सीजी भास्कर, 17 नवम्बर । मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने छत्तीसगढ़ में घटती प्रजनन दर पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि अब परिवार में 3 से 4 बच्चे होने में भी कोई दिक्कत नहीं है। (Chhattisgarh Fertility Rate)
यह भी पढ़ें : MCL IPO 2026 : 19 नवंबर से खुलेगा MCL का IPO, 8,981 करोड़ जुटाने की तैयारी; जानें प्राइस बैंड और लिस्टिंग की तारीख
छत्तीसगढ़ की फर्टिलिटी रेट घटकर 1.8 पर पहुंची : Chhattisgarh Fertility Rate
मंत्री के मुताबिक, देश में प्रजनन दर 2.2 है, जबकि छत्तीसगढ़ में यह घटकर 1.8 रह गई है। उन्होंने इच्छा जताई कि प्रदेश की प्रजनन दर राष्ट्रीय औसत के बराबर पहुंचे।

नसबंदी के लिए सरकार की ओर से अब नहीं दिया जाता कोई प्रलोभन
नसबंदी (Chhattisgarh Fertility Rate) को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से अब इसके लिए कोई प्रलोभन नहीं दिया जाता। अगर कोई व्यक्ति अपनी इच्छा से नसबंदी कराना चाहता है, तो यह अलग बात है।
क्या होती है फर्टिलिटी रेट? : Chhattisgarh Fertility Rate
फर्टिलिटी रेट का मतलब है कि एक महिला अपने जीवनकाल में औसतन कितने बच्चों को जन्म देती है। इससे किसी क्षेत्र की आबादी में होने वाले बदलाव को समझने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें : दक्षिण कोरिया में शादी को लेकर बढ़ी जागरूकता, फर्टिलिटी रेट में सुधार, रिपोर्ट में क्या क्या आया सामने
ख़बरें और भी हैं : अंबिकापुर में घनी आबादी के बीच लगी आग, लाखों का नुकसान


