सीजी भास्कर, 26 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो (Balodabazar Accident) गया। बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम दरचुरा के पास अंबिकापुर से रायपुर जा रही यात्री बस सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक, हेल्पर और एक यात्री की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। टक्कर के बाद बस में फंसे यात्रियों को गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया।

सुबह साढ़े पांच बजे हुआ हादसा Balodabazar Accident
हादसा सिमगा थाना क्षेत्र में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे पर एक ट्रक खराब होने के कारण खड़ा था। इसी दौरान रॉयल कंपनी की बस क्रमांक सीजी 04 एनएम 0859 पीछे से ट्रक से जा टकराई। बस में 22 यात्री सवार थे।
चालक, हेल्पर और यात्री की मौत
हादसे में बस चालक भागीरथी यादव (37), हेल्पर पवन देवांगन (24) और यात्री समीम मोहम्मद (39) की मौत हो गई। चालक जशपुर और हेल्पर व यात्री बलरामपुर जिले के निवासी बताए गए हैं।
यह भी पढ़ें…Bastar Dussehra : दशहरा मेले में हेलीकॉप्टर की अनोखी झांकी, अमित शाह के आगमन का दृश्य देखने उमड़ी भीड़
सात गंभीर घायलों को रायपुर भेजा
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। बस में फंसे यात्रियों को गैस कटर और अन्य उपकरणों की मदद से बाहर निकाला (Balodabazar Accident) गया। घायलों को सिमगा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से सात गंभीर घायलों को रायपुर रेफर किया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं…Smriti Irani : स्मृति ईरानी के पहले छत्तीसगढ़ दौरे में सादगी पर जोर, 9 घंटे चलीं बैठकें


