CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Surajpur School Closed Case : होली के बाद नहीं खुला स्कूल का ताला, हेडमास्टर समेत 6 शिक्षकों को नोटिस

Surajpur School Closed Case : होली के बाद नहीं खुला स्कूल का ताला, हेडमास्टर समेत 6 शिक्षकों को नोटिस

By Newsdesk Admin
06/03/2026
Share
Surajpur School Closed Case
Surajpur School Closed Case

सीजी भास्कर, 06 मार्च। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के बंद मिलने का मामला (Surajpur School Closed Case) सामने आया है। होली के दूसरे दिन जब छात्र पढ़ने के लिए स्कूल पहुंचे तो स्कूल का ताला नहीं खुला था। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने हेडमास्टर सहित छह शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

जानकारी के अनुसार भैयाथान ब्लॉक के सावारांवा गांव स्थित मिडिल स्कूल में गुरुवार सुबह छात्र पढ़ाई के लिए पहुंचे, लेकिन स्कूल में ताला लगा मिला। काफी देर तक कोई शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचा, जिससे बच्चे स्कूल के बाहर ही इंतजार करते रहे। कुछ छात्र स्कूल परिसर के बाहर बैठकर पढ़ाई करते भी नजर आए।

ग्रामीणों ने बंद स्कूल का वीडियो बनाकर अधिकारियों (Surajpur School Closed Case) को भेज दिया। मामला सामने आने के बाद सूरजपुर डीईओ अजय मिश्रा ने जांच के लिए अधिकारियों की टीम को मौके पर भेजा। जांच दल जब स्कूल पहुंचा तो उस समय भी स्कूल में ताला लगा हुआ पाया गया।

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद डीईओ ने स्कूल के हेडमास्टर संजय गुप्ता सहित छह शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।

जिन शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है उनमें रामजतन कुशवाहा (संकुल समन्वयक बैजनाथपुर), ईशा खलखो, प्रीति टोप्पो, अजीत कुमार चंद्रा और रमेश चेसकर शामिल हैं।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई (Surajpur School Closed Case) की जाएगी।

Lightning Strike Bilaspur : खेत में धान रोप रहे किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत
डोंगरगढ़ में कॉलोनियों के पास पहाड़ी के नीचे दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग..
Ramesh Kumar Sharma’s new posting : सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
Leopard Alert : मड़वा पावर प्लांट के पास दिखा तेंदुआ, आसपास के गांवों में दहशत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
AIIMS Convocation Controversy  : दीक्षांत समारोह के निमंत्रण पत्र से सांसद समेत कई नाम गायब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

Baloda Bazar News
Baloda Bazar News : गौठान में 20 से ज्यादा गायों की मौत का दावा, प्रशासन बोला जांच के बाद स्पष्ट होगी संख्या

भाटापारा ब्लॉक के सूरजपुरा गांव के गौठान में…

CG School Holidays
CG School Holidays :  छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और सर्दियों में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2026 के…

Ambikapur Fraud Case
Ambikapur Fraud Case :  जमीन की रजिस्ट्री से मुकरा, 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, स्टील कारोबारी गिरफ्तार

धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने स्टील कारोबारी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?