CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Road Accident Tragedy : सड़क पर मवेशियों को बचाने की कोशिश में कार पेड़ से टकराई, पत्नी की मौत, मासूम समेत तीन घायल

Road Accident Tragedy : सड़क पर मवेशियों को बचाने की कोशिश में कार पेड़ से टकराई, पत्नी की मौत, मासूम समेत तीन घायल

By Newsdesk Admin
05/09/2025
Share
Road Accident Tragedy
Road Accident Tragedy

सीजी भास्कर, 5 सितंबर। सुबह एक दर्दनाक (Road Accident Tragedy) हुआ। भरनी गांव के पास सड़क पर बैठे मवेशियों को बचाने के प्रयास में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

मुंगेली जिले के इस हादसे में रिटायर्ड शिक्षक रमेश तिवारी की पत्नी विद्या तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति, बहू और पोता गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम घुठेली निवासी रमेश तिवारी अपनी पत्नी विद्या तिवारी, बहू मंजुला तिवारी और पोता सौम्या तिवारी के साथ कार (Road Accident Tragedy) से बिलासपुर जा रहे थे। वे रिटायर्ड सीएमएचओ प्रमोद तिवारी के घर आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे।

लगभग सुबह 10 बजे जब उनकी कार भरनी स्थित सीआरपीएफ कैंप के पास पहुंची, तभी सड़क पर बैठे मवेशियों को बचाने की कोशिश में वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे उतरकर सीधे पेड़ से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फ्रंट सीट पर बैठी विद्या तिवारी को गंभीर सिर की चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। विद्या तिवारी संजीवनी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. विनोद तिवारी और पूर्व सीएमएचओ प्रमोद तिवारी की भाभी थीं।

हादसे की खबर लगते ही परिवार और रिश्तेदारों में मातम का माहौल छा गया।

हादसे में रमेश तिवारी, उनकी बहू मंजुला और पोता सौम्या गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस की मदद से तीनों को तुरंत (Emergency Medical Treatment) के लिए संजीवनी हॉस्पिटल लाया गया। यहां रमेश तिवारी की हालत गंभीर होने पर उन्हें उसी शाम अपोलो हॉस्पिटल रेफर किया गया।

बहू मंजुला आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रही हैं, जबकि पोता सौम्या की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में अक्सर मवेशी सड़क पर बैठे रहते हैं, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर मवेशियों की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Rajnandgaon Railway Overbridge Collapse : नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज धंसने का मामला, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
Passenger bus overturned on National Highway : शिक्षिका की मौत, 15 यात्री घायल
भिलाई में फिर एक आदतन बदमाश की हत्या, कई ने मिलकर पीटा, साथी मौके से भागे, 30 पुलिस हिरासत में, पूछताछ जारी
कोरबा में 6 दुकानों से AC कॉपर वायर चोरी, CCTV में कैद वारदात
Real Ispat Plant Accident Compensation : रियल इस्पात संयंत्र हादसे में मृतकों के परिजन को 20 लाख, घायलों के परिजन को 5 लाख मुआवजे की घोषणा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jashpur Murder Case
Jashpur Murder Case : बॉयफ्रेंड की मां की हत्या कर शव घर में छिपाया, बदबू आने पर दफनाया

Jashpur Murder Case : पुलिस ने तीनों आरोपियों…

Raipur Car Stunt Viral Video
Raipur Car Stunt Viral Video : रील के लिए तेज रफ्तार कार पर स्टंट

Raipur Car Stunt Viral Video :वायरल वीडियो को…

Raipur Husband Wife Dispute : सड़क पर पति-पत्नी का विवाद, तमाशा देखने जुटे लोग

Raipur Husband Wife Dispute  :हंगामे के कारण कुछ…

Bilaspur Woman Suicide
Bilaspur Woman Suicide : 45 वर्षीय महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, जांच जारी

Bilaspur Woman Suicide :अधिकारियों का कहना है कि…

Arms Act
Arms Act : चाकू लहराकर लोगों में फैला रहे थे दहशत, पुलिस ने दो युवकों को दबोचा

रायपुर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?