CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Scooty Theft Case : स्कूटी से 53 लाख रुपये चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम

Raipur Scooty Theft Case : स्कूटी से 53 लाख रुपये चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम

By Newsdesk Admin
17/10/2026
Share
Raipur Scooty Theft Case
Raipur Scooty Theft Case : स्कूटी से 53 लाख रुपये चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम

सीजी भास्कर, 17 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रेडीमेड कपड़ा कारोबारी की स्कूटी से 53 लाख रुपये से भरा बैग चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली है। आरोपियों ने नकदी को गीजर, टीवी के पीछे और बच्चों के खिलौनों में छिपाकर रखा था। पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने से पहले दोनों आरोपी करीब एक सप्ताह तक कारोबारी की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। (Raipur Scooty Theft Case)

Contents
  • पान खाने रुके कारोबारी, स्कूटी से बैग लेकर फरार हुए आरोपी : Raipur Scooty Theft Case
  • हजारों सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान
  • गीजर, टीवी और खिलौनों में छिपाई थी नकदी : Raipur Scooty Theft Case
  • दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं मामले

 

यह भी पढ़ें : BSP Scrap Theft Case : बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड के लॉकर से करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज और गहने बरामद

पान खाने रुके कारोबारी, स्कूटी से बैग लेकर फरार हुए आरोपी : Raipur Scooty Theft Case

मामला 9 अक्टूबर का है। शैलेन्द्र नगर निवासी किशोर बलवानी पंडरी कपड़ा मार्केट में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते हैं। उस दिन सुबह करीब 11:40 बजे वह घर से दुकान जाने के लिए निकले थे। उनकी एक्टिवा के सामने रखे सफेद बैग में 53 लाख रुपये नकद थे।

करीब 11:45 बजे वह कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक पर पान खाने के लिए रुके। इसी दौरान आरोपी स्कूटी के सामने रखा नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बैग गायब मिलने पर कारोबारी ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

 

यह भी पढ़ें : Durg Police Action: ऑनलाइन लोन के दलदल में फंसा पूर्व MR बना शातिर चोर, दुर्ग में 8 बड़ी चोरियों का खुलासा, 32 लाख के सामान के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Raipur Scooty Theft Case
Raipur Scooty Theft Case : स्कूटी से 53 लाख रुपये चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम

 

हजारों सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान

पुलिस ने घटनास्थल (Raipur Scooty Theft Case) के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। शुरुआती फुटेज में बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक पर दो संदिग्ध दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने उनके भागने के संभावित रास्तों पर लगे हजारों कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की।

जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए रास्ते में बार-बार कपड़े बदल रहे थे। वे ऐसे रास्तों से भी गुजरे, जहां सीसीटीवी कैमरों की निगरानी से बचने की संभावना थी। तकनीकी जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

 

यह भी पढ़ें :  Girlfriend Boyfriend Arrest : 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड निकले मास्टरमाइंड

 

गीजर, टीवी और खिलौनों में छिपाई थी नकदी : Raipur Scooty Theft Case

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने चोरी के बाद 53 लाख रुपये अपने घरों में अलग-अलग जगह छिपा दिए थे। रकम का कुछ हिस्सा गीजर के अंदर, कुछ टीवी के पीछे और कुछ बच्चों के खिलौनों में रखा गया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पूरी नकदी बरामद कर ली है।

इसके अलावा तीन बैंक खाते फ्रीज कराए गए हैं। मामले में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें : CG Raipur Capital Theft  : ओडिशा छुट्टियां मनाने गया था परिवार, पावर प्लांट मैनेजर का सूना घर खंगाल ले गए शातिर चोर!

दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं मामले

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डीडी नगर निवासी मनीष यदु (39) और टाटीबंध निवासी कमलेश कुशवाहा (36) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मनीष के खिलाफ पहले भी मारपीट और जुआ एक्ट के तहत मामले (Raipur Scooty Theft Case) दर्ज हो चुके हैं। वह इन मामलों में जेल भी जा चुका है। वर्ष 2012 में उसके खिलाफ नकदी लूट की झूठी शिकायत दर्ज कराने के मामले में भी कार्रवाई की गई थी।

वहीं, दूसरे आरोपी कमलेश कुशवाहा को भी पहले मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : Durg Police Action: ऑनलाइन लोन के दलदल में फंसा पूर्व MR बना शातिर चोर, दुर्ग में 8 बड़ी चोरियों का खुलासा, 32 लाख के सामान के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

ख़बरें और भी हैं :Bhilai Theft Case : भिलाई में अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, सूने मकान को बनाया था निशाना, 8 लाख के जेवरात और नकदी के साथ 3 गिरफ्तार

रायपुर में ढाई-साल की भांजी की गला काटकर हत्या:बहन की दूसरी शादी से था नाराज, सालभर के भांजे का भी ब्लेड से गला चीरा
Cyber Awareness : समाज प्रमुखों को साइबर ठगी से बचाव का पाठ, 1930 हेल्पलाइन की दी जानकारी
WhatsApp Trading Group Scam : युवक से 20 लाख की साइबर ठगी, मुनाफे का लालच देकर कराया निवेश
CGMSC घोटाला: सरकार पर 411 करोड़ का कर्ज, कार्टेल बनाकर टेंडर हड़पा, 27 दिन में 750 करोड़ की खरीदी, IAS-IFS समेत 10 अधिकारी जांच के घेरे में!
Pizza Outlet Vandalism: ऑर्डर में देरी से भड़का ग्राहक, दुर्ग के पिज्जा आउटलेट में किया हंगामा और तोड़फोड़

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surguja Road Accident : करमा देखने निकले दो सगे भाइयों की मौत, साल्ही मोड़ पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
Surguja Road Accident : करमा देखने निकले दो सगे भाइयों की मौत, साल्ही मोड़ पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

डांडगांव में दसई करमा देखने जा रहे दो…

President Droupadi Murmu CG Visit : रायपुर में 1000 युवाओं से रूबरू होंगी राष्ट्रपति, रक्तदाताओं को करेंगी सम्मानित
President Droupadi Murmu CG Visit : रायपुर में 1000 युवाओं से रूबरू होंगी राष्ट्रपति, रक्तदाताओं को करेंगी सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Droupadi Murmu CG Visit)…

Raipur Scooty Theft Case
Raipur Scooty Theft Case : स्कूटी से 53 लाख रुपये चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम

Raipur Scooty Theft Case : दूसरे आरोपी कमलेश…

India Russia Oil Tariff Relief
India Russia Oil Tariff Relief : रूस से तेल खरीदने पर भारत को बड़ी राहत, ट्रंप ने टैरिफ और प्रतिबंधों में दी छूट

India Russia Oil Tariff Relief : अमेरिकी प्रशासन…

Surajpur School Girl Accident : सूरजपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूली छात्रा की मौत

Surajpur School Girl Accident : यह हादसा बिश्रामपुर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?