CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Hasaud youth murder case : गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर और वाहन में की तोड़फोड़

Hasaud youth murder case : गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर और वाहन में की तोड़फोड़

By Newsdesk Admin
30/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 30 मई। रायपुर से लगे मंदिर हसौद में शुक्रवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मर्डर के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ कर दी और बाहर खड़ी गाड़ी में आग लगा दी। यह मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। (Hasaud youth murder case)

मंदिर हसौद में 2 दिन में हत्या की यह दूसरी वारदात है। इससे पहले 22 मई से लापता भुवनेश्वर कुमार की लाश महासमुंद में मिली थी। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने पार्षद गोलू रात्रे और उनके 2 दोस्तों को गिरफ्तार किया है।

अब जानिए पूरा मामला : Hasaud youth murder case

जानकारी के मुताबिक, सतनामी मोहल्ला के रहने वाले तोषक भारती की आपसी विवाद के बाद चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर पर हमला कर तोड़फोड़ की। वहीं घर के बाहर खड़ी गाड़ी में आग लगा दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

बीते दो दिनों में मंदिर हसौद इलाके में हत्या की यह दूसरी घटना है, जिससे इलाके में दहशत और नाराजगी का माहौल है। मंदिर हसौद थाना पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस हत्या के पीछे आपसी रंजिश और विवाद के एंगल से जांच कर रही है।

8 दिन पहले युवक की हत्या कर रेत में दफनाया था शव

इसी मंदिर हसौद इलाके में 22 मई को लापता हुए भुवनेश्वर यादव हत्याकांड का खुलासा भी हाल ही में हुआ था। मामले में महासमुंद पुलिस ने निर्दलीय पार्षद नोहर दास उर्फ गोलू रात्रे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि शराब भट्ठी के पास पानी को लेकर विवाद और गाली-गलौज के बाद भुवनेश्वर यादव की हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने शव को कार में ले जाकर महासमुंद के महानदी किनारे रेत में दफना दिया था। बाद में पुलिस ने खुदाई कर शव बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में नोहर रात्रे, अमित सिंह राजपूत और हेमचंद बंजारे को गिरफ्तार किया गया है। (Hasaud youth murder case) आरोपियों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

लगातार सामने आ रही हत्या की घटनाओं के बाद मंदिर हसौद और आसपास के ग्रामीण इलाकों में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

BJP Breaking : वरिष्ठ भाजपा नेता आडवाणी की तबीयत बिगड़ी 🛑 दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती
Land Dispute : जमीन के पैसों के लालच में उजड़ गया पूरा परिवार, सुबह खाट पर मिलीं चार लाशें
Chhattisgarh Dhaan Kharidi News : धान खरीदी कल से, सीएम ने अधिकारियों के लिए कड़ा निर्देश जारी किए
Gariaband Villages Demand Electricity :सुशासन शिविर में भी नहीं मिली सुनवाई, PM तक पहुंची दर्दभरी पुकार
Kabadi Mafia Chhattisgarh : दो ट्रक और दो माजदा से 49 टन कबाड़ जप्त, 14 लाख का माल जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Toll Plaza Cmplaints
Toll Plaza Cmplaints : तीन साल में 85 हजार से अधिक शिकायतें

Toll Plaza Cmplaints :मंत्रालय के अनुसार सभी टोल…

Dantewada Wife Murder
Dantewada Wife Murder : चरित्र पर शक में पत्नी की बेरहमी से हत्या

Dantewada Wife Murder : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के.…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाईकोर्ट की जमानत बरकरार

Chhattisgarh Liquor Scam :इस मामले में पूर्व आबकारी…

Raigarh Murder Mystery
Raigarh Murder Mystery : एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Raigarh Murder Mystery:पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच…

INDIA Alliance Meeting
INDIA Alliance Meeting : राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक, नेताओं के राजघाट जाने की तैयारी

INDIA Alliance Meeting :नीट पेपर लीक को लेकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?