CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Drug Quality Alert : दिल और कैंसर मरीजों की दवाओं की गुणवत्ता निकली खराब

Drug Quality Alert : दिल और कैंसर मरीजों की दवाओं की गुणवत्ता निकली खराब

By Newsdesk Admin
29/08/2025
Share
Drug Quality Alert
Drug Quality Alert

सीजी भास्कर, 29 अगस्त : केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की ओर से गुरुवार को जारी ड्रग अलर्ट में देशभर की 143 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता पर खरे नहीं उतरे हैं। यह मामला (Drug Quality Alert) गंभीर बीमारियों से जुड़े मरीजों के लिए चिंता का विषय बन गया है। इसमें हिमाचल में बनी 61 दवाएं खराब पाई गई हैं। इन दवाओं में दिल के मरीजों के लिए उपयोग होने वाली दवाएं भी शामिल हैं।

इसके अलावा गंभीर बीमारियों से जुड़ी आठ नकली दवाओं का अलर्ट भी जारी किया गया है। नकली दवाएं कंपनी के नाम की नकल कर बनाई गई हैं। सीडीएससीओ और राज्य नियामक एजेंसियां बाजार से इन नकली और खराब गुणवत्ता वाली दवाओं को हटाने में जुट गई हैं। यह मामला (Drug Quality Alert) स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है।

उत्तराखंड के सर्व फार्मास्यूटिकल उद्योग में हाई बीपी व दिल की धड़कन को नियंत्रित करने वाली दवा मीटोप्रोलोल ससिनेट और एम्लोडिपाइन बेसिलेट का बैच नंबर 77बीजी06 का सैंपल फेल हुआ है। उत्तराखंड के स्काई मैप फार्मास्यूटिकल उद्योग में शुगर टाइप दो को नियंत्रित करने वाली दवा पायोग्लीटाजोन हाइड्रोक्लोराइड बैच नंबर एसपीए250363 गुणवत्ता मानकों पर सही नहीं मिली।

इसी उद्योग की दिल व बीपी के लिए बनाई अटेनोआन दवा बैच नंबर एसपीए241386 फेल हुई है। उत्तराखंड के यूनाइटेड बायोस्यूटिकल्स में अस्थमा, सूजन व कैंसर के उपचार के लिए उपयोग होने वाली डेक्सामिथासोन दवा बैच नंबर टी242704 का सैंपल फेल पाया गया। हिमाचल के बद्दी स्थित मार्टिन एंड ब्राउन बायो साइंसेज की सांस की दिक्कत व अस्थमा के लिए बनी दवा एमिनोफिलाइन इंजेक्शन बैच नंबर एमए24जी125 में धूल व मिट्टी के कण मिले। यह मामला (Drug Quality Alert) लोगों के लिए गंभीर चेतावनी है।

सीडीएससीओ के अलर्ट में हिमाचल की सर्वाधिक 61 दवाओं के सैंपल फेल पाए गए हैं। उत्तराखंड की 24, गुजरात की 10, हरियाणा व मध्य प्रदेश की आठ-आठ, पंजाब की पांच, तेलंगाना की चार, कोलकाता व जम्मू-कश्मीर की तीन-तीन, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, राजस्थान की दो-दो, बिहार व गोवा की एक-एक दवा शामिल है। अन्य दवाएं पूर्वोत्तर राज्यों की हैं।

फेल पाए गए कुछ दवाओं के नाम

उर्सोडिआक्सीकोलिक एसिड, नारएपिनेफ्रिन बिटारटेट इंजेक्शन, अट्रोपाइन सल्फेट इंजेक्शन, क्लोपिरास 75 टैबलेट, माइग्रेनएप-डी, पैरोक्सेटीन हाइड्रोक्लोराइड, हेपारिन इंजेक्शन।

Abujhmad Road Construction : सरकार सोई तो गांव जागा! ग्रामीणों ने अपने हाथों से बनाई 12 किलोमीटर सड़क
विधानसभा में विधायक रिकेश सेन की 3 अहम याचिकाएं स्वीकृत, सुपेला में उप तहसील और एसडीएम कार्यालय, हाउसिंग बोर्ड और जवाहर नगर में पीएम श्री इंग्लिश मीडियम स्कूल
Lightning Strike Death : धमतरी में आकाशीय बिजली का कहर, युवक की मौत; 3 घायल
Raipur Farmhouse Rape Case : फार्महाउस में युवती से गैंगरेप, बर्थडे पार्टी के बहाने रची गई साजिश
Education Reform Protest : छात्रों के समर्थन में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उठी मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

Bilaspur Knife Murder Case
Bilaspur Knife Murder Case : दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर युवक की हत्या: जंगल में रातभर पड़ा रहा शव

Bilaspur Knife Murder Case :पुलिस के मुताबिक मृतक…

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?