CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रेस्टोरेंट में मिलने पहुंचा तो पत्नी ही निकली इंस्टा वाली गर्लफ्रेंड, अय्याश पति हुआ बुरी तरह बेनकाब

रेस्टोरेंट में मिलने पहुंचा तो पत्नी ही निकली इंस्टा वाली गर्लफ्रेंड, अय्याश पति हुआ बुरी तरह बेनकाब

By Newsdesk Admin
17/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 17मई। शादी के बाद भी खुद को अविवाहित बता कर लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाने वाले एक शख्स का भेद उसकी पत्नी ने खोल दिया। पत्नी ने सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर पति को एक रेस्टोरेंट में मिलने बुलाया और उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय युवती की शादी 2023 में एक प्राइवेट कंपनी में सेल्समैन के रूप में काम करने वाले अतुल (बदला हुआ नाम) से हुई थी।

शादी के बाद अतुल अक्सर मोबाइल फोन पर घंटों व्यस्त रहता और घर से बाहर जाकर ही बात करता था। उसकी इन गतिविधियों से पत्नी को शक हुआ।

पूछताछ करने पर अतुल ने बताया कि कंपनी के कॉल आते हैं। इसके आलावा, पति का मोबाइल लॉक रखना, देर रात तक इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर चैट करना और अधिकतर समय घर से बाहर रहना नवविवाहिता को अखरने लगा।

पत्नी ने शक होने पर अपनी बहन की आईडी से एक सिम खरीदी और फर्जी नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर एक खूबसूरत लड़की की डीपी लगाई। फिर उसी आईडी से पति को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी।

पति अतुल ने तुरंत रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली और घंटों चैट करने लगा। करीब दो महीने तक दोनों के बीच बातचीत चली। अतुल को शक न हो, इसलिए जब भी बातचीत करनी होती, पत्नी अपनी बहन से वॉयस कॉल पर बात करवाती थी।

अंत में, पति को रंगे हाथों पकड़ने के लिए पत्नी ने सोशल मीडिया गर्लफ्रेंड के रूप में उसे रेस्टोरेंट में मिलने बुलाया। अतुल तुरंत राजी हो गया और मिलने पहुंच गया लेकिन जब उसने इंस्टाग्राम गर्लफ्रेंड की जगह अपनी पत्नी को देखा, तो उसके होश उड़ गए।

रेस्टारेंट में गर्लफ्रेंड की राह तक रहा था पति, आ धमकी…

शातिर पति ने फिर भी अपनी पत्नी से झूठ बोला कि वह किसी क्लाइंट से मिलने आया है। लेकिन जब पत्नी ने चैट हिस्ट्री दिखाई, तो उसका झूठ पकड़ा गया। पत्नी ने बताया कि इंस्टाग्राम पर जिस लड़की से वह प्रेम की बातें करता था, वह कोई और नहीं, बल्कि वह खुद थी।

इसके बाद रेस्टोरेंट में दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया और मामला महिला थाने पहुंच गया। पत्नी ने पति पर धोखेबाजी का आरोप लगाया और तलाक की मांग की। वहीं, पति ने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर अलग होने की बात कही।

परामर्श केंद्र में काउंसलर महेंद्र शुक्ला ने एक महीने तक दोनों की काउंसलिंग की। अंत में, पति ने अपनी गलती स्वीकार की और भविष्य में ऐसी गलती न करने का वादा किया। इसके बाद दोनों हंसी-खुशी अपने घर लौट गए। पुलिस की काउंसलिंग ने एक रिश्ता टूटने से बचा लिया।

Elephant Attacks : 2019 से 2023 तक हाथियों के हमलों में गई 2,800 से अधिक जानें
Ukraine War : जेलेंस्की से मुलाकात के बाद ट्रंप का बड़ा दावा, कहा- रूस अब ‘कागजी शेर’
Sairang Rail Project Mizoram : मिज़ोरम पहली बार जुड़ा राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से, ऐतिहासिक उपलब्धि
‘पति ने बर्तन धुलवाए तो मेरे दो फॉलोअर कम हुए…’ भड़क गई हसबैंड पर पत्नी, 4 घंटे तक समझाती रही पुलिस
Parliament Standing Committees Term Extension: मोदी सरकार बढ़ाने जा रही है कार्यकाल, शशि थरूर को मिलेगा बड़ा फायदा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajnandgaon coaching centre safety check : फायर सेफ्टी समेत सुरक्षा मानकों की जांच

Rajnandgaon coaching centre safety check

Korba elephant attack : कटघोरा में हाथी के हमले से ग्रामीण की दर्दनाक मौत, 18 हाथियों के दल से दहशत

Korba elephant attack

Raigarh snake rescue : कोबरा, रसेल वाइपर और करैत को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

Raigarh snake rescue

Ayushman Card : अब घर बैठे बनेगा आयुष्मान कार्ड, नई सुविधा से मिनटों में मिलेंगी कई स्वास्थ्य सेवाएं

सीजी भास्कर, 29 जून। आयुष्मान भारत योजना के…

Raigarh road accident : डंपर ने पैदल युवक को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों का चक्काजाम

Raigarh road accident

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?