CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Child Welfare Police Officer : रायपुर के थानों में बाल कल्याण अधिकारी नदारद, बच्चों की शिकायतों के लिए अलग कक्ष भी नहीं

Raipur Child Welfare Police Officer : रायपुर के थानों में बाल कल्याण अधिकारी नदारद, बच्चों की शिकायतों के लिए अलग कक्ष भी नहीं

By Newsdesk Admin
25/10/2026
Share
Raipur Child Welfare Police Officer : रायपुर के थानों में बाल कल्याण अधिकारी नदारद, बच्चों की शिकायतों के लिए अलग कक्ष भी नहीं
Raipur Child Welfare Police Officer : रायपुर के थानों में बाल कल्याण अधिकारी नदारद, बच्चों की शिकायतों के लिए अलग कक्ष भी नहीं

सीजी भास्कर, रायपुर, 25 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के थानों में बच्चों की शिकायतों की सुनवाई के लिए बनाई गई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। चार थानों की पड़ताल में बाल कल्याण पुलिस अधिकारी (Raipur Child Welfare Police Officer) मौके पर मौजूद नहीं मिले। वहीं, तीन थानों में बच्चों की शिकायतें सुनने के लिए अलग कक्ष भी नजर नहीं आया। ऐसे में नाबालिगों और उनके परिजनों को शिकायत दर्ज कराने में परेशानी हो सकती है।

Contents
  • पुरानी बस्ती में कुर्सी खाली
  • गंज और गोलबाजार में भी कमी
  • खमतराई में अधिकारी अनुपस्थित
  • कानून में क्या है प्रावधान
  • डीसीपी बोले, सभी थानों में नियुक्ति

यह भी पढ़ें :  Chhattisgarh Weather Alert : छत्तीसगढ़ में 27 अक्टूबर से बढ़ेगी बारिश, बस्तर संभाग में रेड अलर्ट

 

पुरानी बस्ती में कुर्सी खाली

पुरानी बस्ती थाने में बाल कल्याण पुलिस अधिकारी (Child Welfare Police Officer) की जिम्मेदारी संभाल रहे एसआई दूसरी ड्यूटी पर थे। यहां बच्चों की शिकायतों के लिए अलग कक्ष भी नहीं मिला। पड़ताल के दौरान एक महिला अपने दुधमुंहे बच्चे को लेकर संबंधित अधिकारी से मिलने के लिए भटकती रही। थाने में अन्य लोगों के सामने ही शिकायतें सुने जाने की स्थिति दिखाई दी।

थाना प्रभारी अनंत सोनी ने बताया कि अधिकारी नियुक्त हैं, लेकिन उन्हें दूसरी जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ती हैं। बच्चों से जुड़े मामलों में सादी वर्दी में कार्रवाई की जाती है।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Rajyotsav Air Show : राज्योत्सव में 9 हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हवाई करतब

 

गंज और गोलबाजार में भी कमी

गंज थाने में पड़ताल के दौरान बाल कल्याण पुलिस अधिकारी (Child Welfare Police Officer) मौजूद नहीं थे। उनके नाम का बोर्ड और अलग कक्ष भी दिखाई नहीं दिया। वहां मौजूद पुलिसकर्मी वर्दी में शिकायतें सुन रहे थे। थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया कि अधिकारी नियुक्त हैं और बच्चों से संबंधित शिकायतें सुनने के साथ आरोपियों से पूछताछ भी करते हैं।

गोलबाजार थाने में भी संबंधित अधिकारी नहीं मिले और बच्चों की सुनवाई के लिए अलग कक्ष नजर नहीं आया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ही नाबालिगों की शिकायत सुनते हैं। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि एएसआई मुकेश यदु बाल कल्याण पुलिस अधिकारी हैं और उनके लिए थाने की ऊपरी मंजिल पर कक्ष बनाया गया है।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Road Construction : उखड़ी सड़क और घटिया निर्माण पर एक्शन, ठेकेदारों को नोटिस, 6 इंजीनियर भी घेरे में

 

खमतराई में अधिकारी अनुपस्थित

खमतराई थाने के पास संवेदना कक्ष बनाया गया है, जहां महिला एसआई की ड्यूटी रहती है। हालांकि, पड़ताल के दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद नहीं थीं। थाने के भीतर अन्य पुलिसकर्मी शिकायतें सुनकर रिपोर्ट दर्ज कर रहे थे। थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि एसआई ज्योति सिंह बाल कल्याण पुलिस अधिकारी (Child Welfare Police Officer) हैं और महिलाओं तथा बच्चों से संबंधित शिकायतें सुनती हैं।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Health Department Attendance : अगले महीने से बदलेगी स्वास्थ्य विभाग की हाजिरी व्यवस्था, पोस्टिंग वाली जगह से ही लगेगी आनलाइन अटेंडेंस

 

