CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रामभक्तों के लिए खुशखबरी, अब तुरंत कर पाएंगे अयोध्या में रामलला के दर्शन, मंदिर ट्रस्ट ने शुरू की तत्काल सेवा

रामभक्तों के लिए खुशखबरी, अब तुरंत कर पाएंगे अयोध्या में रामलला के दर्शन, मंदिर ट्रस्ट ने शुरू की तत्काल सेवा

By Newsdesk Admin
30/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 30 अगस्त। रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी है। मंदिर समिति ने बुधवार से दर्शन के लिए तत्काल सेवा शुरू कर दी है। इसके तहत श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन के लिए पास जारी किए जाएंगे। जिससे भक्त रामलला के जल्द दर्शन कर पाएंगे।

जानकारी के मुताबिक श्रद्धालुओं को यह पास यात्री सुविधा केंद्र और तीर्थ क्षेत्र कार्यालय से मिलेंगे। रामलला के दर्शन के लिए दो-दो घंटे के सुगम दर्शन का समय निर्धारित है। बुधवार से इन्हीं स्लॉट में पास की संख्या 50-50 बढ़ाई गई है। अब सुगम और वीआईपी दर्शन को मिलाकर हर एक स्लॉट में 500 पास जारी किए जा रहे हैं।

ये है सुगम दर्शन का समय

ट्रस्ट की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक सुगम दर्शन के लिए 6 स्लाट बने हुए हैं. जिसमें-

पहला स्लॉट : सुबह 7-9 बजे
दूसरा स्लॉट : सुबह 9-11 बजे
तीसरा स्लॉट : दोपहर 1-3 बजे
चौथा स्लॉट : दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे
पांचवा स्लॉट : शाम 5-7 बजे
छठवां स्लॉट : शाम 7 बजे से रात 9 बजे
डीएम-एसपी के रिफरेंस से भी जारी होंगे पास

जानकारी के मुताबिक सुगम दर्शन के लिए जारी होने वाले 300 पास में से 150 पास आनलाइन जारी होते हैं. वहीं बाकी के 150 पास को रेफरल रखा गया है. इसी तरह जो विशिष्ट दर्शन के 100 पास हैं, उन्हें पूरी तरह रेफरल रखा गया है. इन्हें डीएम, मंडलायुक्त, आईजी और एसएसपी कार्यालय के रेफरेंस से जारी किया जाता है. मंदिर कैंपस में बने यात्री सुविधा केंद्र में दर्शन पास के लिए काउंटर खोला गया है. जहां से पास प्राप्त किया जा सकता है. ज्यादा जानकारी के लिए आप ट्रस्ट की वेबसाइट पर भी जा सकते हैं. जहां आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी ।

Durg Police Crime Meeting : लंबित मामलों के जल्द निराकरण और अपराध नियंत्रण पर फोकस
पार्किंग विवाद बना जानलेवा हमला: चाकू से युवक पर वार, दो आरोपी गिरफ्तार
Stock Market : गिरावट के बाद अचानक लौटी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने अप्रैल में कैसे बदली बाजार की तस्वीर
West Bengal Election High Profile Seat : भवानीपुर की सड़कों पर उतरीं ममता, नामांकन के बहाने दिखाया शक्ति प्रदर्शन; शुभेंदु से सीधी टक्कर
Raigarh Bridge Accident : रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पुल से गिरकर युवक की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग ने लोगों…

Raigarh Cyber Awareness Campaign
Raigarh Cyber Awareness Campaign : बैंक पहुंची पुलिस टीम; खाताधारकों को ठगी से बचने के बताए तरीके

Raigarh Cyber Awareness Campaign :पुलिस ने बताया कि…

Raipur Policeman House Theft
Raipur Policeman House Theft : पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर लेकर फरार

Raipur Policeman House Theft : पुलिस आसपास लगे…

Cyber Fraud Money Refund
Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

Cyber Fraud Money Refund :‘रिफंड के लिए अनुरोध’…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?