CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » “पत्नी और ससुराल वालों ने मिलकर खूब टॉर्चर किया” रायपुर में बेंगलुरु इंजीनियर जैसा सुसाइड केस…बनाया VIDEO, बोला-पत्नी दूसरे के साथ फंसी है, ससुराल वाले टॉर्चर कर रहे इसलिए मरने जा रहा

“पत्नी और ससुराल वालों ने मिलकर खूब टॉर्चर किया” रायपुर में बेंगलुरु इंजीनियर जैसा सुसाइड केस…बनाया VIDEO, बोला-पत्नी दूसरे के साथ फंसी है, ससुराल वाले टॉर्चर कर रहे इसलिए मरने जा रहा

By Newsdesk Admin
09/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 09 जनवरी। रायपुर में बेंगलुरु के AI इंजीनियर जैसा सुसाइड केस सामने आया है। यहां एक सुपरवाइजर ने मरने से पहले अपना वीडियो बनाया। इसमें वह रोते हुए कह रहा है कि पत्नी और ससुराल वालों ने मिलकर खूब टॉर्चर किया है। मृतक के मुताबिक, पत्नी का अवैध संबंध भी है। वीडियो के बाद सुपरवाइजर ने दुपट्टे के सहारे पंखे पर लटककर अपनी जान दे दी है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उदय राज मिश्रा पिता नवनीत मिश्रा निवासी गुढ़ियारी थाना इलाका है। उदय मूल रूप से मध्यप्रदेश के रीवा का रहने वाला है और रायपुर की एक कंपनी में सुपरवाइजर था। वर्तमान में वह गुढ़ियारी के दीक्षा नगर में अपने परिवार के साथ रह रहा था। मृतक का अपनी पत्नी के साथ लंबे समय से विवाद था। दोनों के दो बच्चे हैं।

मौत के पहले बनाए विडियो में उदय ने कहा कि मम्मी पापा मुझे माफ कर दो, मैं अपनी पत्नी से, साली से, सास-ससुर से और साले से बहुत परेशान हूं। मेरी पत्नी किसी दूसरे के साथ फंसी थी। इस बात को जब मैं बोलता था तो यह लोग मुझे जान से मारने की धमकी देते थे। मेरे बच्चों को जान से मारने की धमकी देते थे। मैं अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं। थाना प्रभारी साहब से अनुरोध है कि मेरे दोनों बच्चों को मेरे माता-पिता को सौंप दिया जाए। उसके नाना नानी को मत दिया जाए उनके जीवन को खतरा है। उनके भविष्य को खतरा है। यह लोग मुझे बहुत डराएं और धमकाएं हैं। मेरे दोनों भाइयों के लिए संदेश है कि माता-पिता भगवान हैं। माता-पिता को कभी दु:ख मत देना। उनकी बहुत सेवा करना। मेरा थाना प्रभारी महोदय से अनुरोध है कि मेरी पत्नी, साली, सास ससुर और साले आशीष को बिल्कुल मत छोड़ना। इन सभी ने मुझे बहुत टॉर्चर किया, बहुत टॉर्चर किया। इतना कहने के बाद उसने अपने आंसू पोछते हुए मोबाइल का कैमरा बंद कर दिया और बुधवार शाम 7 बजे के करीब गुढ़ियारी पुलिस को सूचना मिली कि उदय राज ने अपने घर पर सुसाइड कर लिया है। उसने अपने कमरे के पंखे में दुपट्टे के सहारे लटक कर जान दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले घर वालों ने दुपट्टा काटकर लाश नीचे उतार ली थी। पुलिस परिजन के साथ उदय को लेकर श्री राम हॉस्पिटल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाश को मेकाहारा भेजा और पोस्टमॉर्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दी है।

थाना प्रभारी केके कुशवाहा ने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है। सख्त कार्रवाई की जाएगी। गुढ़ियारी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है। मृतक का मोबाइल लॉक है। परिजन और एक्सपर्ट की मदद से पासवर्ड खोलने की कोशिश की जा रही है हालांकि उसके पहले ही मृतक का यह वीडियो सामने आ गया। जांच अधिकारी ASI भरत यादव ने बताया कि मृतक की पत्नी 3 जनवरी को बिना बताए घर से चली गई थी। वह दोनों बच्चों को अपने साथ लेकर गई थी। पति-पत्नी के बीच लम्बे समय से विवाद था। 6 जनवरी को उदय ने गुढ़ियारी थाने में आकर अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी पत्नी की खोजबीन कर रही थी, इसी बीच उदय ने खुदकुशी की है। पत्नी के बच्चों को लेकर जाने के बाद से उदय लगातार परेशान चल रहा था। इस बीच उसने पत्नी के बारे में ससुराल और रिश्तेदारों से भी जानकारी ली लेकिन वह कहीं नहीं मिली। 7 जनवरी को उसकी पत्नी ने अपने मायके पर वीडियो कॉल किया। उसने बताया कि वह सुरक्षित है और उसकी चिंता न करें। उसने अपने पति को भी यही कहने के लिए फोन किया था।

CCTV Analysis : कवर्धा में डांस टीचर की हत्या का खुलासा, नाबालिग छात्र हिरासत में, ब्लैकमेल और दबाव का आरोप
Fake Billing Scam : 76 करोड़ के फर्जी कारोबार का खुलासा
बाई रोड प्रयागराज महाकुंभ स्नान‌ के लिए निकले भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री का एक्सीडेंट, साथी समेत हुए घायल, एक की मौत
Real Ispat Plant Accident : रियल इस्पात एंड एनर्जी प्लांट हादसे पर सख्त कार्रवाई, किल्न क्रमांक-01 सील
Pradhan Mantri Ujjwala Yojana : छत्तीसगढ़ की 1.59 लाख माताओं-बहनों को मिलेगा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

आंधी-बारिश से बिलासपुर बेहाल, जलभराव और बिजली संकट से जनजीवन प्रभावित

बिलासपुर में सोमवार को दिनभर की भीषण गर्मी…

17 साल की नौकरी, चाय-बिस्कुट के आरोप में बर्खास्तगी: झारखंड हाईकोर्ट ने बहाल कराया संविदा कर्मी

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने एक संवेदनशील और मानवीय…

Controversy over religious video : एआई से बने आपत्तिजनक धार्मिक वीडियो पर विवाद, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Controversy over religious video

Pawan Khera Targets RSS in Raipur : बोले- आजादी की लड़ाई में नहीं रहा कोई योगदान

Pawan Khera Targets RSS in Raipur

Bloody clash over old enmity in Bilaspur : पिकअप से 2 युवकों को कुचलने की कोशिश

Bloody clash over old enmity in Bilaspur

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?