सीजी भास्कर, भिलाई नगर, 23 अक्टूबर। दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांबे आवास, उरला में 19 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या (Durg Urla Youth Murder) कर दी गई। वारदात 22 अक्टूबर की रात की है। घटना की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें : Bhilai Ruabandha Combing Patrol : भिलाई के रुआबांधा में तड़के पुलिस की दबिश, 2 स्थायी वारंटी गिरफ्तार
स्कूल के पास हुआ हमला
जानकारी के अनुसार, बांबे आवास उरला स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के पास शिव बहादुर सिंह सोनी उर्फ शिवा (19 वर्ष) पर 22 अक्टूबर की रात धारदार हथियार से हमला (Durg Urla Youth Murder) किया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया।
यह भी पढ़ें :Vishnu Deo Sai on Congress : 60 साल सत्ता में रही कांग्रेस ने जनजातीय समाज के लिए क्या किया : मुख्यमंत्री
अस्पताल में युवक की मौत
हमले में गंभीर रूप से घायल शिवा को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वारदात के पीछे रंजिश की बात सामने आई है, हालांकि हत्या की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस इस मामले (Durg Urla Youth Murder) के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : Mahasamund Car Accident : ट्रक में पीछे से जा घुसी कार, दो महिलाओं की मौत; तीन घायल
चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही मोहन नगर पुलिस ने घेराबंदी कर जांच शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी लक्ष्मी नारायण सारथी (20 वर्ष), निवासी हरना बांधा, दुर्ग को हिरासत में ले लिया। युवक की हत्या (Durg Urla Youth Murder) के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें : Abhanpur Naib Tehsildar Viral Video : सड़क पर केक काटकर मनाया जन्मदिन, नायब तहसीलदार की रील वायरल
हत्या की वजह तलाश रही पुलिस
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि वारदात के पीछे की मूल वजह का पता लगाया जा सके। फिलहाल हत्या के कारणों को लेकर जांच जारी है। पुलिस की कार्रवाई (Durg Urla Youth Murder) के बाद मामले में आगे की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Korba Child Murder Case : मासूम के हत्यारे को फांसी देने की मांग, राजगामार चौकी का घेराव



