CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Parent Care Leave Central Government : अब मां-बाप की सेवा भी छुट्टी का कारण…सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पूरा एक महीना वक्त…

Parent Care Leave Central Government : अब मां-बाप की सेवा भी छुट्टी का कारण…सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पूरा एक महीना वक्त…

By Newsdesk Admin
25/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में कहा कि केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों को 30 दिन की छुट्टी लेने की अनुमति है, जिसे बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल जैसे व्यक्तिगत कारणों के लिए उपयोग किया जा सकता है।

केंद्रीय मंत्री से पूछा गया था कि क्या सरकारी कर्मचारियों के लिए अपने बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल के लिए छुट्टी लेने का कोई प्रावधान है? सिंह ने लिखित उत्तर में बताया,”केंद्रीय सिविल सेवा (छुट्टी) नियम, 1972 के तहत 30 दिन की अर्जित छुट्टी, 20 दिन की आधी वेतन की छुट्टी, आठ दिन की आकस्मिक छुट्टी और प्रति वर्ष दो दिन की प्रतिबंधित छुट्टी प्रदान की जाती है। इसके अलावा अन्य पात्र छुट्टियां भी केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों को दी जाती हैं, जिन्हें किसी भी व्यक्तिगत कारण के लिए उपयोग किया जा सकता है। इसमें बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल के लिए भी अधिकतम एक महीने की छुट्टी लेना शामिल है।”

इसके अलावा, जितेंद्र सिंह ने बताया कि भारत तीन विभिन्न प्रकार के छोटे माड्यूलर रिएक्टर (एसएमआर) विकसित कर रहा है। इसमें एक हाइड्रोजन उत्पादन के लिए समर्पित है, जो मुख्य रूप से ऊर्जा-गहन उद्योगों के लिए कैप्टिव संयंत्रों के रूप में होगा। सिंह ने राज्यसभा में लिखित उत्तर में कहा कि हाइड्रोजन उत्पादन के लिए तीन प्रकार के एसएमआर-200 मेगावाट भारत छोटे माड्यूलर रिएक्टर (बीएसएमआर), 55 एमडब्ल्यूई एसएमआर और 5 मेगावाट उच्च तापमान गैस कूल्ड रिएक्टर स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किए जा रहे हैं।

इन प्रदर्शन रिएक्टरों के निर्माण के लिए सिद्धांत रूप में स्वीकृति प्राप्त की गई है। इन प्रदर्शन रिएक्टरों का निर्माण 60 से 72 महीनों के भीतर प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त करने के बाद किया जाएगा। बीएसएमआर और एसएमआर की प्रमुख इकाइयां परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) की साइटों पर न्यूक्लियर पावर कारर्पोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआइएल) के सहयोग से स्थापित की जाने की योजना है। सिंह ने कहा, “220 मेगावाट संयंत्रों की स्थापना के अनुभव के आधार पर तैयार किए गए एक अनुमान के अनुसार, 200 मेगावाट भारत छोटे माड्यूलर रिएक्टर (बीएसएमआर-200) की प्रमुख इकाई की कुल लागत लगभग 5,750 करोड़ रुपये होगी।”

सरकारी शिकायत निवारण की समयसीमा में सुधार

केंद्र के विभिन्न सुधारों ने सार्वजनिक शिकायतों के निवारण की समयसीमा को 2019 में 28 दिनों से घटाकर इस वर्ष 16 दिन कर दिया है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने अप्रैल 2022 में केंद्रीय सार्वजनिक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली के लिए 10-चरणीय सुधार पेश किए हैं, ताकि शिकायत निवारण समय पर, प्रभावी और नागरिकों के लिए सुलभ हो सके। यह प्रणाली नागरिकों को सरकारी विभागों के खिलाफ आनलाइन शिकायतें उठाने की अनुमति देता है। जितेंद्र सिंह ने कहा रिक्तियों का होना और भरना एक निरंतर प्रक्रिया है, जो विभिन्न केंद्रीय सरकारी विभागों में स्थिति और आवश्यकता पर निर्भर करती है। केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों में एक मार्च, 2021 तक स्वीकृत पदों की कुल संख्या 40,35,203 थी।

Amritsar Encounter News : अमृतसर में मुठभेड़ का अंत, AAP सरपंच हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुखराज सिंह ढेर
Google AI Hub Investment India : गूगल करेगा 15 अरब डॉलर का निवेश, भारत में यहां बनेगा देश का सबसे बड़ा एआई हब और डेटा सेंटर
Haryana News: अनिल विज का तंज, ‘योगी जी से कुछ दिनों के लिए ट्यूशन रख लें ममता बैनर्जी’
जाति पूछ कर एंट्री, फिर पुलिस से भिड़े, यादव समाज का उग्र प्रदर्शन, हाईवे पर बवाल
अब इस राज्य में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व CM की इतने करोड़ की संपत्ति कर ली कुर्क
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Murder Case : आपसी विवाद में बड़े भाई की हत्या

सीजी भास्कर, 13 जून। बेमेतरा,सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र…

PM Awas Yojana Stay Order Controversy : परेशान हितग्राही की कलेक्टर से गुहार

सीजी भास्कर, 13 जून। प्रधानमंत्री आवास योजना के…

Ahiwara Bus Stand News : CG Bhaskar Ground Report
Ahiwara Bus Stand News: सार्वजनिक शौचालय की बदहाली से परेशान यात्री, 15 दिनों से खोदा गड्ढा बना खतरा

Ahiwara Bus Stand News

MGNREGA Worker Harassment Case : मनरेगा काम पर जा रही महिला के साथ रास्ते में वारदात

सीजी भास्कर, 13 जून। मनरेगा के काम के लिए…

Violence Case : शादी से इंकार के बाद भड़का विवाद, दो परिवार आमने सामने आए, वाहनों में आग लगने से मचा हड़कंप

सीजी भास्कर, 13 जून। मझौली क्षेत्र में एक…

You Might Also Like

Indian Railways Advertisement Ban
देश-दुनिया

Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

28/03/2026
खेलदेश-दुनिया

IPL Opening Ceremonies: सलमान खान, कैटरीना कैफ और माधुरी दीक्षित आईपीएल में मचाएंगे धमाल, इस बार 13 शहरों में ओपनिंग सेरेमनी!

19/03/2025
अन्यघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

वाराणसी से प्रयागराज जा रही रोडवेज बस ट्रक से टकराई, यात्रियों में मच गई चीख-पुकार, 13 घायल, ड्राइवर की मौत

18/10/2024
MiG-21 Retirement
देश-दुनिया

MiG-21 Retirement : 60 साल की सेवा के बाद इतिहास बनेगा मिग-21, अब तेजस संभालेगा मोर्चा

20/09/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?