CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Good News : रंगों के माध्यम से कैदियों के जीवन में रंग भरने की कोशिश, जिला जेल में 19 से 25 वर्ष के कैदी रोज दो घंटे कर रहे चित्रकारी

Good News : रंगों के माध्यम से कैदियों के जीवन में रंग भरने की कोशिश, जिला जेल में 19 से 25 वर्ष के कैदी रोज दो घंटे कर रहे चित्रकारी

By Newsdesk Admin
06/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 06 अक्टूबर। जेल में कैद 19 से 25 वर्ष के कैदियों को हर रोज दो घंटे चित्रकारी का प्रशिक्षण दे उनके जीवन में रंग भरने का अनूठा प्रयास सामने आया है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के झांसी जिला जेल में बंद 19 से 25 वर्ष के कैदियों को चित्रकारी सिखाई जा रही है।

गौरतलब हो कि जेल के बारे में यह धारणा होती है कि वहां लोगों को सजा काटने के लिए भेजा जाता है। लेकिन उत्तर प्रदेश के झांसी का जिला जेल को एक सुधार गृह के रुप में स्थापित करने का प्रयास कर रहा है। यहां कैदियों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। जेल में रह रहे कैदियों को हुनरमंद बना उन्हें आत्मनिर्भरता का भी पाठ पढ़ाया जा रहा है।

झांसी के जिला जेल के कैदियों को यहां शिक्षा देने के साथ ही चित्रकारी भी सिखाई जा रही है। जेल में इसके लिए खास प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जो कैदी पहले से चित्रकारी जानते थे, उन्हें भी हुनर को तराशने का मौका दिया जा रहा है, वहीं जो कैदी चित्रकारी से जुड़ना चाह रहे हैं उन्हें भी यह कला सिखाई जा रही है। इसके लिए जेल प्रशासन ने एक खास शिक्षक को नियुक्त किया है। प्रतिदिन 2 घंटे की क्लास लगती है जिसमें कैदियों को चित्र बनाने के लिए सभी जरुरी सामान भी दिए जाते हैं। अच्छा चित्र बनाने वाले कैदियों को पुरस्कृत भी किया जाता है। सजा काटकर बाहर निकलने पर कैदी इस कला को कमाई का जरिया बना सकते हैं।

झांसी जिला जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि जेल में बंद कैदियों को सुधारने के लिए सभी प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्हें शिक्षा देने के साथ ही अन्य हुनर भी सिखाए जा रहे हैं। चित्रकारी मानसिक रुप से भी व्यक्ति को शांत करने का काम करती है, वह उन्हें एक नई तरह से सोचने के लिए मजबूर करती है। जेल में ऐसे ही कई अन्य प्रयोग भी किए जा रहे हैं।

SI Arrested In Korba : एसीबी ने रिश्वत लेते एएसआई को रंगे हाथ पकड़ा, 50 हजार मांगी थी रिश्वत
वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने वापस लिया अंतरिम आदेश, कल फिर होगी सुनवाई
ओवरटेक करते हुए कार ने ऑटो को मारी टक्कर, दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों की मौत, 6 मृतक एक ही परिवार के
रायपुर निगम बजट…इलेक्ट्रॉनिक मार्केट और ट्रेड टावर बनेंगे, वर्किंग विमेंस हॉस्टल, युवाओं को हाईटेक लाइब्रेरी, दिव्यांग पार्क और बच्चों के लिए Play Zone बनाए जाएंगे..
तीन हफ्ते पहले ब्याह कर लाया दुल्हनिया, ऐसा क्या हुआ कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने लगा ली फांसी, मोबाइल जब्त कर जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Air India Flight
Air India Flight : फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में मचा हड़कंप, भीषण टर्बुलेंस में 12 घायल, सुरक्षित हुई लैंडिंग

थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एयर…

Kulgam Terror Attack
Kulgam Terror Attack : कुलगाम हमले पर कांग्रेस का सरकार से सवाल, मजदूरों के शव घर क्यों नहीं लाए गए, मुआवजा बढ़ाने की भी मांग

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में…

Raipur Job Fair
Raipur Job Fair : रायपुर में कल लगेगा रोजगार मेला, 137 पदों पर भर्ती, 10वीं पास से इंजीनियरिंग और नर्सिंग अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका

रायपुर के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने…

Bhilai News
Bhilai News : सुपेला से सूर्या मॉल तक चला बड़ा अभियान, सड़क से हटे अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और होर्डिंग पर कार्रवाई

भिलाई में बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के…

GPM News
GPM News : कुड़कई–बरघाट सड़क को मिली नई उम्मीद, मुख्यमंत्री से मिले जिला पंचायत उपाध्यक्ष, रखी बड़ी मांग

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले की बहुप्रतीक्षित कुड़कई–बरघाट सड़क को लेकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?