CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में 100 में 36 लोग पीते हैं शराब, पीने-पिलाने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी, 5 साल में बिक्री हुई दोगुना, गोवा, अरूणाचल प्रदेश, तेलंगाना में सबसे अधिक हैं “शराब प्रेमी”

छत्तीसगढ़ में 100 में 36 लोग पीते हैं शराब, पीने-पिलाने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी, 5 साल में बिक्री हुई दोगुना, गोवा, अरूणाचल प्रदेश, तेलंगाना में सबसे अधिक हैं “शराब प्रेमी”

By Newsdesk Admin
25/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 फरवरी। छत्तीसगढ़ में पिछले पांच साल में सरकार को शराब से मिलने वाला राजस्व लगभग दोगुना हो गया है साथ ही राज्य में पीने पिलाने वालों की तादाद भी लगातार बढ़ी है। आपको बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि छत्तीसगढ़ में शराब पीने वालों की संख्या आबादी का 35.9 प्रतिशत है।वर्ष 2025 फरवरी में पिछले साल के मुकाबले शराब की खपत ज्यादा हो चुकी है हालांकि टार्गेट से अभी पीछे है, पर बाकी सालों की तुलना में इस बार आंकड़ा उछाल पर है। 

गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ में वर्ष 2019-20 से लेकर अगले छह साल में शराब बिक्री से मिलने वाले राजस्व की स्थिति लगातार बढ़ी है और चालू वित्तीय वर्ष में आबकारी राजस्व से करीब 8 हजार 600 करोड़ रुपयों का राजस्व मिल चुका है। हालांकि राज्य सरकार ने इस वर्ष के लिए आबकारी राजस्व का लक्ष्य 11 हजार करोड़ रुपए रखा है। आबकारी प्रशासन के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो आने वाले एक महीने में यानि 31 मार्च तक लक्ष्य पूरा होने की संभावना है। वजह ये है कि वित्तीय वर्ष की आखिरी तिमाही में छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक शराब की बिक्री होती है। इसलिए लक्ष्य पूरा होने की संभावना है। खास बात ये है कि पिछले वित्तीय वर्ष में सरकार को आबकारी से कुल 8 हजार 600 करोड़ रुपए मिले था। लेकिन इस साल यह जनवरी फरवरी में ही यह राजस्व मिल गया है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि राज्य में पिछले साल से अधिक शराब की बिक्री इस साल हो रही है। 31 मार्च के बाद साफ होगा कि इस वित्तीय वर्ष में कितनी शराब बिकी और कुल राजस्व कितना मिला। 11 हजार करोड़ का लक्ष्य प्राप्त होगा या नहीं।

छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री बढ़ने के साथ ही जाहिर है कि पीने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। देश के जिन राज्यों में शराब पीने वाले बढ़े है उनमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से जारी हालिया रिपोर्ट से पता चलता है कि भारत में हर पांचवां पुरुष यानी देश के 22.4% पुरुष शराब के शौकीन हैं। शराब पीने वाले पुरुषों में 59.1 प्रतिशत के साथ गोवा सबसे आगे है, इसके बाद अरुणाचल प्रदेश (56.6 प्रतिशत), तेलंगाना (50 प्रतिशत), झारखंड (40.4 प्रतिशत), ओडिशा (38.4 प्रतिशत), सिक्किम (36.3 प्रतिशत), छत्तीसगढ़ (35.9 प्रतिशत), तमिलनाडु (32.8 प्रतिशत), उत्तराखंड (32.1 प्रतिशत), आंध्र प्रदेश (31.2 प्रतिशत), पंजाब (27.5 प्रतिशत), असम (26.5 प्रतिशत), केरल (26 प्रतिशत) और पश्चिम बंगाल (25.7 प्रतिशत) का स्थान है।

Bhilai death news : भिलाई के प्रतिष्ठित व्यवसायी का अहमदाबाद में हृदयाघात से निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
Mann Ki Baat : पीएम मोदी ने कोरबा के जल संरक्षण कार्यों को सराहा, सीएम साय बोले- छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात
दुर्ग में गुटखा फैक्ट्री पर छापा, 13 मजदूर बरामद; लाइसेंस नंबर की जांच तेज
PM Surya Ghar Scheme : डेढ़ महीने में सोलर का धमाका, छत्तीसगढ़ में 7013 प्लांट और 36 करोड़ की सब्सिडी रिलीज
Durg Crime Control Meeting: SSP ने 16-Point Action Plan पर कसा शिकंजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Stray Cattle Accident
Stray Cattle Accident : 24 मवेशियों को वाहनों ने कुचला, 13 की मौत; स्थायी व्यवस्था की मांग पर सड़क जाम

छत्तीसगढ़ में सड़कों पर घूम रहे मवेशियों की…

DEO Charge
DEO Charge : DEO प्रभार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सीनियर अधिकारी की याचिका खारिज, जूनियर को प्रभार देने का रास्ता साफ

जिला शिक्षा अधिकारी यानी DEO और ब्लॉक शिक्षा…

BSP Scrap Theft
BSP Scrap Theft : बीएसपी में कॉपर स्क्रैप चोरी का प्रयास, 2 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई इस्पात संयंत्र में स्क्रैप चोरी की घटनाओं…

Surajpur Murder Case
Surajpur Murder Case : शराब के नशे में पिता से हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से कर दी हत्या; कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद

सूरजपुर में पिता की हत्या के मामले में…

Raigarh Medical College
Raigarh Medical College : कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी कीमोथेरेपी, 50 करोड़ के कामों को मंजूरी

कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?