सीजी भास्कर, 03 सितम्बर। बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर नरेश कुमार गुप्ता की हत्या से सनसनी फैल गई। आरपीएफ कॉलोनी के पास पानी टंकी के नजदीक गुरुवार सुबह उनका शव मिला। सिर पर भारी वस्तु से हमला किए जाने के निशान मिले हैं। (Bilaspur Supervisor Murder Case)
यह भी पढ़ें : Abhanpur Guard Death : तालाब किनारे चौकीदार की लाश मिलने से सनसनी
CCTV फुटेज में हथौड़ा लिए संदिग्ध युवक आया नजर : Bilaspur Supervisor Murder Case
पुलिस जांच में सामने आया है कि घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज में एक संदिग्ध युवक नजर आया है। बताया जा रहा है कि युवक के हाथ में हथौड़ा था। वारदात का सीधा वीडियो सामने नहीं आया है, लेकिन CCTV फुटेज में घटना के दौरान चीखों की आवाज सुनाई देने की बात सामने आई है।
यह भी पढ़ें : Painful death of a young man : नशे में छत पर चढ़ा युवक 20 फीट नीचे गिरा, दर्दनाक मौत से इलाके में सनसनी

CCTV फुटेज से संदिग्ध की पहचान में जुटी पुलिस
मृतक नरेश कुमार गुप्ता मूल रूप से बिहार के आरा जिले के रहने वाले थे। वे पिछले करीब दो साल से बिलासपुर में रह रहे थे और रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य से जुड़े सामान के गोदाम की निगरानी का काम करते थे।
सुबह शव मिलने की सूचना पर GRP, RPF और तोरवा थाना पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। FSL और डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल (Bilaspur Supervisor Murder Case) से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्ध की पहचान करने में जुटी है।
फिलहाल पुलिस चोरी और आपसी रंजिश, दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। आसपास के लोगों और कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी की पहचान और हत्या की असली वजह का खुलासा पुलिस जांच के बाद होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें : Cash Robbery : रायपुर में चाकू की नोक पर 10 लाख की सनसनीखेज लूट



