CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Friend stabbed to death in Raipur : बहन से बातचीत के शक में हुआ विवाद

Friend stabbed to death in Raipur : बहन से बातचीत के शक में हुआ विवाद

By Newsdesk Admin
31/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 31 मई। रायपुर से लगे मंदिर हसौद इलाके में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के घर में तोड़फोड़ की और बाहर खड़ी गाड़ी में आग लगा दी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनमें एक नाबालिग शामिल है। (Friend stabbed to death in Raipur)

बहन से बातचीत के शक में शुरू हुआ विवाद : Friend stabbed to death in Raipur

पुलिस के मुताबिक मृतक तोषक भारती और आरोपी आपस में दोस्त थे। घटना से पहले तीनों साथ घूमने गए थे। जांच में सामने आया है कि तोषक को शक था कि उसकी बहन और नाबालिग आरोपी के बीच बातचीत होती थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ।

मृतक की मां सरस्वती भारती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 29 मई की रात पलौद चौक स्थित पानी टंकी के पास करण ध्रुव और एक नाबालिग ने तोषक के साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को पुलिस पेट्रोलिंग वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर पर हमला कर तोड़फोड़ की। घर के बाहर खड़ी एक गाड़ी में भी आग लगा दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर मामले में हत्या का केस दर्ज किया है। करण ध्रुव और नाबालिग आरोपी के खिलाफ जांच जारी है। वहीं आरोपियों के घर में तोड़फोड़ और आगजनी करने वालों के खिलाफ भी अलग से कार्रवाई की जा रही है।

दो दिन में हत्या की दूसरी वारदात से बढ़ी चिंता : Friend stabbed to death in Raipur

मंदिर हसौद इलाके में दो दिनों के भीतर हत्या की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले 22 मई से लापता भुवनेश्वर यादव का शव महासमुंद में मिला था। जांच में सामने आया था कि पानी के विवाद और गाली-गलौज के बाद उसकी हत्या कर शव को महानदी किनारे रेत में दफना दिया गया था।

इस मामले में पुलिस ने निर्दलीय पार्षद नोहर दास उर्फ गोलू रात्रे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की गंभीरता से जांच की जा रही है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

IAS Transfer : दो दिन में बदल गया फैसला, अचानक बदली गई महिला अधिकारी की नई जिम्मेदारी
Congress District Presidents : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: 25 जिलों को नए अध्यक्ष, 16 में दोबारा भरोसा
Ambikapur Flight Service: अंबिकापुर से दिल्ली की सीधी उड़ान शुरू, सप्ताह में दो दिन मिलेगी सुविधा
Lightning Strike Incident : पानी से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे युवक-युवती, आसमान से आ टपकी आफत, दोनों की मौत
Raipur Police Anti-Drug Drive : राजधानी में पैदल पेट्रोलिंग से बदली तस्वीर, नशे और अराजकता पर सीधा प्रहार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhupesh Baghel on Paddy Purchase : ‘किसान दिवाली कैसे मनाएंगे?’ धान खरीदी में देरी पर भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा
Bhupesh Baghel on Paddy Purchase : ‘किसान दिवाली कैसे मनाएंगे?’ धान खरीदी में देरी पर भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा

धान खरीदी (Bhupesh Baghel on Paddy Purchase) जल्द…

Police Memorial Day
Police Memorial Day :  पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई सलामी, परिजनों का किया सम्मान

सकरी स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की द्वितीय वाहिनी…

Rajnandgaon Shivnath River Case : घूमने ले गया पति, सुबह नदी में मिली पत्नी की लाश; हत्या के आरोप में हिरासत
Rajnandgaon Shivnath River Case : घूमने ले गया पति, सुबह नदी में मिली पत्नी की लाश; हत्या के आरोप में हिरासत

महिला की मौत (Rajnandgaon Shivnath River Case) की…

Chhattisgarh Chief Secretaries Conference : खिलौना बैंक से सुशासन तक, राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की इन पहलों पर रहेगा फोकस
Chhattisgarh Chief Secretaries Conference : खिलौना बैंक से सुशासन तक, राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की इन पहलों पर रहेगा फोकस

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Chief Secretaries Conference) आगामी मुख्य सचिवों…

Ahivara Bus Stand
Ahivara Bus Stand : अहिवारा बस स्टैंड में अवैध पार्किंग से परेशानी, सड़क पर खड़ी गाड़ियों से बसों का रास्ता बाधित

अहिवारा बस स्टैंड में अव्यवस्थित पार्किंग के कारण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?