सीजी भास्कर, 15 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में खेत की फसल को जंगली सूअरों से बचाने के लिए बिछाया गया करंट एक युवक की मौत की वजह बन गया। लखनपुर क्षेत्र के झिलमिली जंगल में 25 वर्षीय जुगेश्वर पावले की करंट की चपेट में आने से जान चली गई। (Electric Shock Death)
यह भी पढ़ें : Child Death Electric Shock : करंट से मासूम की मौत, पोस्टमार्टम के लिए परिजनों ने किया रतजगा
परिजन तलाश करते रहे, खेत में मिला युवक का शव : Electric Shock Death
जानकारी के मुताबिक, युवक ने खेत के चारों ओर जीआई तार बिछाकर उसे पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से जोड़ दिया था। बुधवार तड़के वह तार हटाने खेत पहुंचा, तभी करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। बाद में खेत में उसका शव मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को लखनपुर अस्पताल भेजा।
यह भी पढ़ें : Electric Shock : खेत में फसल की रखवाली करने गया किसान, बिजली के तार की चपेट में आकर मौत

शव गांव पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था में आई परेशानी
वहीं, घटना (Electric Shock Death) के बाद शव को गांव ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था में भी परेशानी आई। पोस्टमॉर्टम के बाद वाहन उपलब्ध नहीं होने पर परिजनों को इंतजार करना पड़ा। मामले की जानकारी मिलने के बाद मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शव को गांव पहुंचाने की व्यवस्था कराई।
यह भी पढ़ें : Electric Shock Death : बिजली खंभे पर मरम्मत के दौरान करंट लगने से ठेका कर्मचारी की मौत
हादसे के बाद खेतों में बिजली के तारों से सुरक्षा पर सवाल : Electric Shock Death
घटना से परिवार में शोक का माहौल है। खेतों में जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए बिजली के तारों में करंट प्रवाहित करना बेहद खतरनाक है और इससे जानलेवा हादसे हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Market Electrocution Death : मार्केट में करंट का कहर, 16 वर्षीय युवक की मौके पर मौत; हादसे का VIDEO वायरल
ख़बरें और भी हैं : Raigarh Worker Death FIR : रायगढ़ में 30 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौके पर मौत; सुपरवाइजर पर FIR


