CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Youth Stranded In Russia : नौकरी के नाम पर रूस गए छत्तीसगढ़ के 2 युवक फंसे, ड्रग्स केस में फंसाने और सेना में भर्ती के दबाव का आरोप

Chhattisgarh Youth Stranded In Russia : नौकरी के नाम पर रूस गए छत्तीसगढ़ के 2 युवक फंसे, ड्रग्स केस में फंसाने और सेना में भर्ती के दबाव का आरोप

By Newsdesk Admin
20/11/2026
Share
Chhattisgarh Youth Stranded In Russia : नौकरी के नाम पर रूस गए छत्तीसगढ़ के 2 युवक फंसे, ड्रग्स केस में फंसाने और सेना में भर्ती के दबाव का आरोप
Chhattisgarh Youth Stranded In Russia : नौकरी के नाम पर रूस गए छत्तीसगढ़ के 2 युवक फंसे, ड्रग्स केस में फंसाने और सेना में भर्ती के दबाव का आरोप

सीजी भास्कर, रायपुर, 20 नवंबर 2026।  नौकरी की तलाश में रूस गए छत्तीसगढ़ के दो युवकों के वहां फंसने और प्रताड़ना झेलने का मामला सामने आया है। इनमें रायपुर के टिकेश्वर साहू और बिलासपुर के विनीत कुमार दुबे शामिल हैं। परिजनों का आरोप है कि दोनों को झूठे ड्रग्स मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही है और रूसी सेना में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है। युवकों की सुरक्षित वापसी के लिए दोनों परिवारों ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। इस मामले (Chhattisgarh Youth Stranded In Russia) को लेकर परिजनों ने भारतीय और रूसी दूतावास सहित संबंधित अधिकारियों से भी संपर्क किया है।

Contents
  • टेलीग्राम से मिला नौकरी का ऑफर
  • वीडियो जारी कर मांगी मदद
  • टिकेश्वर को भी दी धमकी
  • दवाइयां नहीं मिलने का आरोप
  • सुरक्षित वापसी की मांग

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Congress Organizational Reshuffle : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, जितेंद्र बघेल-हरनाम सिंह को मिली कमान, देवेंद्र यादव सचिव पद से हटे

टेलीग्राम से मिला नौकरी का ऑफर

बिलासपुर जिले के बिल्हा निवासी 21 वर्षीय विनीत कुमार दुबे 1 अक्टूबर को नौकरी के सिलसिले में रूस गए थे। परिवार के मुताबिक, उन्हें टेलीग्राम के जरिए नौकरी का प्रस्ताव मिला था। वहां पहुंचने के बाद उन्हें कथित तौर पर ड्रग्स के झूठे मामले में फंसाने और रूसी सेना में शामिल होने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। परिवार का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें धमकियां भी दी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें : Vishnu Deo Sai :  सुहेला को 400 करोड़ की सौगात देंगे सीएम साय, शासकीय महाविद्यालय का भी करेंगे शुभारंभ

वीडियो जारी कर मांगी मदद

विनीत ने रूस से एक वीडियो जारी कर भारत सरकार से मदद की अपील की है। वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया है कि नौकरी का झांसा देकर भारतीय युवकों को रूस बुलाया जाता है और वहां पहुंचने के बाद विरोध करने पर धमकाया जाता है। विनीत के परिवार को उम्मीद है कि सरकार और भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप से उनकी सुरक्षित वापसी का रास्ता निकलेगा।

यह भी पढ़ें : Gariaband Forest Encroachment : गरियाबंद के जंगल में कब्जा हटाने पहुंची टीम पर हमला, TI समेत 4 घायल; तीन हिरासत में

टिकेश्वर को भी दी धमकी

वहीं, रायपुर निवासी 38 वर्षीय टिकेश्वर साहू 7 सितंबर को नौकरी के लिए रूस गए थे। परिवार के मुताबिक, 22 अक्टूबर को उनसे संपर्क हुआ था। उस दौरान उन्होंने ड्रग्स के मामले में फंसाए जाने और 15 से 20 साल तक की सजा दिलाने की धमकी मिलने की बात बताई थी। इसके बाद से परिवार उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है।

