सीजी भास्कर, 19 अक्टूबर। धमतरी के मां बिलाई विंध्यवासिनी मंदिर में शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन हवन-पूजन और पूर्णाहुति संपन्न (Vindhyavasini Temple) हुई। करीब ढाई घंटे तक चले हवन में श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। इसके बाद माता की महाआरती की गई।

2535 मनोकामना ज्योत प्रज्ज्वलित Vindhyavasini Temple
नवरात्रि के दौरान मंदिर में कुल 2535 मनोकामना ज्योत जलाई गई थीं। नवमी पर हवन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
यह भी पढ़ें…Article 370 : अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से असहमत फारूक अब्दुल्ला, राज्य के दर्जे पर उठाए सवाल
परंपरा के अनुसार हुई पूर्णाहुति
मंदिर के पुजारी निशांत शर्मा के मुताबिक, हर साल नवरात्रि के अंतिम दिन हवन का आयोजन (Vindhyavasini Temple) किया जाता है। इस बार भी जजमान परिवारों ने पूर्णाहुति देकर परंपरा निभाई। श्रद्धालुओं ने हवन के दौरान सुख-शांति और परिवार की खुशहाली की कामना की।
महाआरती में शामिल हुए श्रद्धाल
हवन और पूर्णाहुति के बाद मां विंध्यवासिनी की विशेष पूजा और महाआरती हुई। भक्तों ने माता के दर्शन कर (Vindhyavasini Temple) आशीर्वाद लिया।
खबरें और भी हैं…Ramanujganj News : रामानुजगंज में दिव्यांग महिला की मौत, चाय के लिए उठाने पहुंची पोती तो सामने आया मामला


