सीजी भास्कर, 16 सितम्बर। रायगढ़ में 30 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि मजदूर से बिना जरूरी सुरक्षा उपकरणों के ऊंचाई पर वेल्डिंग का काम कराया जा रहा था। हादसे के बाद इलाज के दौरान मजदूर ने दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने कंपनी के सुपरवाइजर के खिलाफ केस दर्ज किया है। (Raigarh Worker Death FIR)
यह भी पढ़ें : हाईटेंशन तार हादसा : मजदूर की मौत, DRM ऑफिस के सामने प्रदर्शन
वेल्डिंग के दौरान हादसे में मीर हसन की मौत : Raigarh Worker Death FIR
मामला रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की महालक्ष्मी कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड का है। यहां लाखा निवासी 50 वर्षीय मीर हसन वेल्डिंग का काम करता था। 15 अप्रैल की सुबह वह कंपनी परिसर में करीब 30 फीट की ऊंचाई पर वेल्डिंग कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया।
हादसे के बाद आसपास काम कर रहे मजदूरों ने इसकी जानकारी कंपनी प्रबंधन को दी। मीर हसन को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : Jindal Factory In Raigarh : जिंदल के ब्लास्ट फर्नेस में मजदूर की मौत, सीने में दर्द के बाद गिरा, परिजनों ने किया हंगामा

हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट नहीं देने का आरोप
घटना की सूचना मिलने के बाद पूंजीपथरा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के बेटे मोहम्मद नदीम के साथ ही उसके सहकर्मियों शिवम तिवारी, मदन कुमार और अमित सिंह के बयान दर्ज किए।
पुलिस के मुताबिक, गवाहों के बयानों में सामने आया कि मीर हसन को ऊंचाई पर काम करने के दौरान हेलमेट, सुरक्षा बेल्ट और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। कंपनी के सुपरवाइजर आशिफ खान पर लापरवाही से मजदूरों से काम कराने का आरोप है।
यह भी पढ़ें : काम के दौरान गई जान: राइस मिल हादसे में मजदूर की मौत से मचा हड़कंप
पुलिस कर रही सुरक्षा मानकों और लापरवाही की जांच : Raigarh Worker Death FIR
मामले की मर्ग जांच के आधार पर पुलिस ने सुपरवाइजर आशिफ खान के खिलाफ BNS की धारा 106(1) और 289 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब मामले की आगे जांच कर रही है और हादसे में सुरक्षा मानकों की भूमिका को भी जांचा जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Weather Update: ओलावृष्टि से सफेद हुई धरती, बिजली गिरने से मजदूर की मौत; तापमान में गिरावट के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी
ख़बरें और भी हैं : Electric Shock Accident: दुर्ग में करंट से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग पर हंगामा — कंपनी ने दी 5 लाख की राहत राशि


