CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ रायपुर की बेटी पूर्णिमा दास साहू झारखंड में बनीं MLA, जमशेदपुर ईस्ट हाट सीट से जीता चुनाव, बंटने लगे लड्डू

छत्तीसगढ़ रायपुर की बेटी पूर्णिमा दास साहू झारखंड में बनीं MLA, जमशेदपुर ईस्ट हाट सीट से जीता चुनाव, बंटने लगे लड्डू

By Newsdesk Admin
23/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 23 नवंबर। झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। इंडिया गठबंधन ने चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है। इंडिया को जहां 56 सीटें मिली हैं, वहीं एनडीए के खाते में 24 सीट आईं हैं। इस चुनाव में कई चौंकाने वाले परिणाम भी सामने आए, झारखंड सरकार में मंत्री रहे मिथिलेश ठाकुर को अपनी सीट गवांनी पड़ी वहीं पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे जेएलकेएम के अध्यक्ष जयराम कुमार महतो ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने डुमरी सीट से बेबी देवी को हराया वहीं झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी को भी हार का सामना करना पड़ा, उन्हें झामुमो के उमाकांत रजक ने शिकस्त दी। इस चुनाव में बड़े चेहरों में शुमार कई नेताओं ने जीत दर्ज की है। सीएम हेमंत सोरेन ने बरहेट से आसानी से जीत हासिल कर ली वहीं उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को भाजपा की मुनिया देवी ने कड़ा मुकाबला दिया हालांकि अंत में कल्पना जीतने में सफल रहीं। सरायकेला से चंपाई सोरेन ने जीत हासिल की वहीं जमशेदपुर पश्चिम से सरयू राय ने जीत हासिल की है, उन्होंने मंत्री बन्ना गुप्ता को हराया। इसके आलावा रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू, अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा भी चुनाव जीतने में सफल रहीं।

जमशेदपुर पूर्वी हॉट सीट से पूर्व सीएम रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास 30 हजार से अधिक वोटों से जीती हैं उन्होंने कांग्रेस से डॉक्टर अजय कुमार को परास्त किया है। इस सीट पर पहले चरण में 13 नवंबर को वोट डाले गए थे।

आपको बता दें कि जमशेदपुर पूर्वी सीट से रघुवर दास पांच बार चुनाव जीत चुके हैं लेकिन 2019 के चुनाव में उन्हें निर्दलीय सरयू राय ने पराजित किया था। इसके बाद पार्टी ने उन्हें झारखंड से दूर रखने के लिए ओडिशा का राज्यपाल बना दिया लेकिन बीजेपी नेतृत्व ने रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास को चुनाव मैदान में उतारा। पूर्णिमा दास मूल रूप से छत्तीसगढ़ रायपुर की रहने वाली हैं। उनकी शादी पूर्व सीएम रघुवर दास के बेटे से हुई है। झारखंड में इस चुनाव में भाजपा आजसू, जदयू और चिराग पासवान की LJP के साथ चुनाव लड़ रही हैं। JMM का कांग्रेस, राजद और माले के साथ गठबंधन है। BJP 68, AJSU 10, JDU 2 और LJP(R) एक सीट पर चुनाव लड़ी है। INDIA गठबंधन में JMM 43, कांग्रेस 30, RJD 6 और CPI (ML) ने 4 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

महादेव ऐप मामले में फरार बहुचर्चित आरक्षक सहदेव यादव के सोमनी से गिरफ्तार होने की खबर, राजनांदगांव से रायपुर निकली ईओडब्ल्यू टीम
अलविदा जुमे पर प्रयागराज में नमाजियों पर की गई फूलों की बारिश, शहर में Police भी रही तैनात
Chhattisgarh NSA Order : 33 कलेक्टरों को मिली विशेष शक्ति, 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक लागू रहेगा NSA
SI Arrested In Korba : एसीबी ने रिश्वत लेते एएसआई को रंगे हाथ पकड़ा, 50 हजार मांगी थी रिश्वत
Hindi Journalism Bicentenary : भिलाई में होने जा रहा है वसुंधरा का ऐतिहासिक आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?