CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ब्रासीलिया में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, सांबा रेगे प्रदर्शन ने मन मोहा; द्विपक्षीय संबंधों पर होगी बात

ब्रासीलिया में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, सांबा रेगे प्रदर्शन ने मन मोहा; द्विपक्षीय संबंधों पर होगी बात

By Newsdesk Admin
08/07/2025
Share

सीजी भास्कर 8 जुलाई ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार शाम (स्थानीय समय) ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया पहुंच गए, जहां ब्राजील के रक्षा मंत्री जोस म्यूसियो मॉन्टेरो फिल्हो ने एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. पीएम मोदी ने पारंपरिक ब्राजीलियाई सांबा रेगे प्रदर्शन करने वाले कलाकारों की सराहना की, जिन्होंने उनके स्वागत में शानदार प्रस्तुति दी.

मोदी रियो डी जनेरियो में 6-7 जुलाई को आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद ब्रासीलिया पहुंचे. पीएम की ये राजकीय यात्रा ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला द सिल्वा के निमंत्रण पर हो रही है.इसी बीच, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘भारत-ब्राजील की दृढ़ साझेदारी में नए कदम. पीएम नरेंद्र मोदी ब्राजील की राजकीय यात्रा के लिए ब्रासीलिया पहुंचे. हवाई अड्डे पर ब्राजील के रक्षा मंत्री जोस म्यूसियो मॉन्टेरो फिल्हो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. पारंपरिक ब्राजीलियाई सांबा रेगे प्रदर्शन ने स्वागत को और यादगार बना दिया.’‘इन मुद्नों पर होगी चर्चा’अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी राष्ट्रपति लूला के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी, कृषि, स्वास्थ्य और जन-जन के बीच संबंधों सहित आपसी हित के क्षेत्रों में भारत-ब्राजील की रणनीतिक साझेदारी को विस्तार देने पर चर्चा होगी.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, ये वार्ता दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी.पीएम मोदी ने रियो डी जनेरियो में अपनी यात्रा को उत्पादक करार दिया. उन्होंने कहा कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में विश्व नेताओं के साथ व्यापक विचार-विमर्श हुआ.एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए, ‘जिसमें वह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेते और विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करते नजर आए, पीएम मोदी ने लिखा, “रियो में मेरी यात्रा बहुत उत्पादक रही. हमने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में व्यापक चर्चा की. मैं राष्ट्रपति लूला और ब्राजील सरकार को उनकी ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान इस मंच को और प्रभावी बनाने के लिए बधाई देता हूं.

विश्व नेताओं के साथ मेरी द्विपक्षीय बैठकें विभिन्न देशों के साथ भारत की मित्रता को बढ़ावा देंगी.’उन्होंने आगे लिखा, ‘अब ब्रासीलिया में राजकीय यात्रा के लिए जा रहा हूं. राष्ट्रपति लूला के साथ भारत-ब्राजील संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत वार्ता करूंगा.’ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में ‘पर्यावरण, COP-30 और वैश्विक स्वास्थ्य’ सत्र को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपनी आगामी ब्रिक्स अध्यक्षता में इस समूह को नए रूप में परिभाषित करेगा, जिसका फोकस सहयोग और स्थिरता के लिए लचीलापन और इनोवेशन का निर्माण होगा.

उन्होंने आश्वासन दिया कि भारत अगले वर्ष ब्रिक्स की अध्यक्षता के दौरान जन-केंद्रित प्रगति की भावना को आगे बढ़ाएगा.पीटीए के विस्तार पर हुई चर्चासोमवार को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर पीएम मोदी ने उरुग्वे के राष्ट्रपति यमांडु ओर्सी से मुलाकात की और भारत-मर्कोसुर अधिमान्य व्यापार समझौते (PTA) के विस्तार पर चर्चा की.

बिजली का बिल देख युवक चढ़ा 100 फीट ऊंचे टावर पर, बोला– “कनेक्शन जोड़ो तभी उतरूंगा”
NITI Aayog Meeting 2026 : प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 11वीं बैठक, विकास और रोजगार पर हुआ मंथन
“SP-DSP को जेब में रखते हैं”… नकली पिस्टल के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, पुलिस ने ऐसे किया काबू
सोते वक्त सिर पर मारी कुल्हाड़ी, देवरिया में स्कूल प्रबंधक की हत्या, दहशत में लोग
India Iran Relations : मोदी से मिले पेजेशकियन, फिर शहबाज से मुलाकात… क्या हुई बड़ी बात?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?