गठित करने को लेकर भी उन्होंने महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Contents
  • विपक्ष पर तीखा हमला
  • पटवारियों की मांगों पर समिति
  • हड़ताल की कार्रवाई पर विचार
  • युवा मोर्चा को बड़ी जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें : Rajnandgaon Education Department Action : शिक्षक से लेकर लिपिक तक 4 कर्मचारी सस्पेंड, जानें वजह

विपक्ष पर तीखा हमला

भारतीय जनता युवा मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति के शुभारंभ सत्र में शामिल होने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विपक्ष की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने वर्षों तक झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया और सत्ता हासिल की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की जनता अब विपक्ष की वास्तविकता समझ चुकी है। चुनावों में लगातार मिल रही हार के कारण विपक्ष बौखलाहट में बयानबाजी कर रहा है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि उसकी स्थिति ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’ जैसी हो गई है।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Application Writer Fees : अर्जी लिखवाने के अब देने होंगे सिर्फ 5 रुपए प्रति पेज, मनमानी वसूली पर लगेगी रोक; जानें नए नियम

पटवारियों की मांगों पर समिति

पटवारी संघ की हड़ताल समाप्त होने पर मुख्यमंत्री ने निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि पटवारी संघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री निवास पहुंचा था। वहां विभिन्न मांगों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई, जिसके बाद संघ ने आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री के अनुसार, पटवारियों की वेतन विसंगति और पदोन्नति संबंधी मांगों के परीक्षण के लिए समिति गठित की जाएगी। समिति के सामने पटवारी संघ के प्रतिनिधि भी अपने सुझाव रख सकेंगे। सभी पहलुओं की समीक्षा के बाद समिति अपनी अनुशंसाओं के साथ रिपोर्ट शासन को सौंपेगी।

यह भी पढ़ें : Mayor Councillor Fund Chhattisgarh : महापौर-पार्षद निधि पर ब्रेक से वार्डों में काम ठप! विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि भी परेशान

हड़ताल की कार्रवाई पर विचार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हड़ताल के दौरान कुछ पटवारियों के खिलाफ की गई कार्यवाहियों को लेकर भी संघ ने अपनी बात रखी है। सरकार इस मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। उन्होंने पटवारियों से कहा कि यह समय किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। प्रदेश में धान खरीदी चल रही है। वहीं चक्रवात और अत्यधिक बारिश से प्रभावित फसलों का आकलन कर किसानों को जरूरी सहायता उपलब्ध कराना भी जरूरी है। साय ने कहा कि पटवारी भी किसान परिवारों से जुड़े हैं और किसानों की समस्याओं को समझते हैं। ऐसे समय में राजस्व अमले की सक्रिय भूमिका जरूरी है। सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों के समाधान के लिए संवाद और सकारात्मक पहल में विश्वास रखती है।

यह भी पढ़ें : Sakti Bus Accident : रामसप्ताह में शामिल होने निकले तीन लोगों की दर्दनाक मौत, रांग साइड से आ रही बस ने बाइक को मारी टक्कर

युवा मोर्चा को बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा की युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में सात सत्र आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सत्रों में संगठन को मजबूत बनाने, पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने और केंद्र तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा होगी। उन्होंने युवा मोर्चा को भाजपा की युवा शक्ति बताते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और सरकार की उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में युवा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि कार्यसमिति से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा, दिशा और प्रेरणा मिलेगी।

यह भी पढ़ें :  Chhattisgarh Energy Conservation Painting Competition : रंगों से बच्चों ने दिया ऊर्जा बचाने का संदेश, पाखी भगत और प्रिंस पटेल ने जीता पहला स्थान

Congress National Secretary : छत्तीसगढ़ के 3 नेताओं का दिल्ली में इंटरव्यू, राष्ट्रीय सचिव की कुर्सी पर किसके नाम लगेगी मुहर!
Chhattisgarh Congress : राष्ट्रीय सचिव पद की रेस में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 3 नाम, दिल्ली में इंटरव्यू
Raigarh Opium Politics : अफीम खेती पर सियासत तेज, तमनार केस को लेकर भूपेश बघेल का हमला, बोले-“नशे को मिल रहा संरक्षण”
रायगढ़ महापौर प्रत्याशी जीवर्धन की चाय दुकान में पहुंचे वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, कहा – “चाय वाला ही महापौर बनेगा”
Himanta’s magic works again in Assam: NDA विधायक दल के नेता चुने गए सरमा, 12 मई को लेंगे CM पद की शपथ

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vishnu Deo Sai Statement : परिसीमन पर विपक्ष को CM साय का जवाब, बोले- चुनावी हार की हताशा में लगा रहे निराधार आरोप
Vishnu Deo Sai Statement : परिसीमन पर विपक्ष को CM साय का जवाब, बोले- चुनावी हार की हताशा में लगा रहे निराधार आरोप

मुख्यमंत्री के इस बयान (Vishnu Deo Sai Statement)…

Rajnandgaon Education Department Action : शिक्षक से लेकर लिपिक तक 4 कर्मचारी सस्पेंड, जानें वजह
Rajnandgaon Education Department Action : शिक्षक से लेकर लिपिक तक 4 कर्मचारी सस्पेंड, जानें वजह

इस कार्रवाई (Rajnandgaon Education Department Action) में किसी…

Chhattisgarh Application Writer Fees : अर्जी लिखवाने के अब देने होंगे सिर्फ 5 रुपए प्रति पेज, मनमानी वसूली पर लगेगी रोक; जानें नए नियम
Chhattisgarh Application Writer Fees : अर्जी लिखवाने के अब देने होंगे सिर्फ 5 रुपए प्रति पेज, मनमानी वसूली पर लगेगी रोक; जानें नए नियम

अब अर्जी लेखक (Chhattisgarh Application Writer Fees) अधिकतम…

Mayor Councillor Fund Chhattisgarh : महापौर-पार्षद निधि पर ब्रेक से वार्डों में काम ठप! विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि भी परेशान
Mayor Councillor Fund Chhattisgarh : महापौर-पार्षद निधि पर ब्रेक से वार्डों में काम ठप! विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि भी परेशान

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में महापौर और पार्षद…

Sakti Bus Accident : रामसप्ताह में शामिल होने निकले तीन लोगों की दर्दनाक मौत, रांग साइड से आ रही बस ने बाइक को मारी टक्कर
Sakti Bus Accident : रामसप्ताह में शामिल होने निकले तीन लोगों की दर्दनाक मौत, रांग साइड से आ रही बस ने बाइक को मारी टक्कर

इस दर्दनाक हादसे (Sakti Bus Accident) के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?