CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सिक्किम के स्वर्ण जयंती समारोह पर ‘मौसम’ का साया: PM मोदी को रद्द करना पड़ा दौरा

सिक्किम के स्वर्ण जयंती समारोह पर ‘मौसम’ का साया: PM मोदी को रद्द करना पड़ा दौरा

By Newsdesk Admin
29/05/2025
Share

सीजी भास्कर 29 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज पूर्वोत्तर के राज्य सिक्किम की राजधानी गंगटोक जाना था. तय कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी गंगटोक के पालजोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे. सिक्किम के भारत में विलय के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी अब शामिल नहीं होंगे. खराब मौसम के कारण पीएम मोदी का सिक्किम दौरा रद्द कर दिया गया है.

प्रधानमंत्री मोदी अब पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के बागडोगरा एयरपोर्ट से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कार्यक्रम में शामिल हुए.  राज्य सरकार की ओर से आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की कड़ी में आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम मोदी को डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी करना था.  ‘सुनौलोस समृद्ध एवं समर्थ सिक्किम’ की थीम पर वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों की योजना बनाई है.इसी कड़ी में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी को कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करना था. इनमें नामची में 750 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 500 बेड का अस्पताल, ग्यालशिंग के पोलिंग के सांगाचोलिंग में यात्री रोपवे शामिल है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगटोक के सांगखोला में अटल अमृत उद्यान में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा  का लोकार्पण भी करने वाले थे.सिक्किम के भारत में विलय और एक राज्य के रूप में अस्तित्व में आने के 50 साल इसी महीने पूरे हुए हैं. 16 मई को सिक्किम का 50वां राज्य दिवस था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मी़डिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सिक्किमवासियों को राज्य दिवस की बधाई दी थी. प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा था कि सिक्किम के लोगों को राज्य दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं. इस वर्ष यह अवसर और भी खास है, क्योंकि हम सिक्किम के राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. सिक्किम सौम्य सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और मेहनती लोगों का स्थान माना जाता है.

सिक्कम ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की है. इस खूबसूरत राज्य के लोग समृद्ध होते रहें.1975 में हुआ था विलयसिक्किम का 16 मई 1975 को भारत में विलय हुआ था. उत्तराखंड, झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्यों के गठन से पहले तक सिक्किम देश का सबसे नया राज्य हुआ करता था. 1975 में भारत में विलय से पहले तक सिक्किम एक स्वतंत्र रियासत था, जहां नामग्याल राजवंश का शासन था. 1970 के दशक में सिक्किम में राजशाही के खिलाफ विरोध-प्रदर्शनों ने जोर पकड़ लिया. सिक्किम के राजा को मजबूर होकर 1973 में विधानसभा चुनाव कराने का ऐलान करना पड़ा और यह समझौता करना पड़ा कि भारतीय निर्वाचन आयोग की निगरानी में चुनाव होंगे.

सिक्किम विधानसभा के चुनाव 1974 में हुए और तब सिक्किम कांग्रेस ने 32 में से 31 सीटें जीत लीं. तब सिक्किम में लोकतंत्र समर्थक दो बड़े नेता थे- सिक्किम कांग्रेस के दोरजी काजी और जनता कांग्रेस के एसके रॉय. केसी प्रधान और बीबी गुरुंग भी तब सिक्किम में बड़े कद के नेता हुआ करते थे. सिक्किम विधानसभा से भारत के साथ सक्रिय संबंध बनाने, संवैधानिक संस्थाओं के साथ मिलकर काम करने का प्रस्ताव पारित हो गया. चुनी हुई सरकार ने भारत में विलय के लिए जनमत संग्रह कराने का भी प्रस्ताव पारित किया, जिसका सिक्किम नरेश ने विरोध किया.

सेना ने सिक्किम नरेश को उनके ही महल में एक तरह से नजरबंद कर दिया और जनमत संग्रह हुआ. सिक्किम की करीब 97 फीसदी जनता ने भारत में विलय के पक्ष में अपना मत दिया. जनमत संग्रह के बाद सिक्किम के भारत में विलय, 22वें राज्य के गठन से संबंधित बिल संसद के दोनों सदनों से पारित हो गया. 16 मई को सिक्किम के लोग राज्य दिवस के रूप में मनाते हैं.

Vande Mataram Row : बैज बोले- भाजपा देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए, BJP ने पूछा- कांग्रेस अपने कार्यक्रमों में गाती है क्या
संजय राउत की किताब पर सियासी घमासान, एकनाथ शिंदे बोले- ‘बाल ठाकरे खुद पीएम मोदी…’
‘राहुल गांधी BJP की राजनीतिक प्रतिशोध…’, विदेश भेजे जा रहे डेलिगेशन पर सांसद तारिक अनवर ने उठाए सवाल
CBI Big Sccess : CBI की बड़ी कामयाबी: भगोड़ा हर्षित जैन UAE से प्रत्यर्पित, गुजरात पुलिस को सौंपा गया
बुलडोजर लेकर अतिक्रमण हटाने गई टीम पर भीड़ का धारदार हथियार से हमला 🛑 तितर बितर करने पुलिस ने की फायरिंग, पुलिस पर भी हमला, गोली से दो की मौत, 50 से अधिक लोग घायल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy
Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : ट्रंप ने किम जोंग को बताया दोस्त, ईरान और उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर अलग रुख की वजह समझाई

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : अमेरिका…

Asian Games 2026 Archery Gold
Asian Games 2026 Archery Gold : एशियन गेम्स में भारत का कमाल, तीरंदाजी में गोल्ड के साथ 2028 ओलंपिक का टिकट पक्का

Asian Games 2026 Archery Gold : भारतीय जोड़ी…

Teak Tree Cutting Case
Teak Tree Cutting Case : सरकारी प्लांटेशन में 25 सागौन के पेड़ों की कटाई, बल्लियां बनाकर छिपाई गई लकड़ी जब्त

Teak Tree Cutting Case : सूचना पर गौरेला…

Arabian Sea Drug Bust
Arabian Sea Drug Bust : अरब सागर में ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 526 किलो नशीले पदार्थ के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में

Arabian Sea Drug Bust : संदिग्ध नाव की…

Professor WhatsApp Case
Professor WhatsApp Case : बेमेतरा कॉलेज में छात्राओं से कथित अश्लील मैसेज का मामला, प्रोफेसर ने दिया इस्तीफा

Professor WhatsApp Case :आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?