CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Murder : 50 हजार में सुपारी देकर सौतेली मां ने 14 साल के मासूम की कराई हत्या

Murder : 50 हजार में सुपारी देकर सौतेली मां ने 14 साल के मासूम की कराई हत्या

By Newsdesk Admin
03/04/2025
Share
Murder
Murder

सीजी भास्कर, 04 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के लवन थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरीडीह में महानदी किनारे मिले 14 वर्षीय बालक के शव के मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर हत्याकांड (Murder) का राजफाश कर दिया है।

 इस जघन्य अपराध में तीन अपचारी बालकों सहित छह आरोपित गोविंदा कोसले 27 वर्ष ग्राम सरखोर, मोंगरा धृतलहरे 25 वर्ष ग्राम डोंगरीडीह और मीना धृतलहरे 31 वर्ष ग्राम डोंगरीडीह को गिरफ्तार किया गया है। जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मृतक की सौतेली मां और चाची ने 50,000 की सुपारी देकर उसकी हत्या करवाई थी।

एक अप्रैल को थाना लवन पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम डोंगरीडीह में महानदी किनारे एक नाबालिग का शव (Murder) पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया और फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल की बारीकी से जांच कराई। शव की शिनाख्त ग्राम डोंगरीडीह के 14 वर्षीय बालक के रूप में हुई, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही थाना लवन में दर्ज कराई गई थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राथमिक जांच से यह स्पष्ट हुआ कि बालक की गला घोंटकर हत्या (Murder) की गई थी। इस आधार पर थाना लवन पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने मृतक के परिजन, गांववासियों और संदिग्धों से पूछताछ की। इस दौरान संदेही गोविंदा कोसले, मोंगरा धृतलहरे, मीना धृतलहरे और तीन अपचारी बालकों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में हत्या की साजिश का राजफाश हुआ।

हत्या की वजह और षड्यंत्र (Murder)

मृतक के पिता की दो पत्नियां थीं मीना धृतलहरे और दुर्गा धृतलहरे। मृतक दुर्गा धृतलहरे का पुत्र था। मीना धृतलहरे को उसकी सौतन दुर्गा बार-बार ताने मारती थी कि वह मृतक बालक को अपनाने से इनकार कर रही है और उसकी देखभाल नहीं कर रही है। इससे मीना धृतलहरे गुस्से में थी। वहीं मोंगरा धृतलहरे मृतक की चाची का भी परिवार के साथ अनबन चल रही थी क्योंकि उस पर अवैध संबंध को लेकर संदेह किया जा रहा था। इस कारण मीना और मोंगरा ने मिलकर बालक की हत्या करवाने की योजना बनाई।

50,000 की सुपारी देकर करवाई हत्या (Murder)

मीना और मोंगरा ने ग्राम सरखोर निवासी गोविंदा कोसले से संपर्क किया और उसे 50,000 रुपये की सुपारी देकर बालक को मारने की साजिश रची। गोविंदा ने इस काम को अंजाम देने के लिए तीन अपचारी बालकों को शामिल किया। 30 मार्च की रात आठ बजे आरोपितों ने मृतक को किसी बहाने से मोटर साइकिल पर बैठाकर महानदी ले गए। वहां बेल्ट से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को रेत में छिपाकर आरोपित फरार हो गए।

प्रेम में बाधा बने 4 साल के मासूम को ताबीज से घोंटा, दांतों से काटा, ममता शर्मसार
सेंट्रल जेल में पुराने विवाद का बदला, हत्या की सजा काट रहे कैदी पर नुकीली चीज से हमला, लहुलुहान अस्पताल भेजा गया
दुर्ग संभाग में cooperative Bank Scam सहकारी बैंक में 4.87 करोड़ से अधिक का घोटाला, 4 मैनेजर, 4 पर्यवेक्षक और एक बाबू बर्खास्त, हो सकती है FIR
Raipur Police Action : जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ा एक्शन, हेरोइन की तस्करी करते आरक्षक गिरफ्तार
Raipur Silver Jewellery Loot : सराफा व्यापारी से 86 किलो चांदी लूटी, गन प्वॉइंट पर बांधे हाथ-पांव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने जारी की हेल्पलाइन

रायपुर: नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण…

Bhilai Vehicle Theft Case
Bhilai Vehicle Theft Case : शिव महापुराण कथा में वाहन चोरों का आतंक, 7 दिन में 7 दोपहिया चोरी

Bhilai Vehicle Theft Case : भीड़भाड़ वाले कथा…

BJP Leader Fight Video
BJP Leader Fight Video : चोरी के विवाद में भाजपा नेत्री से मारपीट, युवक को चप्पल से पीटने का VIDEO वायरल

BJP Leader Fight Video : पुलिस ने दोनों…

Bhojraj Nag Rain Statement
Bhojraj Nag Rain Statement : सांसद का दावा- नींबू काटकर प्रार्थना की तो रुक गई बारिश, कांग्रेस ने कसा तंज

Bhojraj Nag Rain Statement :सांसद ने दावा किया…

Bilaspur Custody Death Case
Bilaspur Custody Death Case : कस्टडी मौत मामले में CBI ने दर्ज की हत्या की FIR

Bilaspur Custody Death Case :कोर्ट ने कहा है…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?