सीजी भास्कर, रायपुर, 14 नवंबर 2026। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव (Raipur Police Transfer) किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने 13 नवंबर को चार निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया। इसके तहत तेलीबांधा, आमानाका और उरला थाने में नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जबकि टिकरापारा थाना प्रभारी को रक्षित केंद्र भेज दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक, निरीक्षक अजय झा को तेलीबांधा से हटाकर आमानाका थाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, आमानाका में पदस्थ सुधांशु बघेल अब उरला थाने का प्रभार संभालेंगे। उरला थाना प्रभारी रोहित मालाकार को तेलीबांधा थाने की कमान सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Cabinet Meeting : 18 नवंबर को साय कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी से लेकर शीतकालीन सत्र तक इन मुद्दों पर होगी चर्चा!
तीन थानों में बदले प्रभारी
तबादला आदेश (Raipur Police Transfer) के तहत तीन थानों के प्रभारियों की अदला-बदली की गई है। नई जिम्मेदारी के अनुसार:
- अजय झा: तेलीबांधा से आमानाका थाना।
- सुधांशु बघेल: आमानाका से उरला थाना।
- रोहित मालाकार: उरला से तेलीबांधा थाना।
यह भी पढ़ें : Weather News Today : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश के आसार नहीं, धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड
टिकरापारा थाना प्रभारी रक्षित केंद्र भेजे गए
इस फेरबदल में टिकरापारा थाना प्रभारी बालेश्वर लहरे का भी तबादला किया गया है। उन्हें रक्षित केंद्र रायपुर में पदस्थ किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला की ओर से जारी आदेश में सभी तबादलों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। आदेश के अनुसार, नई पदस्थापनाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रहेंगी। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में हुए इस बदलाव के बाद तीन थानों में नए प्रभारी जिम्मेदारी संभालेंगे।
यह भी पढ़ें : Dongargarh Bhakt Niwas Project : डोंगरगढ़ में 35 करोड़ का भव्य भक्त निवास! 1,500 श्रद्धालु एक साथ कर सकेंगे विश्राम




