CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Railway Track Murder : रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव, जांच में हत्या का खुलासा

Raipur Railway Track Murder : रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव, जांच में हत्या का खुलासा

By Newsdesk Admin
18/08/2026
Share
Raipur Railway Track Murder
Raipur Railway Track Murder

सीजी भास्कर, 18 अगस्त। राजधानी में रेलवे ट्रैक के किनारे मिले 19 वर्षीय युवक के शव के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है। शुरुआती तौर पर घटना को ट्रेन हादसा माना जा रहा था, लेकिन जांच में सामने आया कि जुए में हार-जीत के पैसों को लेकर विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या की गई थी। वारदात के बाद शव को रेलवे ट्रैक के पास इस तरह छोड़ा गया, जिससे मामला दुर्घटना का लगे। पुलिस ने मामले में तीन नाबालिगों समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। (Raipur Railway Track Murder)

Contents
  • जुए के पैसों को लेकर हुआ विवाद : Raipur Railway Track Murder
  • शव को ट्रैक किनारे छोड़कर हादसा दिखाने की कोशिश

मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के गोगांव का है। मृतक की पहचान अशोक नगर निवासी प्रीतम साहू (19) के रूप में हुई है। वह नड्डा बेचने का काम करता था और पिछले दो दिनों से काम पर नहीं जा रहा था। सोमवार को गोगांव अंडरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक किनारे उसका शव मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़ें : A dispute at a wedding ceremony turned fatal : चाकूबाजी में युवक की मौत, नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Raipur Railway Track Murder
Raipur Railway Track Murder : रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव, जांच में हत्या का खुलासा

जुए के पैसों को लेकर हुआ विवाद : Raipur Railway Track Murder

पुलिस की शुरुआती जांच में युवक का एक पैर कटा हुआ और कपड़ों पर खून के निशान मिले थे। घटना को पहले ट्रेन हादसा माना जा रहा था। मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की।

जांच के दौरान पता चला कि प्रीतम को आखिरी बार रेलवे ट्रैक के पास कुछ युवकों के साथ जुआ खेलते हुए देखा गया था। इसी दौरान हार-जीत के पैसों को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था। पुलिस को आशंका है कि विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने प्रीतम पर चाकू से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें : Railway Track Dead Body : रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात युवक की लाश, ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका

शव को ट्रैक किनारे छोड़कर हादसा दिखाने की कोशिश

पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद शव को रेलवे ट्रैक के किनारे छोड़ दिया गया, ताकि घटना को ट्रेन हादसा समझा जाए। जांच के आधार पर पुलिस ने तीन नाबालिगों और एक युवक को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ कर हत्या की पूरी घटना और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल हथियार और वारदात से जुड़े अन्य सबूतों की भी तलाश कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Maharashtra Rail Accident : बड़ा रेल हादसा, लोकल ट्रेन से गिरकर 5 लोगों ने गंवाई जान, कई यात्री घायल

Durg Police Crime Meeting : लंबित मामलों के जल्द निराकरण और अपराध नियंत्रण पर फोकस
रायपुर से हर दिन 30 करोड़ का हवाला कारोबार:मुंबई-झारखंड पैसे भेजने की डिमांड ज्यादा; लाख रुपए भेजने पर 800 से 1500 रुपए कमीशन
Raipur Summer Camp 2026 : रायपुर कला केंद्र में सजेगा ‘समर कैंप’, बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए तीन चरणों में होगा आयोजन, रजिस्ट्रेशन शुरू
False Bribery Case Raipur: ₹100 की रिश्वत का आरोप, 39 साल बाद मिला न्याय – बुजुर्ग बोले, अब परिवार बर्बाद हो चुका है
पत्नी की पीट-पीटकर हत्या:सरगुजा पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, गंभीर अंदरूनी चोटों के कारण हुई थी मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhind Road Accident  : गायों को बचाने में डंपर से भिड़ी पिकअप, 8 मजदूरों की मौत, 25 घायल
Bhind Road Accident  : गायों को बचाने में डंपर से भिड़ी पिकअप, 8 मजदूरों की मौत, 25 घायल

मध्य प्रदेश के भिंड में भीषण सड़क हादसे…

Shiv Mahapuran Katha
Shiv Mahapuran Katha : शिवमहापुराण कथा स्थल पर संदिग्ध रूप से घूम रहीं 7 महिलाओं पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

जयंती स्टेडियम सिविक सेंटर भिलाई में आयोजित (Shiv…

Solar Plant : सोलर प्लांट में काम बंद कराने की धमकी, पिस्टल से फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार
Solar Plant : सोलर प्लांट में काम बंद कराने की धमकी, पिस्टल से फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग जिले में सोलर प्लांट (Solar Plant) निर्माण…

Food Department Raid 
Food Department Raid : बिलासपुर में 102 किलो बर्फी सीज, खाद्य विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप

Food Department Raid : अधिकारियों के मुताबिक अभियान…

Share Trading Scam
Share Trading Scam : मुनाफे का झांसा देकर 1.15 करोड़ की ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार

Share Trading Scam :चारों आरोपियों को न्यायालय में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?