सीजी भास्कर, 25 जून। रायगढ़ की एक कॉलोनी में देर रात अचानक मची अफरा तफरी ने लोगों की नींद (AC Blast) उड़ा दी। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ ही देर में पूरे इलाके में धुआं फैल गया और लोगों ने एक घर से मदद की आवाजें सुनते ही राहत की कोशिश शुरू कर दी। जिस घर में कुछ घंटे पहले जन्मदिन की खुशियां थीं, वहीं देखते ही देखते मातम छा गया। हादसे में एक पिता की जान चली गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जन्मदिन की रात हुआ बड़ा हादसा AC Blast
जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की अंबेडकर आवास आईटीआई कॉलोनी में रहने वाले 45 वर्षीय पुरुषोत्तम पटेल अपने 19 वर्षीय बेटे आर्यन पटेल के साथ रहते थे। बुधवार को आर्यन का जन्मदिन मनाया गया था। रात में भोजन करने के बाद दोनों अपने कमरे में सो गए। तड़के करीब तीन बजे कमरे में लगा विंडो एसी का कंप्रेसर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके के बाद हालात तेजी से बिगड़ गए।
धुएं से भर गया पूरा कमरा
कंप्रेसर फटने के बाद आग की चिंगारियां घर के बाहर खड़ी दो बाइकों तक पहुंच गईं, जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई। वहीं मुख्य दरवाजे के पास भी आग और धुआं फैल गया। छोटा कमरा होने के कारण कुछ ही मिनटों में अंदर घना धुआं भर गया और पिता पुत्र बाहर नहीं निकल सके।
पड़ोसियों ने तोड़ दिया दरवाजा
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बाहर बाइकें जलती देख उन्होंने तत्काल पुलिस और डायल 112 को सूचना (AC Blast) दी। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने मिलकर घर का दरवाजा तोड़ा और दोनों को बाहर निकाला।
अस्पताल पहुंचने से पहले चली गई जान
दोनों को तुरंत
अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने पुरुषोत्तम पटेल को मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार उनकी मौत दम घुटने से हुई। वहीं गंभीर रूप से झुलसे और घायल आर्यन पटेल का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।