यह भी पढ़ें : CG E-Challan Payment : अब घर बैठे चेक करें गाड़ी का चालान, मोबाइल से ही कर सकेंगे ऑनलाइन भुगतान, फर्जी लिंक से रहें सावधान

दवाइयां नहीं मिलने का आरोप

टिकेश्वर की पत्नी का आरोप है कि उन्हें रूस में जरूरी दवाइयां भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। परिवार का कहना है कि टिकेश्वर और विनीत दोनों पर रूसी सेना में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है। परिजनों ने युवकों की स्थिति को लेकर संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया है और जल्द हस्तक्षेप की मांग की है।

यह भी पढ़ें : Bhilai Crime News :  पान ठेले पर विवाद के बाद सरेआम मारपीट से आहत अधेड़ ने दी थी जान, चार महिलाओं समेत 5 पड़ोसी गिरफ्तार

सुरक्षित वापसी की मांग

दोनों परिवारों ने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से अपील की है कि रूस स्थित भारतीय दूतावास के माध्यम से युवकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उनकी मांग है कि मामले में रूसी अधिकारियों से संपर्क कर दोनों युवकों को जल्द भारत वापस लाने की व्यवस्था की जाए। फिलहाल परिवारों को सरकारी हस्तक्षेप और युवकों की सुरक्षित वापसी का इंतजार है।

यह भी पढ़ें :  Bastar Greenfield Airport : बस्तर में बनेगा नया एयरपोर्ट, 979 एकड़ जमीन की तलाश शुरू

ईवीएम स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ किया हंगामा, कलेक्टर ने दिया जांच का भरोसा
Chhattisgarhi Movie RJ Bastar  : कान्स फिल्म फेस्टिवल में चमकी छत्तीसगढ़ की ‘आरजे बस्तर’
Suspected bomb material found in Raipur’s Ravabhata : पुलिस और बम स्क्वॉड मौके पर तैनात
आधी रात हत्‍यारे पोते की जलती चिता में कूदकर दादा ने दी जान, पत्‍नी को कुल्‍हाड़ी से काट खुद फांसी लगा ली थी
Durg Theft Case : बॉयफ्रेंड के लिए मालकिन के घर से 24 हजार की चोरी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Youth Stranded In Russia : नौकरी के नाम पर रूस गए छत्तीसगढ़ के 2 युवक फंसे, ड्रग्स केस में फंसाने और सेना में भर्ती के दबाव का आरोप
Chhattisgarh Youth Stranded In Russia : नौकरी के नाम पर रूस गए छत्तीसगढ़ के 2 युवक फंसे, ड्रग्स केस में फंसाने और सेना में भर्ती के दबाव का आरोप

भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है।…

Chhattisgarh Congress Organizational Reshuffle : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, जितेंद्र बघेल-हरनाम सिंह को मिली कमान, देवेंद्र यादव सचिव पद से हटे
Chhattisgarh Congress Organizational Reshuffle : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, जितेंद्र बघेल-हरनाम सिंह को मिली कमान, देवेंद्र यादव सचिव पद से हटे

छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल (Chhattisgarh Congress…

Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai :  सुहेला को 400 करोड़ की सौगात देंगे सीएम साय, शासकीय महाविद्यालय का भी करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 19 नवंबर को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले…

Gariaband Forest Encroachment : गरियाबंद के जंगल में कब्जा हटाने पहुंची टीम पर हमला, TI समेत 4 घायल; तीन हिरासत में
Gariaband Forest Encroachment : गरियाबंद के जंगल में कब्जा हटाने पहुंची टीम पर हमला, TI समेत 4 घायल; तीन हिरासत में

इस घटना (Gariaband Forest Encroachment) के बाद वनभूमि…

CG E-Challan Payment : अब घर बैठे चेक करें गाड़ी का चालान, मोबाइल से ही कर सकेंगे ऑनलाइन भुगतान, फर्जी लिंक से रहें सावधान
CG E-Challan Payment : अब घर बैठे चेक करें गाड़ी का चालान, मोबाइल से ही कर सकेंगे ऑनलाइन भुगतान, फर्जी लिंक से रहें सावधान

वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है।…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?