सीजी भास्कर, 17 नवम्बर । नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह 22 नवंबर को भारत दौरे पर आएंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला विदेशी दौरा होगा। इस दौरान वे दिल्ली में करीब 25 घंटे रुकेंगे और 23 नवंबर की शाम नेपाल लौट जाएंगे। (Nepal PM Balen Shah India Visit)
यह भी पढ़ें : India-Russia Strategic Visit : पुतिन के दो दिवसीय भारत दौरे से रिश्तों में नई मजबूती की उम्मीद
दिल्ली में करीब 25 घंटे रुकेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री : Nepal PM Balen Shah India Visit
नई दिल्ली में बालेन शाह की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करीब 30 मिनट तक अकेले में बातचीत होगी। इस मुलाकात के दौरान भारत की ओर से नेपाल को करीब 2 अरब डॉलर यानी 19 हजार करोड़ रुपए का आर्थिक पैकेज दिए जाने की संभावना है।
नेपाल ने इस पैकेज के तहत 1 अरब डॉलर कर्ज, 50 करोड़ डॉलर अनुदान और 50 करोड़ डॉलर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण के लिए मांगे हैं।

हवाई मार्ग, रेलवे और बिजली व्यापार पर होगी चर्चा
दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच हवाई मार्ग, रेलवे, बिजली और पेट्रोलियम पाइपलाइन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। नेपाल भारत से नए हवाई रास्ते खोलने और बिजली व्यापार बढ़ाने की मांग कर रहा है।
यह भी पढ़ें : यूक्रेन के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी भारत दौरे पर, शांति वार्ता पर जोर
बालेन शाह के दौरे से भारत-नेपाल संबंधों को मिलेगी नई दिशा : Nepal PM Balen Shah India Visit
इसके अलावा अयोध्या और जनकपुर के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की तैयारी पर भी बातचीत हो सकती है। अब इस दौरे में दोनों देशों के बीच किन समझौतों पर सहमति बनती है, इस पर नजर रहेगी।
यह भी पढ़ें : India A Team : छत्तीसगढ़ के लाल आयुष को बड़ा मौका, भारत ‘ए’ टीम में चयन, श्रीलंका दौरे पर दिखाएंगे दम
ख़बरें और भी हैं :Xi Jinping BRICS India Visit : BRICS सम्मेलन से पहले शी जिनपिंग के भारत दौरे पर सस्पेंस, चीन ने साधी चुप्पी


