CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ballot Box Theft and Chain Snatching : दुर्ग में मतपेटी चोरी और चेन लूट के मामलों का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

Ballot Box Theft and Chain Snatching : दुर्ग में मतपेटी चोरी और चेन लूट के मामलों का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
25/10/2026
Share
Ballot Box Theft and Chain Snatching
Ballot Box Theft and Chain Snatching : दुर्ग में मतपेटी चोरी और चेन लूट के मामलों का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 25 अक्टूबर । दुर्ग जिले में पुलिस ने चोरी और लूट की दो अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली क्षेत्र में निर्वाचन कार्यालय के गोदाम से 10 मतपेटियां चोरी हुई थीं, जबकि भिलाई में बुजुर्ग महिलाओं से सोने की चेन लूटने के दो मामले सामने आए थे। पुलिस ने मतपेटी चोरी के मामले में दो और चेन लूट के मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। (Ballot Box Theft and Chain Snatching)

Contents
  • निर्वाचन कार्यालय से चोरी हुई थीं 10 मतपेटियां : Ballot Box Theft and Chain Snatching
  • पता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला की चेन लूटी
  • जनवरी में हुई चेन लूट का मामला भी सुलझा : Ballot Box Theft and Chain Snatching
  • गलाया हुआ सोना और दो वाहन जब्त : Ballot Box Theft and Chain Snatching

 

यह भी पढ़ें : Raipur Scooty Theft Case : स्कूटी से 53 लाख रुपये चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम

निर्वाचन कार्यालय से चोरी हुई थीं 10 मतपेटियां : Ballot Box Theft and Chain Snatching

पुलिस के मुताबिक, 18 अक्टूबर 2026 को निर्वाचन कार्यालय के गोदाम से 10 मतपेटियां गायब मिली थीं। इनकी कीमत करीब 10 हजार रुपए बताई गई है। चौकीदार ने एक व्यक्ति को पेटी ले जाते देखा था। जांच के बाद पुलिस ने युशु यादव (22) और कबाड़ी देवानंद सोनी (65) को गिरफ्तार किया।

देवानंद से पूछताछ के बाद छह मतपेटियां बरामद की गईं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल ई-रिक्शा, जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपए है, और 200 रुपए नकद भी जब्त किए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 76,200 रुपए बताई गई है। चोरी हुई 10 मतपेटियों में से अभी छह ही बरामद हो पाई हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

 

यह भी पढ़ें : Bhilai Sai Mandir Robbery: सेक्टर-6 साईं मंदिर में 7 नकाबपोशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर पीटा; सोने-चांदी के मुकुट और कैश ले उड़े

Ballot Box Theft and Chain Snatching
Ballot Box Theft and Chain Snatching : दुर्ग में मतपेटी चोरी और चेन लूट के मामलों का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

 

 

पता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला की चेन लूटी

दूसरा मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। 8 अक्टूबर को पद्मनगर, भिलाई-3 निवासी एस. मुरली मनोहर (75) अपनी पत्नी एम. माधवी के साथ शिव मंदिर के पास स्थित कपड़े की दुकान से लौट रहे थे। इसी दौरान पता पूछने के बहाने आए आरोपियों ने उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए।

इस मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 575/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 304(2) और 3(5) के तहत जांच शुरू की। थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना और पूछताछ के आधार पर संदिग्धों की पहचान की।

 

यह भी पढ़ें : ​भिलाई : पावर हाउस बस स्टैंड पर मोबाइल लूटने वाले गिरफ्तार, हथियार दिखाकर दी थी धमकी

 

जनवरी में हुई चेन लूट का मामला भी सुलझा : Ballot Box Theft and Chain Snatching

पूछताछ के दौरान 13 जनवरी 2026 को इंदिरा नगर, भिलाई-3 में परमेश्वरी भवन के पास हुई चेन लूट की घटना का भी खुलासा हुआ। इस मामले में 71 वर्षीय सावित्री ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि सामान लेकर घर लौटते समय मोटरसाइकिल सवार बदमाशों में पीछे बैठे व्यक्ति ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी लोगों को पता पूछने या किसी अन्य बहाने से रोकते थे और फिर महिलाओं के गले से आभूषण लूटकर फरार हो जाते थे। पूछताछ में लूटे गए आभूषण डोंगरगढ़ और रायपुर के ज्वेलर्स को बेचने तथा रकम आपस में बांटने से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है। पुलिस इन तथ्यों की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : Aman Sahu Gangster : रंगदारी और डकैती की साजिश केस में गैंगस्टर अमन साहू समेत 7 आरोपी बरी

 

गलाया हुआ सोना और दो वाहन जब्त : Ballot Box Theft and Chain Snatching

चेन लूट के मामलों में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज बढ़ाईक (20), लक्ष्मण साहू (27), कुलदीप सिंह (24) और दीप सिंह उर्फ दीपक (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 19 ग्राम 410 मिलीग्राम गलाया हुआ सोना बरामद किया है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल एक एक्टिवा और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

चारों आरोपियों को 23 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस दोनों मामलों में आगे की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : Bhilai Chain Snatching : 14 मिनट के भीतर दो वारदात, चेन स्नेचरों का आतंक

 

ख़बरें और भी हैं : Chain Snatching Case Solved : बुजुर्ग से मां-बेटे ने छीनी ढाई लाख की चेन

Jhiram Case : झीरम कांड पर आर-पार के मूड में आदिवासी समाज और कांग्रेस, NIA कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में देंगे चुनौती
Female lawyer murder case : महिला वकील हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा : ‘वॉट्सऐप डीपी’ ने खोला शादी का राज, प्रेमी ही निकला कातिल, सक्ती से गिरफ्तार
AI Driving Test Chhattisgarh : ई-ट्रैक पर होगा ड्राइविंग टेस्ट, एआई कैमरों से निगरानी, बदलेगा ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम
14th फेडरेशन कप बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा, 60kg वर्ग में कबीरधाम के सत्येंद्र मेरावी ने जीता कांस्य
Nuakhai Festival Raigarh : किसानों की खुशहाली सर्वोच्च प्राथमिकता, रायगढ़ में 80 लाख के सामुदायिक भवनों की घोषणा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Wild Boar Hunting Case
Raigarh Wild Boar Hunting Case : रायगढ़ में जंगली सुअर का शिकार कर मांस बेचने की तैयारी, 3 आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Wild Boar Hunting Case : बताया जा…

Ballot Box Theft and Chain Snatching
Ballot Box Theft and Chain Snatching : दुर्ग में मतपेटी चोरी और चेन लूट के मामलों का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

Ballot Box Theft and Chain Snatching : पुलिस…

Railway Officer Sexual Harassment Allegation
Railway Officer Sexual Harassment Allegation : बिलासपुर में रेलवे अधिकारी पर महिला कर्मचारी से यौन संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप

Railway Officer Sexual Harassment Allegation : शिकायत को…

Surajpur Double Murder Case
Surajpur Double Murder Case : आरोपी ने जेल में हाथ काटकर जान देने की कोशिश की, पत्नी ने मांगी फांसी

Surajpur Double Murder Case  : सूरजपुर पुलिस के…

IRON THEFT Case Bhilai
IRON THEFT Case Bhilai : BSP लोहा चोरी के कथित काले कारोबार से बड़े-बड़े अफसरों को फायदा पहुंचाने का आरोप, जल्द दस्तावेजों के साथ खुलासा कर सकते हैं विधायक रिकेश सेन

रायपुर में एक बड़े अधिकारी के आलीशान होटल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?