CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Suposhit Bachpan Abhiyan : आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे कलेक्टर, बच्चों को खिलाए सुपोषण लड्डू

Suposhit Bachpan Abhiyan : आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे कलेक्टर, बच्चों को खिलाए सुपोषण लड्डू

By Newsdesk Admin
04/07/2026
Share
Suposhit Bachpan Abhiyan
Suposhit Bachpan Abhiyan

सीजी भास्कर, 04 जुलाई :  बलौदाबाजार जिले में सुपोषित बचपन अभियान (Suposhit Bachpan Abhiyan) को गति देने के लिए कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने विकासखंड बलौदाबाजार के आंगनबाड़ी केंद्र खम्हारडीह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद किया, उन्हें सुपोषण लड्डू खिलाए और केंद्र में संचालित पोषण एवं बाल विकास गतिविधियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने गंभीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चों की जानकारी लेते हुए नियमित निगरानी और गुणवत्तापूर्ण पोषण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Contents
  • 10 पोषक तत्वों से तैयार होता है सुपोषण लड्डू
  • कुपोषित बच्चों की नियमित निगरानी के निर्देश
  • कुपोषित बच्चों को गोद लेने की अपील

10 पोषक तत्वों से तैयार होता है सुपोषण लड्डू

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कि जिले में संचालित सुपोषित बचपन अभियान (Suposhit Bachpan Abhiyan) के तहत कुपोषित बच्चों को प्रतिदिन सुपोषण लड्डू उपलब्ध कराया जा रहा है। यह लड्डू 10 गुणकारी पोषक तत्वों से तैयार किया जाता है, जिसमें लगभग 10 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 5 ग्राम प्रोटीन होता है। इसका उद्देश्य गंभीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चों को आवश्यक पोषण देकर उन्हें सामान्य श्रेणी में लाना है।

कुपोषित बच्चों की नियमित निगरानी के निर्देश

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से केंद्र में दर्ज गंभीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चों की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के नियमित वजन मापन, स्वास्थ्य परीक्षण, पूरक पोषण आहार वितरण और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रत्येक कुपोषित बच्चे की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा समय पर पोषण आहार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही माताओं को संतुलित आहार, स्वच्छता और बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति लगातार जागरूक किया जाए।

कुपोषित बच्चों को गोद लेने की अपील

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सुपोषित बचपन अभियान (Suposhit Bachpan Abhiyan) के तहत जनप्रतिनिधियों, सरपंच, पंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय नागरिकों और आर्थिक रूप से सक्षम परिवारों से कुपोषित बच्चों को गोद लेने की अपील की।

उन्होंने कहा कि बच्चों को गोद लेने का उद्देश्य उन्हें पौष्टिक एवं संतुलित आहार उपलब्ध कराकर कुपोषण से बाहर निकालना है। समाज की सामूहिक भागीदारी से ही जिले को कुपोषण मुक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी से इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सहयोग करने का आग्रह किया।

10 घंटे की बारिश में सरगुजा तरबतर, कॉलोनी-नीचली बस्तियां लबालब..
CG Sand Mining Protest : आधी रात को खदान में विधायक की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! सील हुई चैन माउंटेन मशीन
Tiger Conservation in Chhattisgarh : जंगलों में गूंजने लगी दहाड़, छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या 17 से बढ़कर 35
Natural Farming Chhattisgarh : ड्रोन तकनीक से लेकर प्राकृतिक खेती तक की किसानों को दी जानकारी
Fraud Case : मर्सिडीज कार डील बन गई जालसाजी, चिकित्सक से 48 लाख की ठगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Excise Department Action : ACB केस में आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, दो को शो-काज नोटिस

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओवररेट और…

Azim Premji Scholarship : बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी छात्रवृत्ति, हर साल मिलेंगे 30 हजार

रायपुर, 20 अगस्त : आर्थिक रूप से कमजोर…

PWD Review : निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश, गुणवत्ता से समझौता नहीं

रायपुर, 20 अगस्त : लोक निर्माण विभाग के…

Namo Drone Didi : ड्रोन ने बदली आरती साहू की जिंदगी, खेती में सेवा देकर कमाए साढ़े 3 लाख

रायपुर, 17 अगस्त : बलौदाबाजार जिले की महिला…

Cage Culture : 54 केज से बदली मछुआ समिति की किस्मत, 50 लाख तक पहुंची आय

एमसीबी, 19 अगस्त : ग्राम शंकरगढ़ का 10.70…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?