कानून में क्या है प्रावधान

अधिवक्ता पराग गाडिया के मुताबिक, किशोर न्याय अधिनियम, 2015 के तहत प्रत्येक थाने में कम से कम एक बाल कल्याण पुलिस अधिकारी (Juvenile Justice Act 2015) नामित करना जरूरी है। अधिकारी का पद एएसआई या उससे ऊपर का होना चाहिए। जरूरत के अनुसार अलग-अलग शिफ्ट के लिए एक से अधिक अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा सकती है। जिले में विशेष किशोर पुलिस इकाई की व्यवस्था भी जरूरी है।

बच्चों से जुड़े मामलों में संवेदनशील व्यवहार और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य है। अधिकारी की अनुपस्थिति में शिकायत सुनने और बच्चों को उचित सहायता देने की व्यवस्था सुनिश्चित करना भी अहम है।

 

यह भी पढ़ें : Udta Teer Box Office Collection : ‘उड़ता तीर’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, दो दिन में 16.28 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

 

डीसीपी बोले, सभी थानों में नियुक्ति

डीसीपी सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल ने बताया कि सभी थानों से नाम भेजे जाते हैं और उसी आधार पर बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति की जाती है। इन अधिकारियों को बच्चों से जुड़े अपराधों के अलावा अन्य मामलों की जिम्मेदारी भी संभालनी पड़ती है।

उन्होंने कहा कि बच्चों से संबंधित शिकायत आने पर कानूनी प्रक्रिया के अनुसार सादी वर्दी में सुनवाई की जाती है। हालांकि, पड़ताल में सामने आई स्थिति ने अधिकारियों की उपलब्धता और बच्चों के लिए अलग सुनवाई व्यवस्था (Raipur Police Child Safety) को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

 

यह भी पढ़ें :  Murder Accused Wife Seeks Security : सूरजपुर डबल मर्डर: आरोपी की पत्नी ने मांगी सुरक्षा, बोली- अगला निशाना मैं थी; फांसी देने की मांग

Gaurishankar Agrawal Family : वरिष्ठ नेता के परिवार में शोक, गौरीशंकर अग्रवाल के बड़े भाई का निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस, रायपुर लाया जाएगा पार्थिव शरीर
CAF जवान गांजा तस्करी करते गिरफ्तार, राजनांदगांव से पकड़ा गया आरक्षक…
अब रायपुर की जगह दुर्ग से चलेगी विशाखापट्टनम वंदे भारत ट्रेन, 15 से चलेगी, इन स्टेशंस पर होगा स्टापेज
Gariaband Collector Meeting : लंबित प्रकरणों पर कलेक्टर सख्त, बिना अनुमति बैठक से गायब मंडी सचिव को नोटिस
Silver Rate Crash : चमक अचानक फीकी पड़ी, अंतरराष्ट्रीय संकेतों से घरेलू बाजार में टूटे सोना-चांदी के भाव

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Water Supply Scheme : बस्तर में पानी की समस्या होगी दूर! 57.71 करोड़ मंजूर, मारकंडी नदी से घरों तक पहुंचेगा शुद्ध पानी
Bastar Water Supply Scheme : बस्तर में पानी की समस्या होगी दूर! 57.71 करोड़ मंजूर, मारकंडी नदी से घरों तक पहुंचेगा शुद्ध पानी

अमृत मिशन 2.0 के तहत बस्तर जलप्रदाय योजना…

Dhamtari Mahanadi Bridge : महानदी पर बनेगा 92 करोड़ का नया फोरलेन पुल, छत्तीसगढ़-ओडिशा का सफर होगा आसान
Dhamtari Mahanadi Bridge : महानदी पर बनेगा 92 करोड़ का नया फोरलेन पुल, छत्तीसगढ़-ओडिशा का सफर होगा आसान

छत्तीसगढ़ के धमतरी में महानदी पर नए फोरलेन…

Chhattisgarh HRIMS Leave Rule : छत्तीसगढ़ में अधिकारियों और शिक्षकों की छुट्टी पर सख्ती, अब पोर्टल से ही करना होगा आवेदन
Chhattisgarh HRIMS Leave Rule : छत्तीसगढ़ में अधिकारियों और शिक्षकों की छुट्टी पर सख्ती, अब पोर्टल से ही करना होगा आवेदन

छत्तीसगढ़ में अधिकारियों और शिक्षकों की छुट्टी (Chhattisgarh…

Raipur Child Welfare Police Officer : रायपुर के थानों में बाल कल्याण अधिकारी नदारद, बच्चों की शिकायतों के लिए अलग कक्ष भी नहीं
Raipur Child Welfare Police Officer : रायपुर के थानों में बाल कल्याण अधिकारी नदारद, बच्चों की शिकायतों के लिए अलग कक्ष भी नहीं

चार थानों की पड़ताल में बाल कल्याण पुलिस…

Chhattisgarh Weather Alert : छत्तीसगढ़ में 27 अक्टूबर से बढ़ेगी बारिश, बस्तर संभाग में रेड अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : छत्तीसगढ़ में 27 अक्टूबर से बढ़ेगी बारिश, बस्तर संभाग में रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के लिए रेड…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?