CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bride runs away with boyfriend : विवाद के बाद प्रेमी की ट्रेन से कटकर मौत

Bride runs away with boyfriend : विवाद के बाद प्रेमी की ट्रेन से कटकर मौत

By Newsdesk Admin
08/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के बालोद में शादी के 45वें दिन दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ ससुराल से भाग निकली। 6 जून की रात ग्राम परसोदा में युवक बाइक लेकर ससुराल पहुंचा। बिना किसी को बताए दोनों घर से निकल गए। करीब 20 किलोमीटर दूर रेल पटरी के पास पहुंचे। वहां दोनों के बीच झगड़ा हो गया। (Bride runs away with boyfriend)

Contents
  • घायल अवस्था में गर्लफ्रेंड ने किया पुलिस को कॉल
  • स्टेशन के आसपास पत्नी को तलाशता रहा पति : Bride runs away with boyfriend
  • शादीशुदा था बॉयफ्रेंड, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

जब प्रेमिका ने शादी से मना किया तो बॉयफ्रेंड ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। उसे बचाने कूदी गर्लफ्रेंड घायल हो गई। पटरी पर इसी अवस्था में उसने डायल 112 में कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी भी दी।

मामला बालोद थाना क्षेत्र का है। दोनों इंस्टाग्राम पर दोस्त बने थे, उनके बीच ढाई साल से अफेयर था। युवक भी शादीशुदा था। घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है।

जानिए पूरा मामला : Bride runs away with boyfriend

जानकारी के मुताबिक, गर्लफ्रेंड का नाम मोनिका खरे (23) है, जबकि बॉयफ्रेंड का नाम मिथलेश ठाकुर (28), जो ग्राम भीमपुरी (डौंडीलोहारा) का रहने वाला था, वह पेशे से ड्राइवर था। कांकेर जिले के ग्राम कोरतरा की रहने वाली मोनिका की शादी 22 अप्रैल 2026 को ग्राम परसोदा (जगन्नाथपुर) निवासी टीकम कुमार खरे से हुई थी।

शादी के महज 45 दिन बाद शनिवार (6 जून) की रात करीब 1 बजे वह बॉयफ्रेंड मिथलेश ठाकुर के साथ बाइक पर सवार होकर घर से भाग गई। दोनों करीब 20 किलोमीटर दूर ग्राम दैहान स्थित रेलवे अंडरब्रिज के ऊपर रेलवे ट्रैक के पास पहुंचे। जहां दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत और झगड़ा होता रहा।

इसी दौरान मिथलेश मोनिका पर शादी कर साथ रहने का दबाव बना रहा था। मोनिका उसे रेलवे पटरी से दूर ले गई, लेकिन कुछ देर बाद वह फिर पटरी पर जाकर बैठ गया। ट्रेन पास आने पर मोनिका मिथलेश को पटरी से हटने के लिए कहती रही। इसके बावजूद वह वहां से नहीं हटा।

घायल अवस्था में गर्लफ्रेंड ने किया पुलिस को कॉल

घबराई मोनिका उसे खींचकर हटाने की कोशिश करने लगी, तभी दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। मिथलेश के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं मोनिका भी गंभीर रूप से घायल हो गई। मोनिका ने किसी तरह डायल-112 पर कॉल कर हादसे की जानकारी दी और मदद मांगी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुकी थी। पुलिस ने उसे तुंरत जिला अस्पताल पहुंचाया।

स्टेशन के आसपास पत्नी को तलाशता रहा पति : Bride runs away with boyfriend

इधर, नवविवाहिता के पति टीकम कुमार खरे ने बताया कि शनिवार तड़के करीब 2:30 बजे उनकी नींद खुली तो पत्नी घर पर नहीं मिली। पहले उन्हें लगा कि वह आसपास कहीं गई होगी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उन्होंने परिजनों के साथ उसकी तलाश शुरू कर दी।

गांव और आसपास के रास्तों में खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। करीब 3 बजे पत्नी ने फोन उठाया और रेलवे ट्रैक पर हादसा होने की जानकारी दी। शुरुआती सूचना के आधार पर वह परिजनों के साथ लाटाबोड़ स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में पत्नी को तलाशते रहे।

इसी दौरान उन्हें पुलिसकर्मियों का फोन आया, जिससे पता चला कि दैहान क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर दुर्घटना हुई है। सूचना मिलते ही रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंचे। वहां मिथलेश का शव भी रखा हुआ था, लेकिन उस समय वे उसकी पहचान नहीं कर सके।

वहीं गंभीर रूप से घायल मोनिका को प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव रेफर किया गया। वर्तमान में उसका इलाज राजनांदगांव के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

शादीशुदा था बॉयफ्रेंड, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक मिथलेश और मोनिका की पहचान करीब ढाई साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच दोस्ती गहरी होती गई और उनका संपर्क लगातार बना रहा।

मिथलेश ठाकुर शादीशुदा था और उसकी एक बेटी भी है। वह पहले डौंडीलोहारा क्षेत्र में हाईवा ड्राइवर के रूप में काम करता था। करीब एक माह पहले उसने यह काम छोड़ दिया था और इन दिनों घर का ट्रैक्टर चला रहा था।

Sweet Revolution : मीठी क्रांति से बदल रहा प्रदेश के किसानों का भाग्य
A husband attacked his wife with a sickle : गला काटने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
Man Ki Shakti Se Vijay Program : जीवन की परीक्षा अकेले देनी होती है, मन को शांत और शक्तिशाली बनाना सीखें :आशा दीदी
अंबिकापुर निगम में लगी आग,धुआं भरने से घंटों कामकाज ठप:PWD के कमरे में शार्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
Exam Duty Teacher Absent : खोंगसरा स्कूल में परीक्षा के दौरान भारी लापरवाही, 4 में से केवल 1 शिक्षक पहुंचा केंद्र, बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cattle Smuggling
Cattle Smuggling : जशपुर में जंगल के रास्ते गोवंश तस्करी का पर्दाफाश, 14 मवेशी बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार

जिले में पुलिस ने गौवंश तस्करी के खिलाफ…

Vaibhav Sooryavanshi DRS : 'ले लो, ले लो...' 15 साल के वैभव ने कहा, ईशान ने माना और DRS में मिला विकेट
Vaibhav Sooryavanshi DRS : ‘ले लो, ले लो…’ 15 साल के वैभव ने कहा, ईशान ने माना और DRS में मिला विकेट

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में 15 साल…

KL Rahul Delhi Capitals : दिल्ली छोड़ेंगे राहुल! पार्थ जिंदल के पोस्ट पर स्टार बल्लेबाज ने दिया ऐसा जवाब
KL Rahul Delhi Capitals : दिल्ली छोड़ेंगे राहुल! पार्थ जिंदल के पोस्ट पर स्टार बल्लेबाज ने दिया ऐसा जवाब

आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की ट्रेडिंग को…

Farm Pond Dhamtari : जहां बारिश का पानी बह जाता था, अब वहीं कमाई
Farm Pond Dhamtari : जहां बारिश का पानी बह जाता था, अब वहीं कमाई

धमतरी के वनांचल क्षेत्र में बारिश (Farm Pond…

Triple Baby Birth Balrampur : पहाड़ी कोरवा महिला की हाई रिस्क डिलीवरी, एक साथ जन्मे तीन बच्चे
Triple Baby Birth Balrampur : पहाड़ी कोरवा महिला की हाई रिस्क डिलीवरी, एक साथ जन्मे तीन बच्चे

बलरामपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?