सीजी भास्कर, 23 नवम्बर । रायपुर में डिप्टी सीएम अरुण साव ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब का कद छोटा करने की कोशिश की और उन्हें उनके हकदार सम्मान से वंचित रखा। (Arun Sao Statement)
लोकसभा चुनाव में अंबेडकर को हराने की कोशिश का आरोप : Arun Sao Statement
साव ने कहा कि कांग्रेस के दो प्रधानमंत्रियों को भारत रत्न दिया गया, लेकिन बाबा साहेब को यह सम्मान उनके जीवनकाल में नहीं मिला। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने दो बार लोकसभा चुनाव में अंबेडकर को हराने की कोशिश की थी।

संविधान गौरव दिवस से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया बयान
डिप्टी सीएम ने केंद्र सरकार की ओर से बाबा साहेब से जुड़े पंचतीर्थों के विकास का भी जिक्र किया। इनमें उनकी जन्मभूमि, लंदन में शिक्षा से जुड़ा स्थान, नागपुर की दीक्षाभूमि, मुंबई की चैत्यभूमि और दिल्ली का महापरिनिर्वाण स्थल शामिल हैं।
यह बयान (Arun Sao Statement) 26 नवंबर को रायपुर में होने वाले संविधान गौरव दिवस के आयोजन को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया गया। साव ने कहा कि संविधान का सम्मान करने के साथ उसके निर्माता डॉ. अंबेडकर का सम्मान करना भी जरूरी है।
यह भी पढ़ें :Reservation Politics : चुनाव से पहले आरक्षण पर घिरी BJP, 2024 वाला संकट फिर सामने
ख़बरें और भी हैं :Vande Mataram discussion Lok Sabha : लोकसभा में इस हफ्ते वंदे मातरम पर हो सकती है विशेष चर्चा, पीएम मोदी भी लेंगे हिस्सा; विपक्ष ने उठाया समय को लेकर सवाल


