सीजी भास्कर, 20 नवंबर। संविधान के मूल्यों और नागरिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संविधानोत्सव समिति (Mungeli Constitution Day) मुंगेली द्वारा 26 नवंबर 2026 को भव्य संविधान दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय, करही मुंगेली में होगा। इसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी होंगे शामिल Mungeli Constitution Day
समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले कार्यक्रम की अध्यक्षता (Mungeli Constitution Day) करेंगे। आयोजन को लेकर समिति ने जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमंत्रित करना शुरू कर दिया है।
संविधान के मूल्यों का संदेश पहुंचाएगी समिति
समिति के अध्यक्ष राम डिंडोरे गुरुजी, संचालक लक्ष्मीकांत जडेजा, संयोजक मेघनाथ कोशरिया, कार्यकारी अध्यक्ष नोबिल नवरंग और कोषाध्यक्ष सूर्यकांत गोयल सहित सभी सदस्य तैयारियों में जुटे हैं।
यह भी पढ़ें : Vishnu Deo Sai : सुहेला को 400 करोड़ की सौगात देंगे सीएम साय, शासकीय महाविद्यालय का भी करेंगे शुभारंभ
समिति ने जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं, शिक्षाविदों और अधिकारियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। आयोजन का उद्देश्य संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के संदेश को जन-जन तक (Mungeli Constitution Day) पहुंचाना है।
खबरें और भी हैं : Chhattisgarh Youth Stranded In Russia : नौकरी के नाम पर रूस गए छत्तीसगढ़ के 2 युवक फंसे, ड्रग्स केस में फंसाने और सेना में भर्ती के दबाव का आरोप
रिपोर्टर – मनुराज सिंह


