सीजी भास्कर, 19 नवंबर। भिलाई के नेवई बस्ती क्षेत्र में सरेआम मारपीट और अपमान से आहत होकर एक अधेड़ द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले में नेवई पुलिस ने कड़ी कार्रवाई (Bhilai Crime News) की है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने और बलवा करने के आरोप में चार महिलाओं समेत पांच पड़ोसियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो लकड़ी के डंडे भी जब्त किए गए हैं।
यह भी पढ़ें : Raigarh Expired Flour Raid : रायगढ़ में 3 ढाबे और फास्ट फूड सेंटर सील, एक्सपायरी आटे से बन रही थीं रोटियां
शराब पिलाने का आरोप लगाकर की थी सामूहिक मारपीट Bhilai Crime News
पुलिस के अनुसार, यह घटना 4 नवंबर की रात करीब 10:40 बजे नेवई बस्ती स्थित शिव मंदिर के पास पान ठेले के समीप हुई थी। वार्ड क्रमांक 34 दशहरा मैदान निवासी श्रवण मंडावी (54 वर्ष) पर उसके पड़ोसियों ने पान ठेले के पास ग्राहकों को शराब पिलाने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि पांचों आरोपियों ने एक राय होकर श्रवण के साथ डंडे, चप्पल और हाथ-मुक्कों से बेरहमी से मारपीट की।
यह भी पढ़ें : Durg Minister Yadav Murder Case : दुर्ग मंत्री यादव हत्याकांड में चारों आरोपियों को आजीवन कारावास
अस्पताल में तोड़ा था दम, मर्ग जांच में खुला राज
सार्वजनिक रूप से हुई इस मारपीट और अपमान से श्रवण मंडावी गहरे सदमे में आ गए। मानसिक रूप से व्यथित होकर उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन (Bhilai Crime News) कर लिया। गंभीर हालत में उन्हें शासकीय जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें शरीर पर बाहरी चोटों के निशान पाए गए। मर्ग जांच के दौरान मृतक की पत्नी, परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण), 191(2) और 115(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant Theft : बीएसपी से कॉपर केबल वायर चोरी करते दो युवक रंगे हाथों धराए
इन पांच आरोपियों को भेजा गया जेल
थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार साहू ने बताया कि 19 नवंबर को दबिश देकर सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें केंद्रीय जेल दुर्ग भेज (Bhilai Crime News) दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी आलोक कुमार हुई (52 वर्ष) निवासी खुशी किराना दुकान के पास, नेवई भिलाई, सपना हुई (42 वर्ष) निवासी नेवई बस्ती, थाना नेवई, पायल (35 वर्ष) निवासी खुशी किराना स्टोर के पास, नेवई बस्ती, शैलेन्द्री यादव (32 वर्ष) निवासी लक्ष्मी पशु आहार के पास, नेवई और सरोज बाई यादव (45 वर्ष): निवासी लक्ष्मी पशु आहार के पास नेवई भिलाई हैं।
खबरें और भी हैं : Bhilai Police Checking : भिलाई के अटल आवास में पुलिस की तड़के दबिश, फरार वारंटी गिरफ्तार, बिना नंबर की दो बाइक की हुई जांच


