CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » खबर निगम भिलाई की 🛑 जोन कमिश्नर बनाए गए वर्मा और राजस्व अधिकारी मेश्राम निगम मुख्यालय अटैच ⭕ आयुक्त ने जारी किया आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला ⭕ EOW जांच का फंस सकता है पेंच…?

खबर निगम भिलाई की 🛑 जोन कमिश्नर बनाए गए वर्मा और राजस्व अधिकारी मेश्राम निगम मुख्यालय अटैच ⭕ आयुक्त ने जारी किया आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला ⭕ EOW जांच का फंस सकता है पेंच…?

By Newsdesk Admin
07/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 07 अक्टूबर। नगर पालिक निगम भिलाई में तात्कालीन कमिश्नर देवेश कुमार ध्रुव को सुकमा कलेक्टर बनाए जाने के कुछ दिन पूर्व ही निगम अधिकारियों को लेकर जबरदस्त सर्जरी हुई। कुछ अधिकारी अचानक स्थानांतरित हुए और कुछ के खिलाफ उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार को लेकर शिकायतें भी सामने आईं। कई प्रकरण में ऐसी शिकायतें राज्य शासन के पास जांच के लिए प्रक्रियाधीन भी होने की खबर मिली है।

कमिश्नर ध्रुव के स्थानांतरण बाद प्रभारी आयुक्त अशोक द्विवेदी पर भी मनमाने फैसले लेने की खबरें आईं। नंदिनी रोड में बगैर विधायक की जानकारी तोड़फोड़ में निकले अशोक द्विवेदी से नाराज़ विधायक ने तत्काल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और निकाय मंत्री अरूण साव से चर्चा कर इस बात की जानकारी दी नतीजतन 24 घंटे के भीतर अशोक द्विवेदी से प्रभार लेकर दुर्ग में एडीएम बजरंग दुबे को निगम भिलाई का प्रभारी आयुक्त बनाए जाने का आदेश आ गया।इस बीच कुछ ऐसे फैसले और निगम मद के खजाने के दुरूपयोग की जानकारी भी सामने आई जिसमें बगैर तात्कालीन कमिश्नर ध्रुव की जानकारी निगम खजाने से लगभग 20 से 24 लाख का कार्य बगैर आदेश करवा कर भुगतान किए जाने की शिकायत सामने आई जिस पर विधायक रिकेश सेन ने जब तात्कालीन कमिश्नर ध्रुव से जानकारी ली तो उन्होंने ऐसे किसी भी कार्य पर अनभिज्ञता जताते हुए जांच करवाने की बात कही।

विधायक की नाराज़गी नंदिनी रोड की तोड़फोड़ के मसले पर इसलिए थी कि जिन्हें बेदखल किया गया उनके पहले व्यवस्थापन होना था, तात्कालीन निगम कमिश्नर के आश्वासन बाद अचानक विधायक की जानकारी बगैर अमला सुबह से तोड़फोड़ करने निकल गया था।

कुल मिलाकर निगम भिलाई में इन दिनों काफी उलटफेर का दौर चल रहा है। हाल ही में निगम के जोन-3 कार्यालय में आयुक्त बनाए गए बी के वर्मा और सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम ने भी आनन फानन में कुछ ऐसे मनमाने निर्णय लिए हैं जिन्हें लेकर राज्य सरकार तक शिकायत पहुंचने की खबर मिली है।

निगम सूत्रों के मुताबिक बी के वर्मा का कार्यकाल अब सेवानिवृत्ति के करीब है, ऐसे में उनके खिलाफ भी कुछ मामलों को लेकर ईओडब्ल्यू तक शिकायत गई है जिसकी जांच प्रक्रियाधीन बताई जा रही है। अनिल मेश्राम पर अचानक गिरी गाज को लेकर लोग दबी जुबान बता रहे हैं कि विगत दिवस तोड़ फोड़ को लेकर मेश्राम की भूमिका पर भी सवालिया निशान लगे हैं, उनकी भी शिकायत है। बहरहाल इन दोनों अधिकारियों को हाल ही में जोन-3 में नई जवाबदारी मिली थी और कुछ दिन में ही इनकी कार्यप्रणाली को लेकर मीन मेख सामने आने लगा।

निगम भिलाई गलियारे के वरिष्ठ विश्लेषक अस्पष्ट तौर पर बगैर गिनवाए यह बता रहे हैं कि इनके आलावा कुछ और भी अधिकारी के नाम ईओडब्ल्यू और विभागीय जांच के फेर में सामने आएंगे। बहरहाल प्रभारी निगम आयुक्त श्री दुबे ने पूर्व आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए बीके वर्मा कार्यपालन अभियंता/जोन आयुक्त व अनिल मेश्राम सहायक राजस्व अधिकारी, जोन-3 को उनके वर्तमान दायित्वों से मुक्त करते हुए नगर पालिक निगम भिलाई मुख्यालय में अटैच कर लिया है। इन्हें आगामी आदेश तक तत्काल मुख्यालय में संलग्न कर दिया गया है।

Thefts in empty houses revealed : 7 आरोपी गिरफ्तार, जेवरात और सामान बरामद
भूपेश पहुंचे मेयर धीरज के बंगले, भोजन बाद पार्षदों से की आगामी निकाय चुनाव को लेकर चर्चा
Fake Medicine Raid Raipur FDA: कारोबारी के घर से 50 लाख की दवाइयों का जखीरा, बेटे के मोबाइल ने खोला पूरा खेल
गौरेला में अजीत जोगी की प्रतिमा रहस्यमयी ढंग से हटाई गई, JCCJ कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन…
भिलाई में दिनदहाड़े दो महिलाओं की चेन खिंच भागे लुटेरे, वैशाली नगर में एक जा रही थीं मंदिर, दूसरी के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान वारदात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trailer Theft
Trailer Theft : रायगढ़ से ट्रेलर का डाला चोरी कर रायपुर में बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 300 कैमरों से खुला राज

रायगढ़ में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर का डाला…

Rajya Sabha Election
Rajya Sabha Election : सरोज पांडेय के कथित बैंक खाते की जानकारी पर हाईकोर्ट सख्त, दो सप्ताह में मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय…

River Drowning
River Drowning : अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान

बिलासपुर में गुरुवार दोपहर अरपा नदी में नहाने…

Housing Society Election
Housing Society Election : आशीर्वाद वैली समिति चुनाव को लेकर तस्वीर साफ, 25 अगस्त को होगा मतदान

आवासीय सहकारी समिति मर्यादित, बोदरी के चुनाव को…

Teacher Recruitment
Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे पर फिर उठी आवाज, दुर्ग में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

दुर्ग में 13 अगस्त को शिक्षक भर्ती की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?