सीजी भास्कर, 23 अक्टूबर। अहिवारा बस स्टैंड में अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यात्रियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना (Ahivara Bus Stand) पड़ रहा है। बस स्टैंड परिसर के साथ सड़क पर भी गाड़ियां खड़ी की जा रही हैं, जिससे बसों के आवागमन में बाधा आ रही है। व्यवस्था में सुधार नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

कार्रवाई नहीं होने पर उठे सवाल Ahivara Bus Stand
सड़क पर वाहनों के जमावड़े के कारण बस चालकों को बसें खड़ी करने में दिक्कत होती है। ऐसे में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का सवाल है कि सार्वजनिक सड़क पर पार्किंग कर रास्ता बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।
यह भी पढ़ें…Durg Urla Youth Murder : उरला के बांबे आवास में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
पार्किंग व्यवस्था सुधारने की मांग
लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से निर्धारित पार्किंग स्थल की व्यवस्था करने और सड़क पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की मांग (Ahivara Bus Stand) की है। उनका कहना है कि यातायात विभाग के साथ समन्वय बनाकर नियमित कार्रवाई की जाए, ताकि बसों का संचालन सुचारु हो और यात्रियों को राहत मिल सके।
यह भी पढ़ें…Bhilai Ruabandha Combing Patrol : भिलाई के रुआबांधा में तड़के पुलिस की दबिश, 2 स्थायी वारंटी गिरफ्तार
अब देखना होगा कि संबंधित प्रशासन इस समस्या के समाधान के लिए क्या कदम उठाता है।
खबरें और भी हैं…Vishnu Deo Sai on Congress : 60 साल सत्ता में रही कांग्रेस ने जनजातीय समाज के लिए क्या किया : मुख्यमंत्री
रिपोर्टर – गोवर्धन प्रसाद ताम्रकार



